एक्सप्लोरर

Coronavirus: जयुपर के गणेश मंदिर में मास्क लगाकर पूजा करा रहे हैं पुजारी, लोगों को जागरुक करने के लिए पोस्टर भी लगाए

कोरोना वायरस से फिलहाल जयपुरवासियों को राहत है. एहतियात के तौर पर इंटरनैशनल ज्वेलरी शो स्थगित कर दिया गया है. इस शो में 56 देशों के करीब 600 प्रतिनिधि शामिल होने वाले थे.

जयपुर: कोरोना की वजह से दहशत में आए गुलाबी नगरी जयपुर के लिए बड़ी राहत की खबर है. जहां एक तरफ कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए इटली के दो सैलानियों की तबियत में सुधार है, वहीं दूसरी तरफ कोरोना का कोई नया पॉजिटिव केस भी सामने नहीं आया है. जयपुर की जनता कोरोना वायरस को लेकर सुरक्षा बरत रही है और लोग इससे बचने के पूरे उपाय भी करते दिख रहे हैं. लेकिन कोरोना के भय के चलते वर्ल्ड विल्डरनेस कांग्रेस के बाद अब अप्रैल में होने वाला इंटरनेशनल ज्वेलरी शो भी स्थगित कर दिया गया है. ये शो जयपुर में एक से तीन अप्रैल तक होने जा रहा था. इस शो में करीब 56 देशों के छह सौ प्रतिनिधि हिस्सा लेने वाले थे.

मास्क पहन कर पूजा कर रहे पुजारी

कोरोना वायरस को लेकर जयपुर में बरती जा रही सतर्कता के हर दिन नए प्रयोग सामने आ रहे हैं. अब जयपुर के प्राचीन मोती डूंगरी गणेश मंदिर की एक अलग तस्वीर सामने आई है. करीब दो सौ साल पुराने इस मंदिर के सभी पुजारी इन दिनों अपने चेहरे पर मास्क लगाए पूजा अर्चना करते और भक्तों को प्रसाद देते और लेते दिख रहे हैं. सिर्फ इतना ही नहीं यहां मंदिर परिसर में कोरोना को लेकर लोगों को जागरूक करने के लिए बोर्ड भी लगवाए गए हैं.

सेवादारों को भी उपलब्ध कराए मास्क

मंदिर महंत पंडित कैलाश शर्मा के अनुसार मंदिर में रोजाना हजारों भक्त गणपति दर्शन के लिए आते हैं. ये भक्त प्रसाद और फूलमाला सहित पूजा सामग्री यहां के पुजारियों के हाथों में देते हैं और पुजारी भी भक्तों को प्रसाद और रक्षा सूत्र जैसी सामग्री देते हैं. भक्तों से सीधा संपर्क रहने की वजह से वायरस का खतरा बना रहता है. इसलिए हमनें सभी सेवादारों को मास्क उपलब्ध करवाए हैं.

कपूर का हो रहा ज्यादा इस्तेमाल

महंत शर्मा ने बताया कि मंदिर परिसर में कई जगह पर बोर्ड लगवाकर भक्तों को कोरोना से बचाव के उपाय भी बताए जा रहे हैं. पूजा में काम आने वाली सामग्री कपूर का प्रयोग भी मोती डूंगरी गणेश मंदिर में इन दिनों ज्यादा हो रहा है. धूप आरती और अन्य समय में कपूर का प्रयोग बढ़ा दिया गया है. आयुर्वेद में कपूर को वायरस को नष्ट करने वाला माना जाता है, इसलिए मंदिर में इसका प्रयोग ज्यादा किया जा रहा है.

कोरोना वायरस का नया केस नहीं

वहीं जयपुर में कोरोना का कोई नया केस भी सामने नहीं आया है और इसकी वजह से प्रदेश के चिकित्सा विभाग को थोड़ी राहत मिली है. इटली के दो सैलानियों के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद राज्य के छह जिलों झुंझुनूं, बीकानेर, जैसलमेर, उदयपुर और जयपुर के करीब ढाई सौ लोगों की स्क्रीनिंग करवाई गई थी. ये सभी वो लोग थे जो इटली के पर्यटकों के संपर्क में किसी ना किसी तरह आए थे.

14 कोरोना संदिग्धों को आइसोलेशन में रखा

अभी दो पॉजिटिव मरीजों के अलावा 14 अन्य कोरोना संदिग्ध भी हैं, जिन्हें सवाई मान सिंह अस्पताल और राजस्थान हेल्थ सांइस युनिवर्सिटी के आइसोलेशन में रखा गया है. सवाई मान सिंह अस्पताल के अधीक्षक डॉ डी एस मीणा के अनुसार फिलहाल स्तिथि नियंत्रण में है. इटली के दोनों सैलानी अब पहले से बेहतर हैं और कोई नया केस सामने नहीं आया. अन्य जिलों के संदिग्ध मरीजों की रिपोर्ट नेगेटिव मिलना भी शहरवासियों के लिए बड़ी राहत है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget