एक्सप्लोरर

बीजेपी विधायक से मांगी 10 लाख की रंगदारी,परिवार खत्म करने की धमकी

विधायक डॉ. अनिता लोधी के मुताबिक शनिवार रात उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्स ऐप मैसेज आया, जिसमें 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई. मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई लिखा है.

गाजियाबाद : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले की डिबोई विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की महिला विधायक से लाखों रुपए की रंगदारी मांगने का मामला सामने आया है. रंगदारी न देने पर परिजनों की हत्या कराने की धमकी भी दी गई है.

अपर पुलिस महानिदेशक ने इस मामले की जांच एसटीएफ और साइबर सेल को सौंप दी है. विधायक डॉ. अनिता लोधी के मुताबिक शनिवार रात उनके मोबाइल पर एक विदेशी नंबर से व्हाट्स ऐप मैसेज आया, जिसमें 10 लाख रुपए की रंगदारी मांगी गई. मैसेज भेजने वाले ने अपना नाम अली बुदेश भाई लिखा है.

उन्होंने बताया कि इतना ही नहीं रंगदारी के लिए व्हाट्स ऐप कॉल और ऑडियो रिकॉर्डिग भी भेजी गई. रंगदारी न देने पर तीन दिन में एक-एक कर परिवार के तीन सदस्यों की हत्या करने की धमकी दी गई है. उन्होंने बुलंदशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के.बी. सिंह से पूरे मामले की लिखित में शिकायत की है. लोधी का आवास गाजियाबाद के वैशाली में है.

उन्होंने बताया कि मेरठ जोन के अपर पुलिस महानिदेशक प्रशांत कुमार ने भी संज्ञान लिया है और जांच एसटीएफ और साइबर सेल को सौंप दी है. इस बीच एसएसपी बुलंदशहर ने बताया कि बीजेपी विधायक अनिता लोधी ने पूरे प्रकरण की शिकायत की है, जिसकी जांच के आदेश दे दिए गए हैं.

अनीता को 19 मई को उनके व्हाट्स ऐप पर एक डरवाना मेसेज आया जिसमें मैसेज करने वाले ने उनसे दस लाख की रंगदारी मांगी और न देने पर परिवार खत्म करने की धमकी दी. इसकी शिकायत विधायक ने बुलंदशहर और गाजियाबाद एसएसपी से की.

हालांकि हैरानी की बात ये रही कि विधायक ने बताया की जब वो गाजियाबाद एसएसपी से मिलने गईं तब भी एक वीडियो कॉल आई और उसने कहा की पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती. ये सभी मेसैज और कॉल विदेश के नंबर से आए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
'शुद्ध पेट्रोल क्या तुम्हारे बाप के यहां से आएगा?' इथेनॉल की बहस के बीच BJP सांसद क्या बोल गए
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
बस्ती: 10kg गांजे के साथ BJP का नामित सभासद गिरफ्तार! कांवड़ यात्रा में खपाने का प्लान
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
यूपी के 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें- नोएडा से लखनऊ का मौसम
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
दिल्ली में अब कब होगी बारिश? जानें अगले 7 दिनों का मौसम अपडेट
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, ED चीफ राहुल नवीन का बढ़ाया कार्यकाल
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
'अलग खेल चल रहा है...', वायरल मीम्स पर बोले रवि किशन, पॉपुलैरिटी का जेन जी को दिया क्रेडिट
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
थरूर के बयान पर आया कांग्रेस नेता वेणुगोपाल का रिएक्शन, बोले- 'ध्यान रखना चाहिए कि...'
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
Gum Disease Can Cause Heart Attack: मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
मसूड़ों से खून को न करें नजरअंदाज, दिल से है कनेक्शन
Embed widget