एक्सप्लोरर

इलाहाबाद : बालू कारोबारी की हत्या, कारोबार को लेकर चल रहा था विवाद

पुलिस को आशंका है कि बालू कारोबारी का क़त्ल आपसी रंजिश में किया गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस कई एंगल पर छानबीन कर रही है.

इलाहाबाद : इलाहाबाद में एक बालू कारोबारी को उसके घर के बाहर गोली मारकर मौत के घाट उतारे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बालू कारोबारी को उस वक्त गोली मारी गई, जब घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहा था. बालू कारोबारी का क़त्ल किसने और क्यों किया, फिलहाल यह बहुत साफ नहीं हो सका है. परिवार वालों के मुताबिक़ कारोबार को लेकर थोड़े दिन पहले कुछ विवाद ज़रूर हुआ था. आशंका जताई जा रही है कि क़त्ल की इस सनसनीखेज वारदात को उसी वजह से अंजाम दिया गया है.

पुलिस ने इस मामले में अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. परिवार वालों ने फिलहाल किसी को नामजद नहीं किया है. पुलिस अब पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों के जरिए कातिलों का पता लगाने की कोशिश में है.

बरामदे में सो रहे थे रामबाबू, अपराधियों ने मार दी गोली

इलाहाबाद के धूमनगंज इलाके की तारापुर कालोनी में रहने वाले पैंतीस साल के डा. रामबाबू बालू का कारोबार करते थे. शनिवार को भोर में जब घर के बाहर बरामदे में चारपाई पर सो रहे थे, तभी किसी ने उन्हें गोली मार दी. चीख पुकार सुनकर परिवार वाले बाहर निकले तब तक आरोपी भाग चुके थे. परिवार वाले जब तक उन्हें अस्पताल ले जाते, उनकी मौत हो गई थी. बालू कारोबारी के क़त्ल से उनके परिवार में कोहराम मचा हुआ है.

कई एंगल पर छानबीन कर रही है पुलिस 

एसपी सिटी सिद्धार्थ सिंह मीणा का कहना है कि जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा. पुलिस को आशंका है कि बालू कारोबारी का क़त्ल आपसी रंजिश में किया गया है. हालांकि इस मामले में पुलिस कई एंगल पर छानबीन कर रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
राजस्थान BJP चीफ बोले, 'अगर US-PAK का युद्ध होता है तो हम पाकिस्तान के साथ हैं'
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
दिल्ली में पात्र वोटर्स के लिए स्पेशल ड्राइव, 18 और 25 अक्टूबर को लगेगा कैंप
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर अभिजीत दीपके बोले, 'हम हमेशा अहिंसा और...'
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget