एक्सप्लोरर

मेरठ: सपना चौधरी का शो हुआ रद्द, आयोजक के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज

पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर सपना चौधरी के शो को इजाजत नहीं दी और जिला प्रशासन ने शो रद्द कर दिया. बिना अनुमति के सपना चौधरी के शो की पब्लिसिटी आयोजक को भारी पड़ी है.

मेरठ: हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का शो मेरठ में रद्द कर दिया गया है. पुलिस ने कानून-व्यवस्था का हवाला देकर सपना चौधरी के शो को इजाजत नहीं दी और जिला प्रशासन ने शो रद्द कर दिया. बिना अनुमति के सपना चौधरी के शो की पब्लिसिटी आयोजक को भारी पड़ी है. पुलिस ने उसके खिलाफ मेरठ के सदर थाना में मुकदमा दर्ज किया है.

4 जनवरी 2019 को मेरठ के भैसाली मैदान में सपना चौधरी का शो तंदूरी नाइट आयोजित होना था. इस कार्यक्रम के आयोजक विमल गोयल ने मेरठ के छावनी बोर्ड से मैदान की अनुमति के लिए 50 हजार की रकम जमा की थी.

सपना चौधरी से भी मेरठ आने की हामी भरवा ली गई लेकिन मामला जिला प्रशासन की परमिशन पर आकर अटक गया. 15 दिसंबर को जिलाधिकारी मेरठ के ऑफिस में विमल गोयल ने सपना चौधरी का शो आयोजित कराने के लिए अनुमति मांगी थी. जिला प्रशासन ने इस पर पुलिस अफसरों की रिपोर्ट तलब की.

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह की रिपोर्ट में कानून-व्यवस्था बिगड़ने का हवाला देकर कार्यक्रम आयोजित करने की संस्तुति नहीं की गई. दरअसल, आयोजक जहां सपना चौधरी का शो कराना चाहते हैं, वह इलाका कैंट बोर्ड के अंतर्गत आता है. साथ ही मिश्रित आबादी वाला इलाका है तथा वहां सपना के शो के लिए आने वाली हजारों लोगों की भीड़ रात में नियंत्रित नहीं की जा सकती. किसी भी प्रतिकूल परिस्थिति के मद्देनजर पुलिस ने कार्यक्रम कराने से हाथ पीछे खींच लिए है.

27 दिसंबर को जिला प्रशासन ने शो की अनुमति न देने का फैसला कर लिया था मगर बावजूद इसके शो के आयोजक विमल गोयल ने समाचार पत्र, टीवी और सोशल मीडिया के माध्यम से सपना चौधरी के शो का प्रचार-प्रसार जारी रखा.

इस संबंध में पुलिस ने विमल गोयल के खिलाफ मेरठ के थाना सदर बाजार में लोक सेवक के आदेशों की अवज्ञा करने और धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि जिला प्रशासन और पुलिस की बिना अनुमति के कार्यक्रम का प्रयास करना गलत है. सुरक्षा कारणों से इस शो की अनुमति नहीं दी जा सकती. यह पहले ही आयोजक से साफ कर दिया गया था मगर बावजूद इसके उन्होंने जनता को भ्रम में रखा इसलिए कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
राजस्थान: 20 अगस्त से मानसून सत्र, सरकार को घेरेगी कांग्रेस
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
दिल्ली: माल ढोने वाली इन गाड़ियों का नया रजिस्ट्रेशन 1 जनवरी से होगा बंद
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
वैष्णो देवी की यात्रा स्थगित, खराब मौसम के चलते फैसला
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget