एक्सप्लोरर

महागठबंधन समय की जरूरत, अकेले लड़ने वाले दल खत्म हो जाएंगे: अजित सिंह

आरएलडी के मुखिया अजित सिंह ने महागठबंधन को समय की जरूरत बताया और कहा कि अगर अगला लोकसभा चुनाव कोई दल अकेले लड़ता है तो वह समाप्त हो जाएगा.

बागपत: आरएलडी के मुखिया अजित सिंह ने महागठबंधन को समय की जरूरत बताया और कहा कि अगर अगला लोकसभा चुनाव कोई दल अकेले लड़ता है तो वह समाप्त हो जाएगा. बीजेपी से गठबंधन के सवाल पर आरएलडी प्रमुख ने कहा कि उनकी पार्टी का भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन का सवाल ही पैदा नहीं होता. सिंह ने महागठबंधन को समय की जरूरत बताते हुए कहा कि महागठबंधन के तहत 2019 का चुनाव लडऩा हर दल की मजबूरी है. अगर अगला लोकसभा चुनाव कोई दल अकेले लड़ता है तो वह समाप्त हो जाएगा. अजित सिंह ने कहा कि आरएलडी, बीजेपी के खिलाफ बन रहे महागठबंधन के साथ मिलकर 2019 का लोकसभा चुनाव लड़ेगी. परिवर्तन की बयार बहनी शुरू हो गई है और 2019 के लोकसभा चुनाव में बीजेपी का सूपड़ा साफ हो जाएगा. देश में बीजेपी का नहीं आरएसएस का राज चल रहा है. उन्होंने कहा कि बीजेपी लोगों को बरगलाने और नफरत की सियासत कर रही है. वह हिंदू-मुस्लिम ही नहीं बल्कि हिंदुओं को भी जातिगत आधार पर बांट कर लड़ा रही है. संसद में अविश्वास प्रस्ताव पर विपक्ष नहीं बल्कि पीएम की हार हुई है, क्योंकि राहुल गांधी पीएम मोदी के गले लग यह संदेश देने में सफल रहे कि हम प्यार की सियासत करते हैं और बीजेपी नफरत की राजनीति करती है. केंद्र सरकार के सात हजार करोड़ के गन्ना पैकेज को ढकोसला बताते हुए उन्होंने कहा कि किसानों को इससे रत्तीभर फायदा नहीं मिलने वाला. अजित सिंह ने 2019 में लोकसभा चुनाव लड़ने की बात को नकारते हुए कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा, अब 80 साल का हो गया हूँ. अब और चुनाव नहीं. लेकिन कुछ ही घंटे बाद सिंह ने अपनी ही बात को नकारते हुए कहा कि मैंने कभी नहीं कहा कि मैं चुनाव नहीं लड़ूंगा. यूपी की इन बड़ी खबरों को भी पढ़ें- हमें गले लगाने से पहले राहुल गांधी दस बार सोचेंगे: योगी आदित्यनाथ बीएसपी की नहीं है कोई वेबसाइट, ना ही सोशल मीडिया पर कोई अकाउंट है: मायावती आज़म खान की मुसलमानों से अपील, सलामती चाहते हैं तो तुरंत बंद कर दें डेयरी बिजनेस विनय कटियार का विवादित बयान, कहा- अगर गौ हत्या नहीं रुकी तो मॉब लिंचिंग भी नहीं रुकेगी कितनी पार्टियां होंगी महागठबंधन में शामिल, कौन होगा चेहरा और किसको मिलेंगी कितनी सीटें?
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
जम्मू-कश्मीर में बारिश का कहर, किश्तवाड़ में लैंडस्लाइड, पहाड़ खिसकने से कई गाड़ियां मलबे में फंसीं
Ram Mandir Trust Meeting Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Live: चंपत राय-अनिल मिश्रा का इस्तीफा ट्रस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन को दी गई जिम्मेदारी
Jammu Kashmir News: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
जम्मू कश्मीर: स्कूल में रात 8 बजे तक बंद रहा 7वीं का छात्र, 5 टीचर्स किए गए सस्पेंड
Analysis: चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव का नतीजा या चोरों को असली सजा की शुरुआत?
चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा मंजूर! राजनीतिक दबाव या चोरों को असली सजा की शुरुआत?

वीडियोज

Aamir Khan की शादी में Kiran Rao क्यों नहीं दिखीं?
Vaibhav Sooryavanshi: डेब्यू कैप पाते ही रो पड़े वैभव सूर्यवंशी! 15 साल की उम्र में रच दिया इतिहास!.
Diljit Dosanjh की Sutluj रिलीज के 2 दिन बाद ही ZEE5 से क्यों हटाई गई?
Hyundai Creta Electric अब ₹10.99 लाख में! BAAS क्या है? सस्ती EV का पूरा सच | Creta EV Explained
Shilpa Shinde की धमाकेदार एंट्री, Lock Upp 2 में बढ़ेगा ड्रामा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
खामनेई की आखिरी सलामी में जाने से इन 3 मुस्लिम देशों का इनकार, कैसे तेहरान के चलते बंट गया इस्लामिक वर्ल्ड
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
'मुझे विधानसभा सीट के नाम पर झुनझुना पकड़ा दिया', जीतन राम मांझी का छलका दर्द, चिराग पर क्यों भड़के?
England Vs Mexico Pre Quarter Match:इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
इंग्लैंड ने प्री-क्वार्टर मैच में मेक्सिको को हराया, जूड बेलिंगहैम ने 90 सेकंड में दो गोल दाग कर रचा इतिहास
Satluj: बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
बैन के बाद प्रोजेक्टर लगाकर 'सतलुज' देख रहे लोग, दिलजीत दोसांझ बोले- अब ये फिल्म नहीं रुकेगी
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
इस देश में 90% मुसलमान फिर भी राष्ट्रीय ग्रंथ जैसा महाभारत-रामायण, जानें हिन्दुओं का कैसा दबदबा
Explained: अग्निपथ स्कीम में 75% को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा अग्निवीर, बदलाव कितना मुमकिन?
75% अग्निवीरों को मिलेगी पक्की नौकरी! तीनों सेनाओं ने क्यों मांगे ज्यादा सैनिक, क्या असर होगा?
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
'गेहूं साफ करने की निंजा टेक्निक' गांव के लड़ने ने लगाया गजब का दिमाग- वीडियो देख हैरान रह गए लोग
नीरव मोदी का भारत प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हारा भगोड़ा हीरा कारोबारी
नीरव मोदी के प्रत्यार्पण का रास्ता साफ, कोर्ट में आखिरी कानूनी लड़ाई भी हार गया हीरा कारोबारी
Embed widget