एक्सप्लोरर

बैलेट पेपर से जुड़ी मतदान प्रक्रिया में बदलाव का RJD ने किया विरोध, चुनाव आयोग से की फैसला वापस लेने की मांग

आरजेडी का कहना है कि इस फैसले को लागू करने से पहले आरजेडी से कोई सलाह नहीं ली गई है. आरजेडी का दावा है कि इस फैसले से सत्ताधारी दल को फायदा होगा.

पटना: कोरोना महामारी की स्थिति को देखते हुए चुनाव आयोग ने बिहार विधानसभा चुनाव से पहले बैलेट पेपर से जुड़ी मतदान प्रक्रिया में कुछ बदलाव किए हैं. आयोग ने कोरोना संक्रमित या कोरोना प्रभावित इलाकों के लोगों को बैलेट पेपर से मतदान करने की अनुमति दी है, लेकिन चुनाव आयोग के इस फैसले पर आरजेडी ने कड़ी आपत्ति जाहिर की है.

आरजेडी नेता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने चुनाव आयोग को पत्र लिख कर फैसले को वापस लेने की मांग की है. उन्होंने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी पार्टी होने के बावजूद इस फैसले को लागू करने से पहले हमसे कोई सुझाव नहीं लिया गया है. चूंकि पोस्टल बैलेट से जुड़ी सारी गतिविधियां सरकार की ओर से संचालित होंगी, इसलिए हमें आशंका है कि इसका फायदा सत्ताधारी पार्टी को होगा.

मनोज झा ने कहा कि नियमों में बदलाव के बाद पार्टी को वोटर के फिजिकल वेरिफिकेशन को लेकर चिंता है. उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग की ओर से पोस्टल बैलट की योग्यता रखने वाले लोगों की कैटेगरी बढ़ाने के बाद सत्यापन के सिद्धांत को गंभीर रूप से नुकसान पहुंचा है और इससे सत्ताधारी दल को फायदा होगा.

आरजेडी नेता ने कहा कि हम मानते हैं कि यह फैसला काफी जल्दबाजी में लिया गया है. अभी चुनाव में चार महीने बाकी हैं और अभी से ही नियमों में बदलाव करने का कोई अर्थ नहीं है. सरकार ने कोरोना प्रभावित इलाकों में ढील देना शुरू कर दिया है, धीरे-धीरे जीवन पटरी पर लौट रहा है, ऐसे में अभी से ही संभावित स्थिति के मद्देनजर नियमों में बदलाव कर देना जल्दबाजी है.

मनोज झा ने कहा कि हम यह मांग करते हैं कि चुनाव आयोग इस फैसले को वापस ले और मौजूदा महामारी के दौरान चुनाव कराने की चुनौतियों पर एक सर्वदलीय बैठक आयोजित करें और सर्वसम्मति से जो फैसला हो उसे लागू करें.

 यह भी पढ़ें:

अमेरिका का फैसला- 'ऑनलाइन क्लास लेने वाले स्टूडेंट्स को छोड़ना होगा देश', दो लाख भारतीय छात्र ज़द में

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP MLC Election Results 2026 Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
Live: मेरठ-सहारनपुर खंड की शिक्षक और स्नातक, दोनों MLC सीटों पर BJP की जीत
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
'सलमान खान माफी मांग लें तो लॉरेंस बिश्नोई भी माफ कर देगा', देवेंद्र बुढ़िया का बयान वायरल
Bihar MLC Election Results LIVE: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
बिहार MLC रिजल्ट: 8 में से 2 सीटों के नतीजे घोषित, प्रशांत किशोर की पार्टी को बड़ा झटका
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर
लखनऊ ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा एक्शन, आरोपी के मकान पर चलेगा बुलडोजर

वीडियोज

Sandeep Chaudhary: CEC पर कब थमेगा घमासान? SIR का सटीक विश्लेषण!| Rahul | Akhilesh Yadav | MLC
UP MLC Vote Counting: बिहार में MLC की आठ सीटों पर घमासान! | Uttar Pradesh | Breaking News
Chitra Tripathi: 27 में किसके साथ 'अब्दुल', यूपी में सियासत फुल! | UP Elections | Akhilesh | Owaisi
Bihar MLC Election Result: बिहार में पहले रुझान में ही पलटी बाजी | Nitish Kumar | JDU | Anant Singh
YRKKH: Kabir को मंगेतर संग थिरकते देख चौंके Armaan-Abhira, क्या झूठे थे प्यार के सारे दावे?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Cyclone Arnab Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
Live: अर्नब के आने से पहले ही उत्तरी चेन्नई में समुद्री तूफान, आंध्र की ओर तेजी से बढ़ रहा चक्रवात
UP MLC Election Results 2026 Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
Live: यूपी एमएलसी चुनाव में हो गया खेल! गोरखपुर में दिलचस्प मुकाबला; सपा दे रही टक्कर
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
लद्दाख में शराब की बिक्री पर प्रतिबंध लगाने की मांग, सड़कों पर उतरीं महिलाएं
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
'उन्होंने कैसे किया?', अभिषेक-वैभव की ताबड़तोड़ बैटिंग से उड़े श्रेयस अय्यर के होश
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: कुणाल का नंबर ‘जय बलकारी’ नाम से सेव, पांच कारतूस की तस्वीरें डिलीट
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
इजरायल में चुनाव नेतन्याहू के लिए अहम परीक्षा, विरोधियों ने लगाए बैलेट से छेड़छाड़ के आरोप
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
क्या जंगली जानवर से नुकसान पर भी मिलता है मुआवजा, जानें फसल बीमा के नियम?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
कम बजट में चाहिए मिड-साइज SUV, देखिए मार्केट में क्या-क्या ऑप्शन?
Embed widget