एक्सप्लोरर

रायबरेली: पुजारी की हत्या कर शव को खम्भे से लटकाया, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा

इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले महंत मौनी बाबा का कहना है कि मंदिर के स्वामित्व में काफी जमीन है और आरोपी उस पर कब्जा करना चाहता था.

रायबरेली: रायबरेली जिले के ऊंचाहार क्षेत्र में एक मंदिर के पुजारी की हत्या कर शव को मंदिर के द्वार के पास खम्भे से लटका दिया गया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि ऊंचाहार थाना क्षेत्र के बाबा का पुरवा में रामजानकी मंदिर के पुजारी स्वामी प्रेमदास (64) की मंगलवार रात हत्या कर शव को मंदिर के द्वार के पास एक खम्भे से लटका दिया गया.

उन्होंने बताया कि सुबह कुछ लोगों ने पुजारी का शव देखकर पुलिस को सूचना दी. मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण एकत्र हो गए. ग्रामीणों ने पहले शव नहीं उतारने दिया. मौके पर डीएम और एसपी कई थानों के पुलिस बल के साथ पहुँचे. ग्रामीण काफी समझाने के बाद भी नहीं माने.

लखनऊ से एडीजी (कानून- व्यवस्था) सुजीत पांडेय भी वहां पहुँचे. कार्रवाई के आश्वासन पर ग्रामीणों ने शव उतारने दिया. सूत्रों ने बताया कि इस मामले में बैजनाथ मौर्य, संजीव, राम स्वरूप दास और अमृतलाल के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है.

इस मामले में मुकदमा दर्ज कराने वाले महंत मौनी बाबा का कहना है कि मंदिर के स्वामित्व में काफी जमीन है और आरोपी उस पर कब्जा करना चाहता था. इससे पहले भी वह मंदिर के पूर्व महन्त स्वामी सत्यनारायण दास की हत्या करवा चुका है. उसने मंदिर की कुछ जमीन पर निर्माण कार्य भी करा लिया है.

पुलिस अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget