एक्सप्लोरर

आरजेडी विधायक फराज फातमी ने NRC के खिलाफ तेजस्वी की रैली पर उठाए सवाल, नीतीश को बताया सबसे बड़ा  चेहरा

फराज फातमी दरभंगा की केवटी सीट से आरजेडी के विधायक हैं. उनके पिता अली अशरफ फातमी ने पिछले साल आरजेडी छोड़ नीतीश कुमार का दामन थाम लिया था. अली अशरफ फातमी को आरजेडी ने लोकसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया था.

पटना: बिहार की मुख्य विपक्षी पार्टी आरजेडी नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी के खिलाफ है. पार्टी के नेता तेजस्वी यादव इस कानून के खिलाफ मोर्चा खोले हुए हैं. वे इस मुद्दे पर नीतीश कुमार को घेर रहे हैं. इस बीच आरजेडी विधायक ने ही तेजस्वी यादव के इस फैसले पर सवाल खड़े कर दिए है. इतना ही नहीं आरजेडी नेता ने नीतीश कुमार को सबसे बड़ा चेहरा बताया है.

आरजेडी नेता फराज फातमी ने ये बात कही है. फराज फातमी ने कहा, ‘’मैं नहीं जानता कि क्यों वे (तेजस्वी यादव) एनआरसी के खिलाफ रैली निकाल रहे हैं, जब सरकार ने ये साफ कर दिया है कि ये राज्य में लागू नहीं होगा. बिहार में नीतीश कुमार से बड़ा कोई चेहरा नहीं है और 2020 में केवल वही सरकार बनाएंगे.’’

फराज फातमी बिहार के केवटी सीट से आरजेडी के विधायक हैं. वे आरजेडी के पूर्व सांसद अली अशरफ फातमी के बेटे हैं. बीते लोकसभा चुनाव में अली अशऱफ फातमी को आरजेडी ने टिकट नहीं दिया था. उन्होंने निर्दलीय लड़ने का फैसला किया लेकिन अपना नामांकन वापस ले लिया. अंत में जाकर फातमी ने नीतीश कुमार की पार्टी का दामन थाम लिया. अली अशरफ फातमी बिहार के बड़े अल्पसंख्यक नेताओं में से एक हैं.

फराज ने न सिर्फ एनआरसी को लेकर तेजस्वी यादव के फैसले पर सवाल उठाया बल्कि नीतीश कुमार को बिहार का सबसे बड़ा चेहरा बता दिया. उनके इस बयान से कई मतलब निकाले जा रहे हैं. बिहार में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. आरजेडी पहले ही ये साफ कर चुकी है कि तेजस्वी यादव ही पार्टी का चेहरा होंगे. तेजस्वी यादव, नीतीश कुमार पर हमला करने का कोई मौका नहीं छोड़ रहे हैं. आरजेडी, तेजस्वी यादव को भावी सीएम के तौर पर देख रही है लेकिन फराज फातमी ने नीतीश कुमार को बिहार का सबसे बड़ा चेहरा बता दिया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय पर कांग्रेस नेता बोलीं, 'सबसे ज्यादा स्वागत...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
अमित मालवीय को BJP ने हटाया तो सपा ने कसा तंज, 'झूठ का प्रचार करने वालों...'
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन
JPSC की पूर्व सदस्य अजिता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार, CID का एक्शन

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, कहा- मेरे जैसे कार्यकर्ता का..
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
'पार्टी की मंशा के अनुरूप काम...', BJP ने दी बड़ी जिम्मेदारी तो बोले तारिक मंसूर
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
कौन हैं Sonal Dinusha? भारत के खिलाफ पहले टेस्ट में शतक जड़ लूटी महफिल
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
गोविंदा ने पटाया के क्लब में किया डांस, यूजर्स बोले- क्या दिन आ गए
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
लखीसराय से उज्जैन तक, सावन के तीसरे सोमवार पर हादसों का कहर
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
NSP Scholarship 2026: स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
स्कॉलरशिप के लिए NSP पर आवेदन शुरू, 31 अक्टूबर तक करें अप्लाई  
Flowers Not Turning into Fruit: फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
फसल में फूल आ रहे हैं लेकिन फल नहीं बन रहे, कहीं ये कमी तो नहीं?
Embed widget