एक्सप्लोरर

पटना में आई बाढ़ पर विपक्ष का हल्ला बोल, RJD ने लगाए सरकार पर कई गंभीर आरोप

आजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मोर्चा संभाला और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि इन्होंने व्यवस्था को बर्बाद कर के रखा है.

पटना: बिहार विधान सभा के नौवें दिन विपक्ष का तेवर तल्ख दिखा. सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विपक्षी दलों ने एकजुट होकर सरकार को घेरा. विपक्ष ने सदन के अंदर भी पटना में आई बाढ़ को लेकर सदन में रखे रिपोर्ट पर जोरदार हल्ला बोला. दरसअल आज सदन में नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा पटना बाढ़ त्रासदी पर बनी रिपोर्ट को पेश कर रहे थे. रिपोर्ट की खामियों का जिक्र करते हुए विपक्ष ने सरकार पर कई गंभीर आरोप लगाए.

आजेडी के वरिष्ठ नेता अब्दुल बारी सिद्दीकी ने मोर्चा संभाला और सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा, "व्यवस्था को बर्बाद कर के रखा है. पूरा सिस्टम फेल है. यहां नाला सफाई को लेकर करोड़ों रुपये की उगाही की गई है. अगर नही की गई है तो सरकार कमिश्नर के रिपोर्ट को सामने क्यों नहीं रखती है.'' अब्दुल बारी सिद्दीकी ने ये भी कहा कि सरकार उच्च स्तरीय जांच कमिटी के बहाने कई आरोपियों को बचाने में जुटी है. सदन में आरजेडी ने ज्वाइंट कमिटी की मांग की.

अब्दुल बारी सिद्दीकी ने आगे कहा, " जो हमारी मांग थी उसे छोड़ा नहीं है. इसके लिए पूर्ण रूप से सरकार जिम्मेदार है. सरकार ने व्यवस्था को कोलैप्स कर रखा है. पटना में जो त्रासदी हुई उसे देश और दुनिया ने देखा. सरकार की पोल खुल गई. सरकार कह रही है कि हमने एक उच्च स्तरीय कमिटी बनाया और उसने जो रिपोर्ट दिया उसके आधार पर हम कार्यवाही कर रहे हैं. मेरा कहना ये है कि आप पहले डेवलपमेंट कमिश्नर की जो जांच रिपोर्ट है उसको पूरी तरह बताएं. क्या उस रिपोर्ट में इस बात का ज़िक्र नही किया गया है कि सभी नालों के सफाई को लेकर फर्जी निकासी हुई है और अगर फर्जी निकासी हुई है और सरकार इसे बचा रही है तो कही न कही सरकार की संलिप्तता है .''

वहीं इस मामले को लेकर नगर विकास मंत्री सुरेश शर्मा का कहना है कि उच्च स्तरीय जांच कमिटी मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनी और उसमे जो भी दोषी पाए गए हैं उनपर कार्यवाही हुई है और प्रक्रिया जारी है आगे भी जो लोग दोषी होंगे उसपर कार्यवाही होगी.

सुरेश शर्मा ने कहा, ''ये उच्च स्तरीय कमिटी मुख्यमंत्री के निर्देश पर बनाया गया था और इसमे जो लोग दोषी थे उनपर कार्रवाई किया गया. कुछ कार्यवाही प्रक्रियाधिन है जो कि अभी चल रहा है. इसमे किसी को छोड़ा नहीं जाएगा. जिसने भी गलती किया है या चूक हुई है उसपर कार्यवाही हो रही है और कार्यवाही की प्रक्रिया अभी जारी है आगे भी इसमे कुछ कार्यवाही हो सकती है.''

आरजेडी के ज्वाइंट कमिटी के मांग पर सुरेश शर्मा ने कहा, ''जब सुपर कमिटी जांच कर चुकी है तो इसकी आवश्यकता नही. उस कमिटी के जांच के रिपोर्ट को हम सदन में रख रहे हैं.'' पटना कमिश्नर रहे आंनद किशोर पर कार्यवाही को लेकर कहा, " जो रिपोर्ट आई है उसी के आधार पर कार्यवाही होगी इसके अलावा न कोई रिपोर्ट आई है और न हम कार्यवाही करेंगे.13 नालों को चिन्हित किया गया है जिसमे 4 अंडरग्राउंड नाला और 9 बड़े नाला है जिसपर इंक्रोचमेंट भी हटाया गया है. उसके टेंडर भी हो रहे हैं और वो साल में तीन बार उसके सफाई की भी प्रक्रिया हो रही है, इसलिए इसकी पूरी तैयारी हो रही है. तुरंत काम भी शुरू होगा.''

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget