एक्सप्लोरर

समाजवादी पार्टी में घमासान से बीजेपी को फायदा, खत्म होगा यूपी में बनवास: BJP

मुंबई: बीजेपी ने आज कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी में मचा घमासान ‘काफी हद तक बीजेपी’ के पक्ष में जा रहा है और इस घटनाक्रम से राज्य में उसका 14 सालों का बनवास समाप्त होगा. बीजेपी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष विनय सहस्त्रबुद्धि ने कहा कि एसपी के अलावा मायावती की बीएसपी और राहुल गांधी के तहत कांग्रेस सत्ता की दौड़ में नहीं है.

विनय सहस्त्रबुद्धि ने मीडिया से कहा, ‘‘उत्तर प्रदेश में जो कुछ घटनाक्रम सामने आ रहा है, वह हमारी पार्टी के पक्ष में जा रहा हैं. समाजवादी पार्टी जो हमें चुनाव में टक्कर देने की स्थिति में थी, वह अब कहीं नजर नहीं आती.’’ उन्होंने कहा कि लोगों में तथाकथित अच्छे प्रशासन को लेकर अखिलेश के बारे में अच्छे विचार होंगे लेकिन यह सब अब हवा में उड़ गए हैं.

एसपी में मचे घमसान को लेकर चुटकी लेते हुए बीजेपी नेता ने कहा कि एसपी की साइकिल के दोनों टायर पंचर हो गए हैं. एसपी में हाल में मचे घमासान से दो पहिये टूट चुके हैं और लोगों के समक्ष अब एसपी चुनावी दौड़ में नहीं रह गई है.

यूपी चुनावों के लिए अगर एसपी-कांग्रेस-आरएलडी में गठजोड़ होता है तो हम भी साथ होंगे: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने पेशकश की कि अगर उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी, कांग्रेस और आरएलडी का गठबंधन बनता है तो वह भी इसमें शामिल होगी. पार्टी ने पंजाब और गोवा में भी कांग्रेस के साथ गठबंधन करने की मांग की.

एनसीपी अध्यक्ष शरद पवार की अध्यक्षता में कार्यसमिति की बैठक के बाद पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव तारिक अनवर ने कहा कि हालांकि पार्टी गोवा में कांग्रेस के साथ गठबंधन को लेकर इच्छुक है लेकिन अगर कोई सहमति नहीं बनती है तो वह राज्य के क्षेत्रीय दलों के साथ गठबंधन करने पर गौर करेगी.

गौरतलब है कि यूपी में सत्तारुढ़ समाजवादी पार्टी में जारी वर्चस्व की जंग को देखते हुए उत्तर प्रदेश में एसपी और कांग्रेस के बीच गठबंधन की चर्चा तेज हो रही है.

Akhilesh yadav, BJP, BSP, Congress, mulayam singh yadav, Rahul Gandhi, ramgopal yadav, samajwadi party, shivpal yadav, SP, up election 2017

यूपी: एसपी में राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर फंसा पेच

उत्तर प्रदेश की सत्तारूढ़ समाजवादी पार्टी के भीतर मची अंदरूनी कलह सुलझने का नाम नहीं ले रही है. मुख्यमंत्री अखिलेश यादव और मुलायम सिंह यादव के बीच लंबी बातचीत के बाद भी कोई ठोस रास्ता नहीं निकल पाया.

एसपी सूत्रों के मुताबिक, हालांकि इस बैठक में मुलायम अपने पहले के रुख में बदलाव लाते हुए मुख्यमंत्री को टिकट बांटने का पूरा अधिकार भी देने को तैयार हो गए हैं, लेकिन एसपी के अध्यक्ष पद पर मुलायम सिंह यादव व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव भी पीछे हटने को राजी नहीं हैं.

मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपने पिता मुलायम सिंह यादव से मंगलवार को उनके आवास पर बंद कमरे में बातचीत की. यह मुलाकात करीब डेढ़ घंटे चली. मुख्यमंत्री अपने बंगले 4, विक्रमादित्य मार्ग के अंदर से ही अपने पिता के बंगले पांच विक्रमादित्य मार्ग चले गए और मुलाकात के बीच उसी रास्ते वापस लौट गए. पिता और पुत्र की इस मुलाकात के दौरान अमर सिंह और रामगोपाल यादव अनुपस्थित रहे. हालांकि, इस दौरान कुछ समय तक गायत्री व संजय सेठ बैठक में मौजूद रहे.

सूत्र के मुताबिक, मुलायम ने अखिलेश से कहा, "तुम चुनाव आयोग से अपनी दावेदारी वापस ले लो. तुम मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार होगे और अगले मुख्यमंत्री बनोगे. टिकट बांटने में भी तुम्हारा ही रोल रहेगा. पर अध्यक्ष मुझे ही रहने दो. इस पर अखिलेश राजी नहीं हुए."

''आप आशीर्वाद दीजिए, मैं यूपी चुनाव जीतकर दिखाऊंगा''

अखिलेश ने कहा, "अगर मैं अध्यक्ष नहीं रहा तो अमर सिंह आप से कोई फैसला करा सकते हैं. यही नहीं, अब पीछे जाने पर सत्ता भी नहीं मिल पाएगी. आप मुझे सारे अधिकार दे रहे हैं तो तीन महीने के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद भी दे दीजिए. आप आशीर्वाद दीजिए, मैं यूपी चुनाव जीतकर दिखाऊंगा."

सूत्रों का दावा है कि मुलायम अध्यक्ष पद छोड़ने को राजी नहीं हुए. मुलायम ने यह भी कहा, "चुनाव अपने हिसाब से लड़ना. जिन पर ऐतराज है, उनकी भूमिका सीमित होगी. रामगोपाल यादव के पास जो पावर थी, वह सारे अधिकार अखिलेश के पास रहेंगे. मैं खुद प्रचार करूंगा और प्रत्याशी सब तुम ही तय करना." लेकिन अध्यक्ष पद को लेकर सहमति नहीं बन पाई.

उल्लेखनीय है कि मुलायम अभी तक कहते रहे हैं कि चुनाव बाद विधायक ही मुख्यमंत्री का चुनाव करेंगे, लेकिन सोमवार रात मीडिया से बात करते हुए मुलायम सिंह यादव ने कहा था कि यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश यादव ही पार्टी का मुख्यमंत्री का चेहरा होंगे. उन्होंने कहा था, "पार्टी टूटने का सवाल ही नहीं है. हम सब एक हैं और जल्द ही चुनाव अभियान की शुरुआत करेंगे."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
हिमाचल में बारिश का कहर! 118 सड़कें बंद, 79 मौतें, 972 करोड़ का नुकसान
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
डूंगरपुर: किराए के कमरे में फंदे से लटका मिला ऑटो चालक, इलाके में सनसनी
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
सोनीपत में रील का जुनून पड़ा भारी, 8 युवक पहुंचे जेल, क्या है मामला?
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News
Akhil Sachdeva ने खोला राज, Emraan Hashmi ने खुद किया था Call; Awarapan 2 का गाना होगा खास
Awarapan 2 ने Batwara 1947 को पछाड़ा, Sunny Deol की फिल्म पर भारी पड़ी Emraan Hashmi की Movie

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
‘अब लड़कियां...’, पुणे में होने वाले गूंज कार्यक्रम पर बोले राहुल गांधी
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
RJD का 19 अगस्त को मार्च, तेजस्वी यादव बोले- 'जब पेपर लीक...'
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
विनोद कांबली की लाइफ पर वेब सीरीज, कौन निभाएगा क्रिकेटर का किरदार?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
वाराणसी एयरपोर्ट पर कैसे चली गोली? जानें हादसे की पूरी कहानी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
'शर्म बची है तो माफी मांग लें', वंदे मातरम को लेकर अमित शाह का कांग्रेस पर तंज
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
स्टालिन ने केजरीवाल को दी जन्मदिन की बधाई, कहा- ‘मेरे प्यारे दोस्त...’
Embed widget