एक्सप्लोरर

बीजेपी अध्यक्ष के काफिले को काले कपड़े दिखाने वालों से मिले अखिलेश

समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं नेहा यादव, रमा यादव एवं किशन मौर्या ने मुलाकात कर अपने साथ हुए पुलिसिया उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की जानकारी दी.

लखनऊ: समाजवादी पार्टी (एसपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से इलाहाबाद विश्वविद्यालय के छात्र नेताओं नेहा यादव, रमा यादव एवं किशन मौर्या ने मुलाकात कर अपने साथ हुए पुलिसिया उत्पीड़न और अमानवीय व्यवहार की जानकारी दी. अखिलेश ने इस घटना को अलोकतांत्रिक और संवेदनहीन बताते हुए इसकी भर्त्सना की है. उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी छात्र नेताओं के संघर्ष में साथ है. छात्र नेताओं ने कहा कि इलाहाबाद में 27 जुलाई को बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष को लोकतांत्रिक तरीके से काला झंडा दिखाने पर उनके काफिले में शामिल पुरुष कमांडो और पुलिस ने बाल नोंचकर छात्राओं को लाठियों से पीटा. उसके बाद धूमनगंज पुलिस की गाड़ी में बैठाकर जंगल की तरफ ले जाकर सभी को उतारकर जान से मारने की धमकी देकर पीटने लगे. उन्होंने कहा कि आशा ज्योति केंद्र में उन्हें रातभर रखा गया और सुबह महिला कांस्टेबल व महिला थाना इंचार्ज द्वारा फिर बाल नोंचकर अभद्र गालियां देते हुए कोर्ट ले जाया गया. रास्ते में भी पिटाई की गई. इसके बाद फर्जी मुकदमा दर्ज किया गया. नेहा ने बताया कि उन पर अपराध संख्या 995/18 धारा 147/341/188/505 एवं 7 सीएल एक्ट लगाया गया. छात्र नेताओं की मांग थी कि विश्वविद्यालय में आरक्षण विरोधी एडमिशन प्रक्रिया पर तुरंत रोक लगे. प्रवेश के साथ होस्टल आवंटन हो जिन एससी/एसटी छात्रों से आरक्षण नियम के विरुद्ध फीस वसूली की जा रही है, उनसे आरक्षण नियम अनुसार फीस ली जाए. शोधार्थियों के होस्टल लेने पर एक ही फीस ली जाए.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
आनासागर झील में रोजाना मर रहीं हजारों मछलियां, महामारी फैलने का खतरा; 23 जुलाई को अजमेर बंद
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
अस्पताल से देश के नाम सोनम वांगचुक का संदेश, कहा- '20 जुलाई, आजादी का दूसरा आंदोलन प्लीज...'
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
हिमाचल: किन्नौर में बादल फटने से आई बाढ़, सांगला-छितकुल मार्ग मलबे से बंद; ITBP कैंप को भी नुकसान
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
मौलाना जर्जिस अंसारी के बाद अब सपा नेता एसटी हसन के बयान पर विवाद, हिंदू देवताओं को बताया पैगंबर
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
ATM को ही बना डाला बेडरूम, AC की ठंडी हवा में सोते युवक का वीडियो वायरल; सुरक्षा पर उठे सवाल
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड. किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget