एक्सप्लोरर

बिहार: सीट बंटवारे पर अभी कोई बातचीत नहीं, सही समय पर होगा फैसला: शाहनवाज हुसैन

जेडीयू के कुछ नेताओं की तरफ से नीतीश कुमार नीत जेडीयू के अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व फैसला करेंगे.

पटना: बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री शाहनवाज हुसैन ने आज इन अटकलों को खारिज कर दिया कि बिहार में एनडीए में दरार है. उन्होंने कहा कि गठबंधन के दलों के बीच सीटों के बंटवारे पर उपयुक्त समय पर बातचीत होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय प्रवक्ता ने कहा कि गठबंधन में एकजुटता है और वे नरेन्द्र मोदी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए आगामी लोकसभा चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे. एनडीए में भूचाल के बीच अमित शाह का बिहार दौरा, सामने हैं ये बड़ी चुनौतियां

शाहनवाज हुसैन ने कहा, ‘‘ बीजेपी और जेडीयू एकजुट हैं और बने रहेंगे. इस बारे में किसी के भी मन में संदेह नहीं होना चाहिए. हम (राजग के साझेदार दल - बीजेपी, जेडीयू, एलजेपी, आरएलएसपी) नरेन्द्र मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाने के लिए 2019 का लोकसभा चुनाव साथ मिल कर लड़ेंगे. ’’ उन्होंने कहा कि सीट बंटवारे के मुद्दे पर बीतचीत की प्रक्रिया अब तक किसी भी स्तर पर शुरू नहीं हुई है. इस बारे में उपयुक्त समय पर बातचीत होगी. शाहनवाज हुसैन, अटल बिहारी वाजपेयी की एनडीए की सरकार में केंद्रीय मंत्री थे. वह 2014 का संसदीय चुनाव भागलपुर सीट से हार गए थे.

जेडीयू के कुछ नेताओं की तरफ से नीतीश कुमार नीत जेडीयू के अधिक सीटों पर चुनाव लड़ने के बयान के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि इन मुद्दों पर दोनों पार्टियों के शीर्ष नेतृत्व फैसला करेंगे. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि एनडीए में सीट बंटवारे के मुद्दे पर कांग्रेस और आरजेडी लोगों के मन में भ्रम पैदा करने की कोशिश कर रहे हैं.

शाहनवाज हुसैन ने मौजूदा एनडीए की तुलना 2014 के एनडीए से करते हुए कहा कि तब से सिर्फ एक अंतर आया है, यह कि आंध्रप्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू गठबंधन से बाहर हो गए हैं जबकि नीतीश कुमार इसमें शामिल हो गए हैं. नीतीश कुमार नीत जेडीयू के शामिल होने से बिहार में गठबंधन मजबूत हुआ है. उन्होंने विपक्षी खेमे के बारे में कहा कि कांग्रेस के अलावा सभी पार्टियां क्षेत्रीय हैं जिनका सीमित प्रभाव है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
'अब बोरियत होती है...', सौरभ भारद्वाज ने PM मोदी के भाषण पर कसा तंज
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत
किश्तवाड़: चिनाब में गिरी बोलेरो, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
अखिलेश यादव का BJP पर हमला, बोले- 'प्रचार कुछ, सच्चाई कुछ और...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
CM योगी ने देश विरोधी ताकतों को किया सतर्क, बोले- 'आजादी का मतलब...'
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
श्रीलंका से पहला टेस्ट हारा भारत तो सब खत्म? जानें WTC फाइनल का समीकरण
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget