एक्सप्लोरर

सीबीआई पर बहस कराने के बहाने लालू की पार्टी ने नहीं चलने दिया सदन, आरजेडी के पांच एमएलसी निलंबित

तेजस्वी यादव विधान परिषद की गेट पर घरने पर बैठ गए. बिहार विधान परिषद के सभापति ने जब निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस करने का आश्वासन दिया तब राबड़ी देवी वेस से धरना छोड़कर बाहर निकलीं.

पटना: बिहार विधान परिषद में हंगामा करने को लेकर आरजेडी के पांच के एमएलसी राधाचरन सेठ, सुबोध राय, दिलीप राय, कमरे आलम और खुरशीद मोहशीन को सभापति ने दो दिन के लिए निलंबित कर दिया. इसके विरोध में राबड़ी देवी विधान परिषद के वेल में धरने पर बैठ गईं. सभापति ने परिषद के अवमानना के खिलाफ कार्रवाई की. कांग्रेस के एमएलसी प्रेमचन्द्र मिश्रा ने सेल्फी ली.

सीबीआई पर बहस कराने के बहाने लालू की पार्टी ने नहीं चलने दिया सदन, आरजेडी के पांच एमएलसी निलंबित

उधर तेजस्वी यादव विधान परिषद की गेट पर घरने पर बैठ गए. बिहार विधान परिषद के सभापति ने जब निलंबित सदस्यों का निलंबन वापस करने का आश्वासन दिया तब राबड़ी देवी वेस से धरना छोड़कर बाहर निकलीं. दरअसल बिहार विधान सभा के शीतकालीन सत्र में पहले विपक्ष ने कानून व्यवस्था का मुद्दा उठाकर हंगामा खड़ा किया और सदन चलने नहीं दिया. बुधवार को तीसरे दिन सीबीआई का दुरुपयोग करने का आरोप लगा सदन चलने नहीं दिया. आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव को फंसाने का आरोप लगा सदन में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाने की मांग की लेकिन सदन मे वो नामंज़ूर हो गया. फिर क्या था सदन के अंदर और बाहर हंगामा शुरू हो गया.

राबड़ी देवी ने कहा, " ये तो मनमानी कर रहे हैं सीबीआई के साथ. नरेंद्र मोदी, सुशील कुमार मोदी, नीतीश कुमार और भारत सरकार चार्जशीट लेकर घूमते हैं. वैसा ही तमाशा हो रहा है. देश के लोग देख रहे हैं कि हमलोग के साथ कैसा हुआ व्यवहार. शुरू से हमलोग कह रहे कि हमलोग बेकसूर हैं. हमलोग पर कोई आरोप नहीं है. हमलोग लड़ेंगे. सबको फंसाया गया है. सबकी पोल खुल गई है. सीबीआई ने खोल दिया भारत सरकार का पोल.''

उधर सुशील मोदी ने भी प्रेस रिलीज के ज़रिए तेजस्वी यादव से सवाल पूछा. सुशील मोदी ने पूछा तेजस्वी बताएं कि सदाचार की किस कमाई से वे मात्र 29 साल की उम्र में 5 मकान, 47 भूखंड सहित कुल 52 सम्पत्ति के मालिक बन गए?

*लालू परिवार 141 भूखंड के अतिरिक्त 30 फ्लैट एवं आधे दर्जन मकानों के मालिक कैसे बना?

*राबड़ी देवी पटना शहर के 43 भूखंड के अलावा 30 से ज्यादा फ्लैट की मालकिन कैसे बन गईं?

*आखिर तेजस्वी पटना के 3.5 एकड़ जमीन के मालिक कैसे बन गए जिस पर 750 करोड़ का मॉल बन रहा था?

*तेजस्वी बताएं कि पटना के टाटा स्टील के करोड़ों के दो मंजिला मकान के मालिक कैसे बन गए?

*तेजस्वी बताएं कि आखिर दिल्ली के न्यू फ्रेंडस कॉलोनी में 100 करोड़ से ज्यादा के दो मंजिला मकान के मालिक कैसे बन गए?

*तेजस्वी बताएं कि आखिर 12 वर्ष की उम्र में रघुनाथ झा और कांति सिंह की क्या सेवा की जिससे खुश होकर गोपालगंज और पटना में उन्हें करोड़ों का दो मंजिला मकान आपको गिफ्ट कर दिया?

*तेजस्वी बताएं कि क्या यह सच नहीं है कि राजेश रंजन और मोहम्मद शमीम को विधान पार्षद बनाने के एवज में इन लोगों ने पटना शहर में 4 प्लॉट आपके नाम वसीयत कर दिया?

*आखिर कांति सिंह, रघुनाथ झा, ललन चैधरी, हृदयानंद चैधरी, प्रभु नाथ यादव, सुभाष चैधरी, चन्द्रकांता चैधरी, मंगरू यादव जैसे एक दर्जन लोगों ने आपके परिवार को ही करोड़ों की जमीन, सम्पत्ति क्यों गिफ्ट कर दिया?

*आपके पास कोई पुस्तैनी सम्पत्ति भी नहीं थी. इंटर की पढ़ाई भी नहीं कर पाये. क्रिकेट में विफल रहे. आखिर ऐसी क्या योग्यता थी, जिसके बलबूते 52 सम्पत्ति के मालिक बन गये?

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
राघव चड्ढा बोले, 'पेपर लीक कैंसर है, छात्रों का गुस्सा...'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
RJD सांसद मनोज झा बोले, 'Gen-Z की भाषा पर सवाल मत कीजिए'
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
जम्मू-श्रीनगर NH पूरे दिन रहेगा बंद, मरम्मत का होगा काम
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला
5 Aug को हटा था 370, राज्य के दर्जे पर क्या बोले CM अब्दुल्ला

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget