एक्सप्लोरर

संतकबीरनगर: बीजेपी सांसद-विधायक में जूतमपैजार, आलाकमान ने दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाया

संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक के दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच जमकर जूते चले. शिलापट्ट पर नाम नहीं होने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल के ऊपर जूतों की बौछार कर दी.

संतकबीरनगर: भाजपा सांसद और विधायक के बीच जूते-चप्पल चलने के बाद पूरे देश में बीजेपी की किरकिरी हो रही है. इस घटना के बाद जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. उत्तर प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने इस घटना पर दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाया है. इस घटना को जूते चलाने वाले सांसद शरद त्रिपाठी अब खुद ही दुर्भाग्यपूर्ण बता रहे हैं. वहीं बीजेपी विधायक राकेश सिंह बघेल भी सेफ मोड में दिखाई दे रहे हैं. एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए उन्होंने कि घर में झगड़ा नहीं होता है क्या. वे कहीं शिकायत नहीं करेंगे. उनका धरना तो पुलिस-प्रशासन के खिलाफ है. जिन्होंने उनके समर्थकों के ऊपर लाठियां भाजी हैं.

संतकबीरनगर: बीजेपी सांसद-विधायक में जूतमपैजार, आलाकमान ने दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाया

संतकबीरनगर के कलेक्ट्रेट परिसर में बैठक के दौरान बीजेपी सांसद शरद त्रिपाठी और मेंहदावल से विधायक राकेश सिंह बघेल के बीच जमकर जूते चले. शिलापट्ट पर नाम नहीं होने के विवाद ने इतना तूल पकड़ा कि संतकबीर नगर के सांसद शरद त्रिपाठी ने अपनी ही पार्टी के विधायक राकेश सिंह बघेल के ऊपर जूतों की बौछार कर दी.

इसके पहले उन्होंने विधायक को कहा कि "तुम्हारे जैसे कितने विधायक पैदा किए हैं.' इस पर विधायक राकेश सिंह बघेल ने जूता निकालने का इशारा भर किया था. पिटाई से आहत विधायक ने भी सांसद पर दो-चार हाथ जड़ दिए. इसके बाद विधायक और उनके समर्थक कलेक्टर परिसर में ही धरने पर बैठ गए कलेक्ट्रेट परिसर से सांसद शरद त्रिपाठी को बाहर निकालने के लिए पुलिस और प्रशासन को काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने विधायक समर्थकों पर जमकर लाठियां भी चटकाई.

संतकबीरनगर: बीजेपी सांसद-विधायक में जूतमपैजार, आलाकमान ने दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाया

एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए विधायक राकेश सिंह बघेल ने कहा कि क्या किसी के घर में झगड़ा नहीं होता है. वह कहीं इसकी शिकायत नहीं करेंगे. उन्होंने कहा कि जो भी हुआ है गलत हुआ है और वह अपनी बात शीर्ष नेतृत्व तक रखेंगे. उन्होंने कहा कि उनका धरना पुलिस और प्रशासन के खिलाफ है. जिन्होंने हमारे लोगों के ऊपर लाठियां भांजी हैं. 5 किलोमीटर तक उन्हें दौड़ा-दौड़ा कर पीटा है. जिसमें दर्जनों लोग घायल हुए हैं. उनके खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए.

वहीं सुरक्षित गोरखपुर के अपने आवास पर पहुंचने के बाद एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए सांसद शरद त्रिपाठी ने अपना पक्ष रखा है. उनका कहना है कि यह घटना दुर्भाग्यपूर्ण है. उन्हें बेस्ट सांसद का संसद में अवार्ड मिल चुका है. उनकी छवि के बारे में लोग अच्छी तरह से जानते हैं. उनकी ऐसी छवि नहीं रही है. उनका आचरण ऐसा नहीं है. जो कुछ भी हुआ है वह घटना नहीं दुर्घटना है. प्रदेश अध्यक्ष से उनकी बात हुई है और वे उनके सामने पक्ष रखेंगे. बीजेपी की इस घटना से किरकिरी होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि जो कुछ है सब के सामने है. सारी फुटेज चैनल पर चल रही है. उन्हें ज्यादा कुछ कहने की जरूरत नहीं है.

संतकबीरनगर: बीजेपी सांसद-विधायक में जूतमपैजार, आलाकमान ने दोनों नेताओं को लखनऊ बुलाया

सांसद शरद त्रिपाठी जहां भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार पिता रमापति राम त्रिपाठी के बेटे हैं. वे गृहमंत्री राजनाथ सिंह के करीबी माने जाते हैं. वहीं विधायक राकेश सिंह बघेल मंदिर और योगी खेमें से पहचान रखते हैं. ऐसे में पलड़ा किसका भारी हैं ये कहना जरा मुश्किल है. हालांकि दोनों नेता अब भले ही गलती का अहसास होने और शीर्ष नेतृत्व की फटकार के बाद सेफ मोड में दिखाई दे रहे हैं.

लेकिन, लोकसभा चुनाव के पहले हुई इस घटना से जहां बीजेपी की किरकिरी हुई है. वहीं विपक्ष को बीजेपी पर निशाना साधने के लिए एक बड़ा मुद्दा भी मिल गया है. ऐसे में योगी का गढ़ कहे जाने वाले पूर्वांचल में बीजेपी के लिए मुश्किलें भी खड़ी हो सकती हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
आशुतोष रांका-सौरव दास की बेल पर सुनवाई कर रहे जज को धमकी, FIR दर्ज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भविष्य पर संकट! CM योगी के इस कदम से हलचल तेज
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
मध्य प्रदेश का गांव जहां लंकापति को पूजते हैं लोग, नहीं होता रावण दहन
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए
शिवा हत्याकांड: इंस्पेक्टर के बाद DCP पर भी गिरी गाज, हटाए गए

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
CJP अब मुंबई पुलिस पर आगबबूला, रत्ना सिंह बोलीं- 'इस देश का...'
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
हरियाणा में कश्मीरी बस पर पथराव, CM सैनी ने CM उमर अब्दुल्ला को दिया जवाब
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'डरे हुए हैं', टाइगर श्रॉफ पर हमले के बाद एक्टर्स ने किया रिएक्ट, बोले- संभलकर रहना पड़ेगा
'शमी ना होता तो...', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
'शमी ना होता तो', NZ टूर पर टीम इंडिया के चयन को लेकर भड़के मोहम्मद कैफ
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
बांग्लादेश के पूर्व वायु सेना प्रमुख को कतर किया गया गिरफ्तार, क्या हैं आरोप?
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
फ्लाइट में सफर कर रहे भाई बहन के सहयात्री निकले राहुल द्रविड़, वीडियो वायरल
Embed widget