एक्सप्लोरर

बेरहम पुलिस, बेबस बीटीसी अभ्यर्थी: युवतियों पर की पानी की बौछार, युवकों पर दुकान में घुसकर चटका‍ईं लाठियां

2015 बैच के बीटीसी अभ्यर्थियों का कहना है कि चौथे समेस्‍टर की परीक्षा 8 और 10 अक्‍टूबर को होनी थी. लेकिन, साजिश के त‍हत पर्चा आउट कर दिया गया. इस कारण अधिकारियों ने परीक्षा रद्द कर दी.

गोरखपुर: मुख्‍यमंत्री के शहर में बीटीसी अभ्यर्थियों को पुलिस के बेरहम रवैये का सामना करना पड़ा. पुलिस ने जहां युवतियों पर उनकी इज्‍जत की परवाह ना करते हुए वाटर कैनन से बौछार की तो वहीं शिक्षा का पाठ पढ़ाने वाले गुरुओं को दुकान में घुसकर लाठियां चटका शर्म से नतमस्‍तक कर दिया. मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर गोरखपुर में ये नजारा जिसने भी देखा, वो दंग रह गया. बीटीसी अभ्यर्थियों को जब बुधवार को मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ के शहर में आने की सूचना के बाद शास्‍त्री चौक पर एकत्र हुए. सैकड़ों की संख्‍या में महिला और पुलिस प्रशिक्षु गोरखनाथ मंदिर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ से मिलने के लिए जुलूस की शक्‍ल में निकले थे. लेकिन, धर्मशाला बाजार के पास ही भारी संख्‍या में तैनात पुलिस फोर्स ने उन्‍हें रोक दिया. बेरहम पुलिस, बेबस बीटीसी अभ्यर्थी: युवतियों पर की पानी की बौछार, युवकों पर दुकान में घुसकर चटका‍ईं लाठियां बीटीसी अभ्यर्थी वहीं पर धरने पर बैठ गए. उसके बाद पुलिस ने उन्‍हें समझाने की कोशिश की. लेकिन, जब अभ्यर्थी नहीं मानें, तो पुलिस ने वहां मौजूद महिलाओं पर वाटर कैनन का वार करना शुरू दिया. लेकिन, ये महिला अभ्यर्थियों की हिम्‍मत ही थी कि पुलिसवालों द्वारा उनकी इज्‍जत की परवाह नहीं करने के बावजूद वे मैदान में डटी रहीं. पुलिसवालों का मन इस पर भी नहीं भरा, तो उन्‍होंने धरना दे रहे पुरुष अभ्यर्थियों  को लाठियां लेकर दौड़ा लिया. इतना ही नहीं, पुलिसवालों ने दुकान में घुस-घुस कर उनके ऊपर लाठियां चटकाईं. पुलिसवालों के उग्र रवैये को देखकर अभ्यर्थियों  को पीछे हटना पड़ा. 2015 बैच के बीटीसी अभ्यर्थियों का कहना है कि चौथे समेस्‍टर की परीक्षा 8 और 10 अक्‍टूबर को होनी थी. लेकिन, साजिश के त‍हत पर्चा आउट कर दिया गया. इस कारण अधिकारियों ने परीक्षा रद्द कर दी. उनका कहना है कि समय से उनकी परीक्षा नहीं कराई जाएगी, तो दिसंबर में होने वाली टीईटी परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो पाएंगे. इसके बाद परीक्षा में सम्मिलित होने की अर्हता उम्र समाप्‍त होने के कारण उनका भविष्‍य बर्बाद हो जाएगा. बेरहम पुलिस, बेबस बीटीसी अभ्यर्थी: युवतियों पर की पानी की बौछार, युवकों पर दुकान में घुसकर चटका‍ईं लाठियां इसी मांग को लेकर वे मुख्‍यमंत्री से मिलने जा रहे थे. उनका आरोप है कि ये 90 हजार बीटीसी प्रशिक्षुओं के खिलाफ षड्यंत्र है. क्योंकि परीक्षा रद्द होने के बाद अब तक कोई अन्‍य तारीख घोषित नहीं की गई. बीटीसी की डिग्री नहीं मिलने के कारण वे 15 दिसंबर को होने वाली शिक्षक भर्ती परीक्षा में सम्मिलित नहीं हो सकेंगे. इस मामले में एसपी सिटी विनय कुमार सिंह कहा कहना है कि शास्‍त्री चौक पर सैकड़ों की संख्‍या में बीटीसी अभ्यर्थी बैगर पूर्व सूचना और अनुमति के जुटे और वे गोरखनाथ मंदिर की ओर बढ़ रहे थे. धर्मशाला पुल के पास उन्‍हें रोकने का प्रयास किया गया. लेकिन, वे नहीं रुके. उनका कहना है कि उन्‍हें मुख्‍यमंत्री से पांच की संख्‍या में मिलवाने की बात कही गई है. जिसके बाद सभी अभ्यर्थी वापस लौट गए.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget