एक्सप्लोरर

यूपी के खनन माफिया हुए हाईटेक, पनडुब्बी से हो रहा खनन

यूपी सरकार अवैध खनन रोकने की लगातार कोशिशें कर रही है लेकिन खनन माफिया ना केवल खनन कर रहे हैं बल्कि पुलिस की नजरों से छुपने के नए नए तरीके भी ईजाद कर रहे हैं. ताजा मामला झांसी से है जहां एक पनडुब्बी बरामद की गई है जिससे खनन किया जा रहा था.

झांसी: यूपी सरकार अवैध खनन रोकने की लगातार कोशिशें कर रही है लेकिन खनन माफिया ना केवल खनन कर रहे हैं बल्कि पुलिस की नजरों से छुपने के नए नए तरीके भी ईजाद कर रहे हैं. ताजा मामला झांसी से है जहां एक पनडुब्बी बरामद की गई है जिससे खनन किया जा रहा था.

बड़ागांव क्षेत्र स्थित बेतवा नदी में एक पनडुब्बी मिली है जिसका नदी के तल से बालू निकालने में इस्तेमाल किया जाता है. मुखबिर की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पनडुब्बी को अपने कब्जे में लेकर तहकीकात शुरू कर दी है.

पुलिस के नदी के किनारे पहुंचने से पहले ही खनन माफिया भागने में सफल हो गये. यानि माफियाओं का सूचनातंत्र पुलिस से बड़ा निकला.

यूपी के कुशीनगर में ट्रेन से टकराई स्कूली वैन, 10 बच्चों और ड्राइवर की मौत

झांसी शहर से सटे थाना बड़ागांव पुलिस को सूचना मिली कि बेतवा नदी में खनन के लिए पनडुब्बी लाई गई है. इस सूचना के आधार पर पुलिस ने नदी के किनारे एक ऐसी मशीन को देखा जिसे नाव में रखकर नदी के तल से बालू निकाने में प्रयुक्त होना पाया गया.

यूपी के खनन माफिया हुए हाईटेक, पनडुब्बी से हो रहा खनन

नाव में रखकर पनडुब्बी को नदी के बीचों बीच ले जाकर करीब 50 से 80 फुट गहरा एक पाइप पानी में नदी के अंदर डाल दिया जाता है. जो नदी के तल से बालू उठाकर उसे बाहर निकालने का काम करता है. जिस प्रकार से पंपिग सैट से गहराई से पानी बाहर निकाला जाता है ठीक उसी प्रकार इससे बालू निकाली जाती है. बाद में उस बालू का भंडारण नदी के किनारे कर लिया जाता है, जिसे रात के अंधेरे में ट्रैक्टर ट्रॉली के माध्यम से उठवा लिया जाता है.

90 की स्पीड, 50 यात्री और मोबाईल पर लूडो खेलता रहा बस ड्राइवर जानिए मुठभेड़ में मारे गए बलराज भाटी की पूरी कहानी

पनडुब्बी से मौरंग उठाना एनजीटी के मानकों के विपरीत है. इसके उलट काम बदस्तूर जारी है. झांसी में तकरीबन हर नदी में पनडुब्बी से बालू उठाई जा रही है. झांसी के जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी ने कुछ दिन पहले एक बयान दिया था कि रात में खनन हुआ तो उसे अवैध माना जायेगा, लेकिन खनन दिन-रात जारी है.

एसपी सिटी देवेश पांडेय ने कहा कि बड़ागांव थाना प्रभारी प्रवीण कुमार यादव और उनके सहयोगियों ने इस उपकरण को अपने कब्जे में ले लिया है. इसकी सूचना खनिज विभाग को दी गई है. खनिज विभाग जो तहरीर देगा उसके आधार पर पुलिस कार्रवाई करेगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'दिल्ली में नहीं होगा कोई मार्च!' संसद से 3km पहले ही रोक दिए जाएंगे CJP प्रोटेस्टर्स, लगाए गए बैरिकेड्स
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
राम मंदिर ट्रस्ट से जुड़ा एक और विवाद, सदस्य दिनेन्द्र दास की महंती पर उठे सवाल, पद से हटाने का दावा
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट
‘सेफ पंजाब’ हेल्पलाइन बनी नशा विरोधी अभियान की पहचान, ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ के पहले 500 दिन में 68850 से तस्कर अरेस्ट

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
ईरान की ऐसी वॉर्निंग सुनकर ट्रंप को भी लगेगा तगड़ा शॉक, अराघची बोले- 'मौत का इंतजार कर रहे लोगों को...'
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'चलो संसद' मार्च और मानसून सत्र के बीच दिल्ली में कई रास्ते बंद, ट्रैफिक एडवाइजरी जरूर पढ़ लें 
'आप लोगों की तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल, अब शेयर कर दी ऐसी तस्वीरें
'आपकी तबीयत कैसी है?', सलमान खान की हेल्थ को लेकर परेशान हुए फैंस तो एक्टर ने पूछ डाला सवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
हार नहीं पचा पाए अर्जेंटीना के स्टार, फाइनल के बाद इस खिलाड़ी को मारी लात, गला पकड़ा, मैदान पर मचा बवाल
Delhi Weather Today: दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
दिल्ली-एनसीआर में आज बारिश के आसार, चलेंगी तेज हवाएं, गर्मी और उमस से मिलेगी थोड़ी राहत
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
80 लाख और 65 हजार की EMI, शख्स ने बताई नोएडा में फ्लैट्स की सच्चाई- वीडियो देख घूम जाएगा सिर
Embed widget