एक्सप्लोरर

यूपी: कानपुर ट्रेन हादसे में स्टेशन मास्टर समेत चार अॉफिसर सस्पेंड

इलाहाबाद: कानपुर देहात के रूरा में पिछले हफ्ते हुए ट्रेन हादसे के लिए रेलवे ने अपने चार अफसरों को ज़िम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है. इस मामले में रूरा के स्टेशन मास्टर समेत चार अफसरों को सस्पेंड कर दिया गया है. रेलवे ने यह कार्रवाई हादसे की शुरुआती जांच रिपोर्ट के आधार पर की है.

चार अफसरों को किया गया सस्पेंड

हादसे का ज़िम्मेदार मानते हुए जिन चार अफसरों को सस्पेंड किया गया है, उनमे रूरा के स्टेशन मास्टर महेश कुमार वैश्य के साथ ही ट्रैफिक इंस्पेक्टर धर्म सिंह मीणा, इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट के एसके वर्मा और आरपी सिंह शामिल हैं.

बड़े-बड़े हादसों में लीपापोती

हादसे के ज़िम्मेदार चार अफसरों के खिलाफ कार्रवाई की जानकारी नार्थ सेंट्रल रेलवे जोन इलाहाबाद के सीपीआरओ विजय कुमार ने दी है. बड़े-बड़े हादसों में लीपापोती करने और अपने अफसरों का बचाव करने वाले रेलवे की इस कार्रवाई को उसके बड़े कदम के तौर पर देखा जा रहा है.

कानपुर से टूंडला के बीच पूरे दो दिनों तक बंद था दिल्ली-हावड़ा रुट

गौरतलब है कि सियालदाह से अजमेर जाने वाली एक्सप्रेस ट्रेन के चौदह डिब्बे 28 दिसम्बर को सुबह तकरीबन साढ़े पांच बजे कानपुर देहात के रूरा स्टेशन के पास पलट गए थे. हादसे में पचास से ज़्यादा मुसाफिरों को गंभीर रूप से चोट आई थी. हादसे के चलते दिल्ली-हावड़ा रुट कानपुर से टूंडला के बीच पूरे दो दिनों तक बंद था.

कानपुर रेलवे स्टेशन पर दर्ज किये गए थे लोगों के बयान

रेलवे ट्रैक दो दिनों तक बंद रहने से सौ से ज़्यादा ट्रेनों को रद्द कर दिया गया था, जबकि डेढ़ सौ से ज़्यादा ट्रेनें बदले हुए रास्ते से चलाई जा रही थीं. हादसे की जांच रेलवे सेफ्टी कमिश्नर को सौंपी गई थी. सीआरएस ने घटनास्थल से सबूत जुटाने के बाद दो दिनों तक कानपुर रेलवे स्टेशन पर लोगों के बयान दर्ज किये गए थे.

हादसे की सबसे बड़ी वजह रेलवे ट्रैक का दुरुस्त न होना

सीपीआरओ विजय कुमार के मुताबिक़ शुरुआती जांच में ज़िम्मेदार पाए जाने पर चार अफसरों को सस्पेंड किया गया है. उनके मुताबिक़ हादसे की सबसे बड़ी वजह रेलवे ट्रैक का दुरुस्त न होना माना जा रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
इन्फ्लुएंसर आमिर शौकीन गिरफ्तार, त्रिपुरा के युवक पर की थी नस्लीय टिप्पणी
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
दिल्ली में 10 जनवरी से शुरू होगा जनगणना का 2nd फेज, जानें डिटेल
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला
'लोकतंत्र में रिजीम चेंज की मांग गलत नहीं', नेहा बोरा की याचिका पर कल आएगा फैसला

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
MLC चुनाव: अनंत सिंह से सूरजभान तक, किस कैंडिडेट के समर्थन में कौन बाहुबली?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
MP में 20 हजार शिक्षकों की भर्ती का ऐलान, युवाओं के लिए बड़ा मौका
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Jio और Airtel के प्लान में 11 रुपये का अंतर, डेटा और वैलिडिटी में कौन आगे?
Embed widget