एक्सप्लोरर

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा-यह सरासर लोकतंत्र की हत्या जैसा है

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है कि जिस तरह से मेरी पत्नी व कांग्रेस नेता प्रियंका जी को गिरफ्तार किया गया है वह पूरी तरह अंसवैधानिक है.

नई दिल्लीः कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा को सोनभद्र में हुए सामूहिक हत्याकांड के पीड़ित परिवारों से मिलने जाने के दौरान मिर्जापुर में प्रशासन ने रोककर हिरासत में ले लिया. अदलहाट क्षेत्र के नारायनपुर में खुद को रोके जाने के विरोध में प्रियंका ने धरना शुरू कर दिया, जहां से उन्हें हिरासत में लेकर चुनार गेस्ट हाउस ले जाया गया. अब उनके पति रॉबर्ट वाड्रा ने अपनी पत्नी की गिरफ्तारी के खिलाफ फेसबुक पोस्ट में विरोध दर्ज कराया है.

रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा है कि जिस तरह से मेरी पत्नी व कांग्रेस नेता प्रियंका जी को गिरफ्तार किया गया है वो पूरी तरह अंसवैधानिक है. उनकी गिरफ्तारी जो कि बिना किसी कारण है और गिरफ्तारी के लिए ना ही कोई दस्तावेज पेश किया जाना यह कानून की धज्जियां उड़ाने जैसा है. क्या मृतकों के परिवारजनों से मिलना गैरकानूनी है? क्या सरकार उस हर आवाज को दबा देना चाहती है जो सच को उजागर करती है? यह सरासर लोकतंत्र की हत्या जैसा है, उत्तर प्रदेश सरकार को यह चाहिए कि वे तुरंत उन्हें रिहा करें और लोकतंत्र को लोकतंत्र ही रहने दें तानाशाही ना बनाएं.

प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में रॉबर्ट वाड्रा ने लिखा-यह सरासर लोकतंत्र की हत्या जैसा है

कैसे और क्यों हुई प्रियंका गांधी की गिरफ्तारी बुधवार 17 जुलाई को सोनभद्र गोलीकांड में घायल हुए लोगों से मिलने के लिए वाराणसी के एक अस्पताल पहुंची. प्रियंका ने जब सोनभद्र जाने की कोशिश की तो प्रशासन ने उन्हें रोक लिया. इसके विरोध में प्रियंका अपने समर्थकों के साथ धरने पर बैठ गईं और खुद को रोके जाने के लिए लिखित आदेश दिखाने की मांग की. पुलिस अधीक्षक अवधेश पाण्डेय ने कहा कि सोनभद्र में धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू है, इसीलिए प्रियंका को रोका गया है और प्रियंका को हिरासत में लेकर चुनार गेस्ट हाउस लाया गया है. पाण्डेय ने बताया कि वह खुद और जिलाधिकारी अनुराग पटेल प्रियंका से वार्ता करने गेस्ट हाउस पहुंचे हैं.

प्रियंका गांधी ने क्या कहा इससे पहले, प्रियंका ने धरने के दौरान कहा कि वह सोनभद्र में हुई वारदात में मारे गए लोगों के परिवार के लोगों शांतिपूर्ण तरीके से मिलने जा रही थीं लेकिन प्रशासन ने उन्हें रोक दिया. कांग्रेस नेता ने कहा कि वह चाहती हैं कि उन्हें जाने से रोकने का लिखित आदेश उन्हें दिखाया जाए. उन्होंने कहा 'सोनभद्र में धारा 144 लागू है, मिर्जापुर में नहीं. मैंने प्रशासन से कहा था कि मैं सिर्फ 4 लोगों के साथ भी सोनभद्र जाकर पीड़ितों से मिलने को तैयार हूं, मगर इसके बावजूद न जाने क्यों हमें रोक दिया गया.

कांग्रेस महासचिव ने कहा, ‘सोनभद्र में जिन लोगों पर गोलियां बरसायी गयीं, उनका क्या कुसूर था. उन्होंने अपने अधिकारों के लिये लड़ाई लड़ी बस, अपनी जमीन जो पुश्तों से वह जोत रहे थे, उसको हड़पा जा रहा है. वारदात में मारे गये लोगों के परिजन को 25-25 लाख रुपये का मुआवजा और जमीन पर मालिकाना हक मिलना चाहिये.’ प्रियंका ने कहा कि सोनभद्र मामले में सरकार और प्रशासन की नाकामी खुलकर सामने आयी है. उन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश में जो स्थिति बन रही है और रोज हत्याएं हो रही हैं उससे ऐसा लगता ही नहीं कि प्रदेश में सरकार नाम की कोई चीज है.

