एक्सप्लोरर

बाढ़ पर BJP-JDU में रार, केसी त्यागी बोले- तेजस्वी से भी ज्यादा आक्रामक हैं गिरिराज, चुप कराएं अमित शाह

बिहार में आई बाढ़ के बाद से केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह लगातार नीतीश कुमार को निशाने पर ले रहे हैं. बीजेपी नेता ने शनिवार को यहां तक कह दिया कि ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को.

पटना: बिहार में आई बाढ़ के बाद सत्तारूढ़ गठबंधन दलों में ठन गई है. विफलता का ठीकरा बीजेपी जेडीयू पर और जेडीयू बीजेपी पर फोड़ रही है. आज ही गिरिराज सिंह ने मुख्यमंत्री पर तंज कसा. उन्होंने ट्वीट कर कहा, ''आज से दुर्गापूजा का मेला शुरू हो गया है ..मैं बिहार NDA की तरफ से उन सनातनियों से क्षमा मांगता हूं जहां पर बाढ़ के कारण पूजा ,पंडाल एवं मेला का आयोजन नहीं हो पाया है.''

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार को डाकबंगला चौराहा पहुंचे थे. सीएम ने पटना सिटी के हाजीगंज स्थित पटन देवी मंदिर पहुंचकर भी मां दुर्गा की विशेष पूजा अर्चना की. नीतीश पटना में होने वाले दुर्गा पूजा को सफल बनाने की कोशिश में जुटे हैं. नीतीश की कोशिश है कि बाढ़ से बदहाल रहे पटना में दुर्गा पूजा के मौके पर रौनक लौटे.

'गिरिराज को चुप कराएं मोदी-शाह'

गिरिराज सिंह के तंज पर जेडीयू महासचिव केसी त्यागी ने कहा कि उनके खिलाफ बीजेपी आलाकमान कार्रवाई करे. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बात करते हुए कहा, ''प्रधानमंत्री और अमित शाह को ऐसे नेताओं से अपनी जुबान पर काबू रखने के लिए कहना चाहिए. गिरिराज सिंह पर पूर्व की भांति तुरंत काबू किया जाए. जितना आक्रामक गिरिराज सिंह का बयान है उतना तो तेजस्वी यादव का भी नहीं है.''

पटना में जलभराव की स्थिति पर गिरिराज ने शनिवार को कहा था कि इसके लिए बिहार सरकार जिम्मेदार है. उन्होंने एबीपी न्यूज़ से बातचीत में कहा, ''ताली सरदार को तो गाली भी सरदार को.'' इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से मिलने का समय मांगेंगे.

पटना जलजमाव: सफाई के लिए सड़क पर उतर रहे हैं अफसर

सिंह के हमले के बाद जेडीयू प्रवक्ता संजय सिंह ने कहा, ‘‘ वह (गिरिराज सिंह) नीतीश कुमार की पैरों की धूल के बराबर भी नहीं हैं. कोई भी जब - तब सिर्फ महादेव का नाम जप कर नेता नहीं बन जाता है.’’ गिरिराज सिंह अपने भाषणों में अक्सर भगवान शिव का नाम लेते हैं.

जेडीयू के एक अन्य प्रवक्ता राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि पटना में संकट के लिए बीजेपी कहीं ज्यादा जिम्मेदार है. उन्होंने कहा, ‘‘ जेडीयू-बीजेपी गठबंधन जब से राज्य में शासन कर रहा है, तब से शहरी विकास विभाग हमारे गठबंधन सहयोगी के पास है. पटना के मेयर बीजेपी के हैं और जिले की दो लोकसभा सीटों का प्रतिनिधित्व भी बीजेपी के नेता करते हैं. शहर के सभी विधानसभा क्षेत्र 1990 के दशक से ही बीजेपी का गढ़ हैं.’’

पटना बाढ़: नगर विकास मंत्री बोले- निगम कमिश्नर सुनते नहीं थे, नीतीश के पास था तबादले का अधिकार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
उत्तराखंड क्यों भारत का हैलीकॉप्टर क्रैश हॉटस्पॉट बना? 10 साल में 13 हादसे, जिम्मेदार कौन
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
प्रदर्शन के दौरान दिल्ली में CAPF की तैनाती पर उठे सवाल, हाईकोर्ट पहुंचा मामला
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
वाराणसी में पुलिस पर फायरिंग, सिपाही घायल, छापा मारने पहुंची थी टीम
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
अलीगढ़ः PET परीक्षा 2026 में 12 हजार से अधिक अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर

वीडियोज

Sansani: लव मैरिज की दगाबाज भाभी !
विपक्ष का 'जज्बा' जरा सी बारिश में धुल गया!
शाह के मंत्र से 27 में सत्ताधीश बनेंगे योगी?
यूपी की सत्ता के लिए हिंदू-मुसलमान करना जरूरी है?
Uttarakhand हेलिकॉप्टर क्रैश में सभी की मौत!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
होर्मुज में 27 भारतीयों वाले टैंकर पर हमला, पहली बार लिम्पेट माइन से बनाया निशाना
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
3 मांगों के साथ रामलीला मैदान रैली में जाएंगी नेहा बोरा, कर दिया बड़ा ऐलान
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
बिहार के सरकारी शिक्षक ध्यान दें! ड्रेस कोड पर सरकार का सख्त आदेश जारी
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
भारत को हराने के बाद न्यूजीलैंड कप्तान ने दिया बड़ा बयान, जानें क्या बोले मिचेल सैंटनर?
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
श्रद्धा कपूर की 'ईठा' तोड़ेगी बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड्स? एक्ट्रेस बोलीं- '2 साल में एक फिल्म...'
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
गौपालक महिलाओं ने बताई सफलता की कहानी तो पीएम मोदी हुए फैन, दी ये बड़ी सलाह
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
एयर इंडिया का बड़ा फैसला, सऊदी अरब जाने वाली सभी उड़ानें 14 नवंबर तक रद्द कीं
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
CJP के बाद ध्रुव राठी का इंडिया गठबंधन की रैली पर बड़ा बयान, 'कांग्रेस से असहमति है लेकिन...'
Embed widget