एक्सप्लोरर

बहुमत न सही, बाबा गोरखनाथ राहुल गांधी को बहू ही दिला दें: साध्‍वी प्राची

साध्‍वी प्राची ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में मत्‍था टेका और राहुल गांधी के लिए मुराद मांगी कि 2019 में उन्‍हें बहुमत तो नहीं मिलने वाला है. लेकिन, बहुमत न सही, बाबा गोरखनाथ उन्‍हें बहू ही दिलवा दें.

गोरखपुर: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) की नेता साध्‍वी प्राची ने राहुल गांधी के लिए बाबा गोरखनाथ से दुआ मांगी है. साध्‍वी प्राची ने बाबा गोरखनाथ के दरबार में मत्‍था टेका और राहुल गांधी के लिए मुराद मांगी कि 2019 में उन्‍हें बहुमत तो नहीं मिलने वाला है. लेकिन, बहुमत न सही, बाबा गोरखनाथ उन्‍हें बहू ही दिलवा दें.

साध्‍वी प्राची सावन मास में गोरखनाथ मंदिर में बाबा गोरखनाथ के दरबार में मत्‍था टेकने कर आशीर्वाद लेने आईं थी. उन्‍होंने कहा कि वे अक्‍सर बाबा गोरखनाथ के दरबार में आती रहती हैं. लेकिन, इस बार सावन के महीने में वे खास मकसद से बाबा के दरबार में आईं हैं. उन्‍होंने कहा कि इस बार 2019 में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के नेतृत्‍व में बीजेपी की सरकार बनेगी. कांग्रेस और राहुल गांधी को किसी भी सूरत में बहुमत नहीं मिलने वाला है. इसलिए वे यहां पर मन्‍नत मांगने आईं थी कि राहुल गांधी को बहुमत न सही, बहू ही दिला दें.

बहुमत न सही, बाबा गोरखनाथ राहुल गांधी को बहू ही दिला दें: साध्‍वी प्राची

ये पहला मौका नहीं है जब साध्‍वी प्राची ने विवादित बयान दिया है. इसके पहले भी वे कई बार विवादित बयान देकर सुर्खियां में रह चुकी हैं. हाल ही में संसद में अविश्‍वास प्रस्‍ताव पेश किए जाने के दौरान राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी को गले मिलकर सुर्खियां बिटोरी थीं. हालांकि इस पर सकारात्‍मक और नकारात्‍मक दोनों तरह की प्रतिक्रियाएं सामने आईं थी. उनके आंख मारने के अंदाज पर भी लोगों ने दोनों तरह से रिएक्‍ट किया था.

48 साल के हो चुके राहुल गांधी अभी तक कुंवारे हैं. यही वजह है कि अक्‍सर उनकी शादी को लेकर लोगों के मन में सवाल उठते हैं. उनके भाई और बीजेपी सांसद वरुण गांधी की भी जब तक शादी नहीं हुई थी, तब तक लोग उनसे भी इसी तरह से के सवाल पूछते रहे हैं कि दोनों भाईयों की शादी कब होगी. वे हंसकर जवाब टाल देते रहे हैं. लेकिन, वरुण गांधी की शादी के बाद उनसे लोगों ने सवाल करने बंद कर दिए.

अब राहुल गांधी की शादी को लेकर साध्‍वी प्राची की चिंता ने एक बार फिर उनकी शादी की अटकलों को हवा दे दी है. देखना ये है कि राहुल गांधी के लिए उनकी गोरखनाथ बाबा से मांगी गई मुराद कब पूरी होती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
'किसानों को 6-8 महीनों तक...', सूखा दल की बैठक में बोले CM फडणवीस
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
बंगला साहिब में पुलिस की एंट्री पर AAP नाराज, अमित शाह पर क्या कहा?
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान
यूपी चुनाव के लिए BSP के 100 उम्मीदवार तैयार! मायावती करेंगी नामों का ऐलान

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
दिल्ली में आंधी-बारिश, यूपी-बिहार समेत अन्य राज्यों में कैसा रहेगा मौसम, जानें चेतावनी
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
यूपी में सीट बंटवारा: अनुप्रिया पटेल ने इस सीटों पर किया दावा, सियासी हलचल तेज
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
CJI सूर्यकांत ने राहुल-खरगे से मिलने से क्यों किया इनकार? सामने आए ये चार बड़े कारण
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
पाकिस्तान ने श्रीलंका को रुलाया, 21 साल के प्लेयर ने ठोके 96 रन, काटा बवाल
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश, आराध्या संग शेयर की अनसीन तस्वीर
'प्यारे पा- दादाजी...' ऐश्वर्या राय ने खास अंदाज में ससुर अमिताभ बच्चन को बर्थडे किया विश
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
इंडिया गठबंधन के मार्च पर प्रशांत किशोर का बड़ा बयान, 'लोग NDA-BJP…'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
'यूक्रेन में राष्ट्रपति बदले', ट्रंप के बोलते ही जेलेंस्की ने रख दी शर्त, बोले- '60 दिनों का...'
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
कैप्टन स्मित मच्छार के फैन हुए इजराइली सिंगर, गाया हनुमान चालीसा
Embed widget