यूपी के डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा ने भी दिया बयान इस बीच, प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा ने इस मुद्दे पर कहा कि सत्ता पक्ष और विपक्ष दोनों की ही जिम्मेदारी है कि किसी भी दुखद घटना के बाद वहां उत्तेजना ना फैलने दें. उन्होंने कहा कि राजनीतिक लाभ के लिये किसी प्रकार की उत्तेजनापूर्ण कार्रवाई से बचा जाना चाहिए. दरअसल 17 जुलाई को सोनभद्र में जमीन विवाद में एक ग्राम प्रधान ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर दूसरे पक्ष पर गोलीबारी की जिसमें 10 लोगों की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए.

कर्नाटक के राज्यपाल ने सीएम कुमारस्वामी को लिखी चिट्ठी, शाम 6 बजे तक बहुमत साबित करने के लिए कहा सोनभद्र हत्याकांड: पीड़ित परिवारों से मिलने जा रहीं प्रियंका गांधी को हिरासत में लिया गया, प्रियंका बोलीं- नहीं पता कहां ले जा रहे
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं...', यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर हाईकोर्ट की फटकार
'आदेशों की अनदेखी बर्दाश्त नहीं...', यूपी के वरिष्ठ अधिकारियों के रवैये पर हाईकोर्ट की फटकार
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री…'
लालू-राबड़ी की सुरक्षा में कटौती पर भड़कीं रोहिणी आचार्य, 'नरसंहार के आरोपी मुख्यमंत्री…'
Basti News: बस्ती में Satyagraha Express के जनरल कोच से ढाई करोड़ की चरस बरामद, अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू
बस्ती में Satyagraha Express के जनरल कोच से ढाई करोड़ की चरस बरामद, अज्ञात तस्करों की तलाश शुरू
Khan Sir Coaching Case Live: खान सर के खिलाफ पटना में केस दर्ज, अब पुलिस ने जारी की एडवायजरी, की बड़ी अपील
Live: खान सर के खिलाफ पटना में केस दर्ज, अब पुलिस ने जारी की एडवायजरी, की बड़ी अपील

वीडियोज

Cannes में भारत का प्रतिनिधित्व कर भावुक हुईं Nidhi Kumar Malhotra, बताया खास अनुभव
'Peddi' में Ram Charan का शानदार प्रदर्शन, क्लाइमैक्स ने छोड़ी गहरी छाप
Madhuri Dixit के नए अवतार ने जीता दिल, 'Maa Behen' बनी मजेदार एंटरटेनर
Breaking | Malviya Nagar Fire Update: होटल जला तो पता चला, सब मिले हैं जी! | Delhi News | Fire
Malviya Nagar Fire | Janhit: 'करप्शन' की 'आग' में पूरा परिवार खत्म! | Delhi News | Chitra Tripathi

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
अन्नामलाई ने छोड़ा साथ, नई पार्टी का किया ऐलान, BJP बोली- 'उनके जाने से कोई नुकसान नहीं'
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
दिल्ली, मुजफ्फरपुर, नोएडा और अब इंदौर... 4 अग्निकांड और 26 मौतें, कैसे इंसानों को जिंदा जला रही आग!
24 साल के इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
इस खिलाड़ी पर गौतम गंभीर मेहरबान, AFG टेस्ट में नंबर-3 का स्पॉट फिक्स; बोले- 'उसने IPL में...'
'जाओ जाकर देखो', ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
ईशा देओल ने शेयर किया बॉबी देओल की बंदर का रिव्यू, बोलीं- 'भैया बेस्ट फॉर्म में'
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
6 जून से दिल्ली में मचेगा सियासी घमासान! दलित-मुस्लिम गठबंधन के लिए कांग्रेस का सबसे बड़ा दांव
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
US के 'दोस्त' ने पाकिस्तान को बताया 'धोखेबाज', मध्यस्थता पर जमकर लताड़ा, कहा - 'जो खुद परेशानी...'
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
राज्यसभा में NDA की नजर दो-तिहाई बहुमत पर, 24 सीटों से कितना बदलेगा समीकरण, किसकी बढ़ेगी ताकत?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
क्या है खेत बचाओ अभियान, जिसे 1 से 30 जून देशभर में चलाने जा रही सरकार?
Embed widget