एक्सप्लोरर

मतदान के नियमों में बदलाव का आरजेडी ने किया कड़ा विरोध, चुनाव आयोग से फैसले को वापस लेने की मांग

सांसद मनोज झा ने लिखा है कि इन बदलावों से चुनाव प्रक्रिया की प्रामाणिकता सवालों के घेरे में आएगी क्योंकि पोस्टल बैलेट के नियमों में किए गए इन बदलावों से मतदाताओं की जांच की प्रक्रिया में समझौता होने की आशंका रहेगी.

नई दिल्ली: चुनाव आयोग ने कोरोना महामारी के मद्देनज़र चुनाव के नियमों में जो बदलाव किया है, उसका विरोध अब बढ़ता ही जा रहा है. तृणमूल कांग्रेस और लेफ्ट पार्टियों के बाद अब बिहार की विपक्षी पार्टियां भी इसके विरोध में उतर आई हैं. राष्ट्रीय जनता दल ने इन बदलावों का विरोध करते हुए चुनाव आयोग को एक पत्र लिखा है. इन बदलावों का सबसे पहला असर बिहार में ही पड़ने वाला है, जहां इस साल अक्टूबर-नवम्बर में विधानसभा चुनाव होने की सम्भावना है. पार्टी के सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर इन बदलावों को वापस लिए जाने और तुरन्त सर्वदलीय बैठक बुलाकर इस विषय पर चर्चा करवाने की भी मांग की है.

चुनाव की प्रामाणिकता पर सवाल मनोज झा ने लिखा है कि इन बदलावों से चुनाव प्रक्रिया की प्रामाणिकता सवालों के घेरे में आएगी क्योंकि पोस्टल बैलेट के नियमों में किए गए इन बदलावों से मतदाताओं की जांच की प्रक्रिया में समझौता होने की आशंका रहेगी. आरजेडी सांसद के मुताबिक़ इन बदलावों का फ़ायदा सीधा सीधा सत्तारूढ़ गठबंधन को होना तय है, क्योंकि प्रशासन उनके हाथ में रहता है. मनोज झा का कहना है कि इन बदलावों का चुनावी व्यवस्था पर दूरगामी प्रभाव पड़ने वाला है, लिहाज़ा इसपर पहले सभी राजनीतिक दलों के साथ बातचीत होनी चाहिए.

जल्दबाज़ी में लिया गया फ़ैसला अपने पत्र में मनोज झा ने आयोग के इस फ़ैसले को जल्दबाज़ी में लिया गया फ़ैसला क़रार दिया है. मनोज झा का कहना है कि अभी बिहार विधानसभा चुनाव में काफ़ी वक़्त है. उन्होंने लिखा है कि केंद्र और राज्य सरकारें लगातार लॉकडाउन की शर्तों में ढील दे रही हैं, इसलिए चुनाव आने तक हालात बदल जाएंगे.

65 साल के ऊपर वालों को पोस्टल बैलेट की सुविधा चुनाव आयोग ने पिछले हफ़्ते ही चुनाव के दौरान मतदान के नियमों में बड़ा बदलाव करते हुए 65 साल से ज़्यादा उम्र वालों को पोस्टल बैलेट यानी घर बैठे बैठे मतदान की सुविधा देने की घोषणा की है. इसके अलावा ये सुविधा कोरोना के पॉजिटिव मरीजों या क़्वारन्टीन हुए लोगों को भी दी जाएगी. 65 साल से ज़्यादा उम्र के लोगों में महामारी का ख़तरा ज़्यादा रहता है. अब तक पोस्टल बैलेट की सुविधा चुनाव कार्य या देश की रक्षा में लगे जवानों को ही दी जाती रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
DU कुलपति के खिलाफ आंदोलन तेज, भूख हड़ताल पर DUSU उपाध्यक्ष
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
डूंगरपुर: सरिए से पीट-पीटकर छोटे भाई की हत्या, आरोपी फरार
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी
हिमाचल के 2 IAS को केंद्रीय प्रतिनियुक्ति, सरकार ने दी मंजूरी

वीडियोज

Sansani: स्कूल में Murder से सनसनी! Lady Teacher का कातिल कौन?
Baba Bageshwar Dham | Dhirendra Krishna Shastri: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट?
Sansani: जंतर-मंतर की 'गालीबाज गर्ल' से सुपारी कांड तक! | Crime News
Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
'ईरान बातचीत के लिए मांगता है भीख, लेकिन...', तेहरान पर भड़के ट्रंप
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
बांकीपुर रिजल्ट: रवि शंकर प्रसाद बोले, 'BJP और NDA ने काफी...'
Xप्लेन: क्या बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
बांकीपुर के बाद सम्राट-तेजस्वी की जगह के लिए जंग लड़ेंगे प्रशांत किशोर?
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
DPL में किस टीम से खेल रहे हैं सांसद पप्पू यादव के बेटे सार्थक रंजन?
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
PoJK के दिखावटी चुनाव में PML-N को बहुमत, PAK के आतंक के नेक्सस की खुली पोल
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
'मैं अकेले कैसे फीलिंग दूं?' काजल राघवानी ने आम्रपाली पर लगाया आरोप, खेसारी पर भी साधा निशाना
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
RSS का बड़ा प्लान! 100 से ज्यादा शहरों के Gen Z से संवाद करेंगे भागवत
Embed widget