एक्सप्लोरर

योगी सरकार में बदलेगा समाजवादी एम्बुलेंस सेवा का नाम, समाजवादी शब्द हटेगा

इलाहाबाद: यूपी की योगी सरकार ने अखिलेश यादव की अगुवाई वाली पिछली सरकार की समाजवादी एम्बुलेंस सेवा का नाम बदलने का फैसला किया है. ये एम्बुलेंस सेवा पहले की तरह चलती तो रहेगी, लेकिन अब इसका नाम बदल जाएगा. इस एम्बुलेंस सेवा से समाजवादी शब्द हटा दिया जाएगा.

योगीराज में बदलेगा समाजवादी एम्बुलेंस सेवा का नाम

योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने खुद इसका एलान कर दिया है. उनका कहना है कि समाजवादी सरकार गरीबों और ज़रूरतमंदों की सेवा के नाम पर समाजवादी शब्द का इस्तेमाल कर राजनीति कर रही थी. इसलिए उनकी सरकार ने इस शब्द को हटाकर सिर्फ एम्बुलेंस सेवा नाम देने की प्रक्रिया शुरू कर दी है. सिद्धार्थनाथ के मुताबिक़ चुनाव आयोग के निर्देश पर इस एम्बुलेंस सेवा में समाजवादी शब्द को ढकने का जो फैसला किया गया था, वह नई सरकार में कायम रहेगा.

जल्द ही बदल जाएगी सरकारी अस्पतालों की सूरत

योगी सरकार के स्वास्थ्य मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह ने आज अपने निर्वाचन क्षेत्र इलाहाबाद में ज़िला महिला अस्पताल का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने डाक्टरों व कर्मचारियों को रवैया बदलने की नसीहत दी तो साथ ही यह दावा किया कि योगी राज में जल्द ही सरकारी अस्पतालों की सूरत बदल जाएगी. उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश राज में सरकारी अस्पतालों में सिर्फ भ्रष्टाचार कायम था और वहां लोगों का इलाज नहीं होता था.

पैसे मांगने वाले सरकारी डॉक्टर को जांच के बाद निलंबित करने का आदेश

निरीक्षण के दौरान उन्होंने ऑपरेशन के नाम पर पैसे मांगने वाले सरकारी डॉक्टर को जांच के बाद निलंबित करने का आदेश दिया तो साथ घरेलू हिंसा की शिकार होने वाली महिला को इंसाफ दिलाने का फरमान सुनाया. उन्होंने पीड़ित महिला को अपनी तरफ से पांच सौ रूपये की मदद भी दी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
आशु से लड़ते रहे इमरान, सहारनपुर सांसद के दामाद को अखिलेश ने जॉइन कराई सपा
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
गोपालगंज में पुलिस पर बड़ा एक्शन: थानेदार समेत 4 गिरफ्तार, गंभीर आरोप
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
प्रयागराज बारिश में डूबा तो केशव मौर्य हुए नाराज, नगर निगम की व्यवस्था पर उठे सवाल
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन
उपेंद्र कुशवाहा को झटका, कद्दावर नेता ने थामा प्रशांत किशोर का दामन

वीडियोज

SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)
Bareilly Ke Bacchan: 😳Ajab Singh की हरकत पर Sangam ने दी नसीहत, ससुर जी को बुरी लगी बातें! #sbs
Sunny Deol की ‘Batwara 1947’ क्यों हुई फ्लॉप? Muslim किरदार और कहानी पर उठे सवाल
Bigg Boss 20 में Mouni Roy की Entry? Salman Khan के शो में Naagin लगाएंगी Glamour का तड़का!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
परिसीमन: अमित शाह के सामने साउथ के CM ने कर दी ये मांग, क्या बोले विजय?
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
Box Office: जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
जुलाई 2026 का बॉक्स ऑफिस किंग कौन? जानें किस फिल्म ने की सबसे ज्यादा कमाई
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
इंग्लैंड को बड़ा झटका, पूरे सीजन से बाहर हुआ दिग्गज; होगी सर्जरी
Trending Dance Video: हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
हसीना के डांस ने मचाया तहलका, मूव्स देख दिल हार बैठे कुंवारे
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
बांग्लादेश को जलाने में मोहम्मद यूनुस का हाथ? पूर्व अंतरिम सलाहकार समेत पर 27 के खिलाफ शिकायत
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
चीनी के स्टॉक पर सरकार की नजर, जारी किया नोटिफिकेशन
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
Embed widget