एक्सप्लोरर

बच्ची की मौत ने ऐसा झंझोड़ा कि पीएफ के पैसे से बनवा दिया पुल

कुशीनगर में रिटायर रेलकर्मी संतू प्रसाद, अस्थाई पुल टूटने से नाले में गिरी बच्ची की मौत देखकर विचलित हो गए. रिटायरमेंट में बाद मिली पीएफ की रकम से तीन लाख रुपये खर्च कर और ग्रामीणों के श्रमदान की बदौत 70 फीट लंबा पुल बना डाला.

कुशीनगर: उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले के एक गांव में रिटायर रेलकर्मी संतू प्रसाद, बांस-बल्ली का अस्थाई पुल टूटने से नाले में गिरी बच्ची की मौत देखकर विचलित हो गए. रिटायरमेंट में बाद मिली पीएफ की रकम से तीन लाख रुपये खर्च कर और ग्रामीणों के श्रमदान की बदौत 70 फीट लंबा पुल बना डाला. इस पुल के बन जाने से पांच किलोमीटर की दूरी एक किलोमीटर में सिमट गई है. इससे पैदल व बाइक-साइकिल वाले गुजरते हैं.

कुशीनगर जिले के कप्तानगंज ब्लाक क्षेत्र के ग्राम भड़सर खास के माफी टोला से गुजरने वाले मौन नाले पर पहले बांस का अस्थायी पुल था. इससे गुजरना जोखिम भरा काम था. जुलाई, 2013 में एक बच्ची की मौत इससे गिरकर हो गई थी. उन्हीं दिनों संतू रेलवे पैटमैन की नौकरी से रिटायर होकर गांव लौटे थे. इस हादसे ने उन्हें विचलित कर दिया.

सपना चौधरी के साथ डांस करने के लिए स्टेज पर चढ़ी भीड़, पुलिसवाले लेते रहे सेल्फी

वह बताते हैं, "मुझे पीएफ के 13 लाख रुपये मिले थे. पेंशन 15,500 रुपये बनी. बच्ची की मौत से मुझे दुख हुआ. मैंने सोचा कि यहां पुल बनना चाहिए. भले ही जीवनभर की पूंजी लग जाए."

संतू प्रसाद ने पुल बनाने का बीड़ा उठाया. पीएफ के रुपये में से 10 लाख रुपये वह बेटों को दे चुके थे. बाकी तीन लाख रुपये से काम शुरू कराया. पांच पायों वाले पक्के पुल का निर्माण देख गांव के कई लोग साथ आए. किसी ने सीमेंट दी तो किसी ने लोहा. संतू के साथ तमाम लोगों ने श्रमदान भी किया. अंतत: पैदल और साइकिल-बाइक चलने लायक पुल बन गया.

तस्वीरें: पूरी तरह बदल गया है अखिलेश का अंदाज, लोगों को भा रही है ये सादगी

डेढ़ बीघा जमीन के मालिक संतू की इस पहल से 12 गांवों के लोगों को राहत मिली है. इनमें सोमली, पेमली, बरवां, जमुनी, नारायन भड़सर, भड़सर के 14 टोलों समेत अन्य गांव शामिल हैं. करीब दस हजार लोगों की कप्तानगंज ब्लॉक मुख्यालय से दूरी अब पांच किलोमीटर से घटकर एक किलोमीटर रह गई है.

कई दशक से इस जगह बांस का पुल था. टोले के लोग समय-समय पर मरम्मत करके इसे चलने लायक बनाए रखते थे. कई सांसदों-विधायकों तक ग्रामीणों ने फरियाद की पर सुनवाई नहीं हुई. आश्वासन मिलते रहे. क्षेत्रीय विधायक रामानंद बौद्ध का कहना है कि वह संतू प्रसाद को उनके प्रयास के लिए सम्मानित करेंगे.

अपना 'शाही बंगला' मायावती ने किया खाली, देखें अंदर की तस्वीरें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
एंटी पेपर लीक बिल: संजय राउत का बड़ा बयान, 'RSS के लोग...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
तेज प्रताप की गिरफ्तारी पर उनके वकील का बड़ा दावा, 'FIR से पहले ही...'
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
रुड़की पहुंचे CM धामी, कहा- बच्चों को अच्छे संस्कार मिलना आवश्यक
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल
'जब हर मांग स्वीकार कर ली...', विपक्ष पर भड़कीं MLA पूजा पाल

वीडियोज

Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor
Prabhas की Spirit में Katrina Kaif की एंट्री? Cameo Role की रिपोर्ट्स ने बढ़ाई चर्चा
Iran US War: ईरान पर बढ़ा संकट! UAE समेत दो मुस्लिम देशों के कदम से मची हलचल |ABPLIVE
CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
लोकसभा में पेपर लीक वाला बिल पेश, रिजिजू बोले- जो MP चर्चा नहीं चाहते, होगा एक्शन
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
AK-47 की गोली से उठा सियासत का धुआं, तारिक अनवर बोले- 'गृह मंत्री को…'
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद CJP का नया कदम, यूपी में खोला मोर्चा! 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
वैभव सूर्यवंशी के रहस्यमयी सेलिब्रेशन का खुला राज, जानें क्या थी वजह 
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
राम चरण की आज हो रही कलाई की सर्जरी, पिता चिरंजीवी और पत्नी उपासना भी अस्पताल में मौजूद
Nitin Gadkari Controversy: E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
E20 विवाद पर नितिन गडकरी का बड़ा कदम, डीपफेक वीडियो के खिलाफ पहुंचे बॉम्बे हाई कोर्ट
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
धर्मेंद्र प्रधान ने क्यों दिया इस्तीफा, BJP में क्या होगा उनका भविष्य?
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
यूपी के शिक्षकों को योगी सरकार का बड़ा तोहफा, मिला डबल गिफ्ट
Embed widget