एक्सप्लोरर

योगी सरकार हर मोर्चे पर नाकाम, राज्यपाल खुद संभाले बागडोर: एसपी

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए एसपी प्रतिनिधिमण्डल ने कहा कि ऐसी स्थिति में यही अच्छा होगा कि राज्यपाल सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में ले लें.

लखनऊ:समाजवादी पार्टी (एसपी) के एक प्रतिनिधिमण्डल ने मंगलवार को राज्यपाल राम नाईक से मुलाकात की और उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ नीत बीजेपी सरकार को हर मोर्चे पर नाकाम बताते हुए कहा कि ऐसी स्थिति में यही अच्छा होगा कि राज्यपाल सूबे की प्रशासनिक व्यवस्था अपने हाथ में ले लें.

एसपी के राष्ट्रीय सचिव राजेन्द्र चैधरी ने बताया कि पार्टी प्रतिनिधिमण्डल ने राजभवन में राज्यपाल से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा और राज्य की बीडेपी सरकार की निष्क्रियता और उसके राग द्वेषपूर्ण आचरण के खिलाफ तत्काल कार्यवाही करने की मांग की.

गोरखपुर: सीएम योगी आदित्यनाथ ने फहराया सौ फीट ऊंचा तिरंगा

जनता मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है

ज्ञापन में पार्टी ने कहा कि प्रदेश में प्रशासनिक व्यवस्था पूरी तरह से पंगु हो गई है. अधिकारी कर्तव्यनिष्ठ नहीं है. जनता मंहगाई से त्राहि-त्राहि कर रही है. समाजवादी सरकार ने गरीबों, किसानों, महिलाओं, अल्पसंख्यकों के हित की जो योजनाएं लागू की थीं, वे सब या तो बंद हो गई है या उनके लिए बजट नहीं दिया जा रहा है. कानून व्यवस्था चौपट है. दिन दहाड़े हत्या, लूट अपहरण हो रहे हैं. महिलाओं, बच्चियों से दुष्कर्म हो रहे हैं.

विकास के मामले में प्रदेश को दशकों पीछे कर दिया है

पार्टी ने आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार ने प्रदेश को विकास के मामले में दशकों पीछे कर दिया है. ऐसी स्थिति में प्रदेश की जनता एवं विकास के लिए यही अच्छा होगा कि राज्यपाल प्रशासनिक व्यवस्था खुद अपने हाथ में ले लें.

सीएम सिटी में टैक्‍स चोरी रोकने को नगर निगम की अनोखी पहल, हर घर के बाहर लगेगी नेम प्‍लेट

बीजेपी हर मोर्चे पर विफल है

ज्ञापन में कहा गया कि बीजेपी हर मोर्चे पर विफल है. कर्ज, फसल की बर्बादी, समय से गन्ना किसानों के भुगतान ना होने और बीजेपी के वादे के अनुसार कृषि उत्पाद का लागत का डेढ़ गुना अतिरिक्त मूल्य ना मिलने से निराश-परेशान किसान आत्महत्या को मजबूर है. बुंदेलखंड के महोबा जिले में 27, बांदा में 12 औरहमीरपुर में 11 किसानों की जान जा चुकी है.

अखिलेश यादव को बदनाम करने की नीयत से बीजेपी ने अभियान छेड़ रखा है

प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने राज्यपाल से कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्रिमण्डल ने एसपी अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को बदनाम करने की नीयत से अभियान छेड़ रखा है, ताकि जनता का ध्यान सरकार की असफलताओं की ओर नहीं जा सके.प्रतिनिधिमण्डल में विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष अहमद हसन, एसपी प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल और विधान परिषद सदस्य एस.आर.एस. यादव सदस्य शामिल थे.

राहुल गांधी का जन्मदिन: अमेठी में कम कीमतों पर बिका पेट्रोल-डीजल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
15 अगस्त को कैसा रहेगा दिल्ली का मौसम? पढ़ें वेदर अपडेट
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
'बिहार में एक शब्द है, लफुआगिरी…', राहुल गांधी पर JDU का रिएक्शन
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख
गेमिंग की लत में रची अपहरण की कहानी, AI फोटो भेज पिता से मांगे 1 लाख

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
प्रशांत किशोर अब इस केंद्रीय मंत्री की खोलेंगे कुंडली? दे दी चेतावनी
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
क्या बीजेपी और अकाली दल में गठबंधन तय है? 3 घटनाक्रम से समझें
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
कॉमेडियन समय रैना को बड़ी राहत, सुप्रीम कोर्ट ने रद्द की FIR
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं की गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Embed widget