एक्सप्लोरर

यूपी: कैबिनेट बैठक से पहले सचिवालय कर्मचारियों ने किया प्रदर्शन, जानिए क्या है मामला

लखनऊ में सचिवालय के कर्मचारियों ने कैबिनेट बैठक से पहले प्रदर्शन किया. इस मामले में मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह का कार्यभार संभाल रहे अवनीश कुमार अवस्थी को तलब किया है.

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सचिवालय सेवा के कर्मचारी के साथ कैसरबाग के क्षेत्राधिकारी (सीओ) द्वारा की गई अभद्रता का मामला गरमा गया है. लोक भवन में कैबिनेट बैठक के पहले कर्मचारी प्रदर्शन करने लगे. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के भवन में मौजूद रहते इनका प्रदर्शन तेज होता गया. इस मामले में मुख्यमंत्री ने प्रमुख सचिव गृह का कार्यभार संभाल रहे अवनीश कुमार अवस्थी को तलब किया है.

सचिवालय सेवा संघ का आरोप है कि सोमवार को नियमित चेकिंग के दौरान समीक्षा अधिकारी मनोज प्रजापति के साथ सीओ कैसरबाग ने मारपीट की. आज कैबिनेट बैठक के दौरान धरना देने वाले कर्मचारी कानून एवं विधि मंत्री ब्रजेश पाठक से वार्ता के बाद धरना समाप्त करने के लिए तैयार हो गए थे, लेकिन ये लोग दोबारा लोक भवन में धरने पर बैठ गए. इनकी मांग दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ तत्काल कार्रवाई की है.

प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी के साथ वार्ता भी चल रही है. अवस्थी ने कहा है कि 24 घंटे में शिकायत पर कार्रवाई की जाएगी. इसके बाद जांच के बाद जो भी दोषी होगा, उस पर कार्रवाई की जाएगी. इससे पहले नाराज सचिवालय कर्मचारियों को मंत्री बृजेश पाठक के प्रमुख सचिव (गृह) अवनीश कुमार अवस्थी मनाने पहुंचे.

ज्ञात हो कि कैसरबाग में कार छुड़ाने गए समीक्षा अधिकारी मनोज कुमार प्रजापति ने पुलिस पर थाने में बंधक बनाकर पीटने का आरोप लगाया है. मनोज का आरोप है कि कैसरबाग के सीओ अमित कुमार राय के साथ दरोगा, सिपाही व होमगार्डो ने उन्हें जमीन पर गिराकर पीटा. घसीटते हुए हवालात में ले जाकर बंद कर दिया.

मनोज का आरोप है कि उनके खिलाफ पुलिस से मारपीट करने व सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाने के आरोप में शांतिभग की कार्रवाई करते हुए उन्हें हिरासत में ले लिया. कई घंटे बाद उन्हें जमानत पर छोड़ा गया. उन्होंने सचिवालय संघ के अध्यक्ष यादवेंद्र मिश्रा को आपबीती बताई, जिसके बाद सचिवालय कर्मियों में आक्रोश फैल गया.

इस बीच, इंस्पेक्टर अजय कुमार सिंह ने समीक्षा अधिकारी के आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि समीक्षा अधिकारी ही अराजकता कर रहे थे. इस पर उनके खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Hapur News: ईमानदारी दिखाना पड़ा भारी, सरसों लौटाने गए युवक से दबंगों की मारपीट, तोड़ी हड्डियां
हापुड़ में ईमानदारी दिखाना पड़ा भारी, सरसों लौटाने गए युवक से दबंगों की मारपीट, तोड़ी हड्डियां
अयोध्या में जच्चा-बच्चा की मौत पर मामला गरमाया, सपा नेता बोले- 'ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि...'
अयोध्या में जच्चा-बच्चा की मौत पर मामला गरमाया, सपा नेता बोले- 'ये सिर्फ लापरवाही नहीं बल्कि...'
दिल्ली में गुटखा को लेकर विवाद में चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा
दिल्ली में गुटखा को लेकर विवाद में चाकू मारकर हत्या, पुलिस ने आरोपी को दबोचा

वीडियोज

Sansani: जंग में ट्रंप की 'टॉकिंग स्ट्राइक' ! | Iran-israel War | Middle East War | Iranattackisrael
Iran- Israel War: पायलट के बदले होगी बड़ी सौदेबाजी? बुशहर के बाद करज बना जंग का मैदान ! | ABP News
Chitra Tripathi: ट्रंप की ये चूक बन गई सबसे बड़ी मुसीबत! | Iran US Israel Wa | Trump | Netanyahu
MP News: घर के बाहर बैठे लोगों पर कुत्ते का खूनी हमला, सीसीटीवी देख दहल जाएंगे आप। Indore CCTV
Sandeep Chaudhary: ईरान का इंतकाम...ट्रंप मांगे संघर्ष विराम ! | Iran US Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
ईरान युद्ध के बीच डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा एक्शन, कासिम सुलेमानी की भतीजी का ग्रीन कार्ड कैंसिल, छोड़ना होगा अमेरिका
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
हिमाचल के कुल्लू में बड़ा सड़क हादसा, पर्यटकों से भरी ट्रैवलर नाले में गिरी, 4 की मौत
Shubman Gill हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
शुभमन गिल हुए गुजरात टाइटंस से बाहर, अचानक विदेशी खिलाड़ी को मिली कप्तानी, जानें वजह
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
ईरान ने पाकिस्तान में बातचीत से किया था इनकार, अब आई अराघची की सफाई, इशाक डार ने कहा- THANK YOU भाई
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
'रामायण' में हुई अमिताभ बच्चन के दामाद की एंट्री! रणबीर कपूर की फिल्म में बनेंगे 'इंद्र देव'
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
होर्मुज स्ट्रेट खोलने के लिए ट्रंप ने ईरान को दिया 48 घंटे का अल्टीमेटम, कहा- नहीं माना तो बरपेगा कहर
Varun Dhawan Daughter DDH Disease: किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
किस बीमारी से जूझ रही है वरुण धवन की बेटी, जानें इसके लक्षण और यह कितनी खतरनाक?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
यूपी पुलिस में निकलेगी 81 हजार पदों पर बंपर भर्ती, जानें इसमें कैसे करेंगे अप्लाई?
Embed widget