एक्सप्लोरर

यूपी: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान, मायावती ने बताया क्रूर कदम

यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम वैट दोबारा लगाए जाने से बढ़ गए हैं. इन बढ़े दामों से जहां जनता परेशान है वहीं मायावती ने भी इसे क्रूर कदम बताया है.

लखनऊ: यूपी में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ गए हैं जिसके बाद से लोग अपनी नाराजगी जता रहे हैं. अब एक लीटर पेट्रोल की कीमत 73.79 रुपये और एक लीटर डीजल की कीमत 65.40 रुपये हो गई है. सरकार ने अक्तूबर 2018 में पेट्रोल-डीजल से वैट हटा लिया था जिसे अब दोबारा लगा दिया गया है.

मुरादाबाद में एक पेट्रोल पंप पर एबीपी न्यूज़ संवाददाता ने लोगों से बात की. लोगों ने कहा कि सरकार के इस फैसले से उनकी जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ेगा. एक शख्स ने बताया कि वो मार्केटिंग की नौकरी करते हैं और कंपनी उन्हें पेट्रोल का एक निश्चित पैसा देती है. ऐसी स्थिति में बढ़ा हुआ पैसा फिलहाल उन्हें अपनी जेब से देना होगा.

मेरठ में लोगों ने कहा कि उनकी जेब पर इस बढे दाम का असर पड़ेगा. एक शख्स ने कहा कि लगातार दाम बढ़ रहे हैं, टैक्स बढ़ रहा है लेकिन जनता को सुविधाएं नहीं मिल रही हैं. वहीं कुछ लोग ऐसे भी मिले जिन्होंने कहा कि सरकार विकास के काम कर रही है और इसके लिए पैसों की जरूरत होती है जो टैक्स से मिलते हैं.

यूपी: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने से लोग परेशान, मायावती ने बताया क्रूर कदम

वाराणसी में लोगों ने कहा कि वे पहले से ही महंगाई से परेशान थे और अब पेट्रोल का दाम बढ़ गया है. लोगों ने चिंता जताई कि इस कारण आने वाले वक्त में हर चीज के दाम बढ़ सकते हैं. किसानों ने कहा कि वे पहले ही परेशान थे क्योंकि खेती लगातार महंगी होती जा रही है और अब डीजल के दाम बढ़ने से और कठिनाई बढ़ जाएगी.

वहीं इस पूरे मुद्दे पर बीजेपी प्रवक्ता शलभ मनी त्रिपाठी का कहना है कि करीब तीन हज़ार करोड़ रुपये की रियायत वैट छूट के तौर पर दी गई, लेकिन तमाम विकास कार्यों के लिए सरकार को धन की आवश्यकता होती है. सरकार कई महत्वपूर्ण योजनाएं चला रही है.

दूसरी ओर बीएसपी सुप्रीमो मायावती ने कहा,"यूपी बीजेपी सरकार द्वारा पेट्रोल व डीजल की कीमत में भारी वृद्धि महंगाई बढ़ाने व करोड़ों गरीब व मध्यम वर्गीय परिवारों के पेट पर लात मारने वाला क्रूर कदम है. बदतर क़ानून-व्यवस्था, महंगाई व बेरोज़गारी से त्रस्त जनता का दुःख और बढ़ेगा. सरकार जनहित पर ध्यान केन्द्रित करे तो बेहतर है."

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
डिंपल यादव ने सड़क पर तो अखिलेश ने सदन में संभाली कमान, संसद मार्च पर कांग्रेस सवालों के घेरे में
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
अंकिता भंडारी केस: पुलकित आर्य और सौरभ भास्कर को हाईकोर्ट से नहीं राहत, 10 अगस्त को अगली सुनवाई
Uttarakhand Earthquake: उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
उत्तराखंड में बड़े भूकंप के संकेत, वैज्ञानिकों ने बताया कितना बड़ा है खतरा
Mumbai Weather: मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं
मुंबईवाले सावधान! भारी बारिश की चेतावनी जारी, BMC ने कहा- पानी भी उबालकर पिएं

वीडियोज

DGP की '​मौत मिस्ट्री'!
BMW F 450 GS Ride Review | The best premium bike ?
Sonam Wangchuk: एक अनशन और हिल गई थी इंदिरा सरकार! कैसे सोनम वांगचुक के पिता बने थे आंदोलन का चेहरा?
Ranbir Kapoor और Yash ने बढ़ाई Ramayana की एक्साइटमेंट
Ramayana ट्रेलर में Yash पड़े भारी, Ranbir Kapoor भी छाए

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... प्रदर्शनकारियों के खिलाफ होगा सख्त एक्शन, CJP प्रोटेस्ट में दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
सुरक्षाकर्मियों पर हमला, तोड़फोड़... CJP प्रोटेस्ट में बवाल करने वालों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
अनशन के 24वें दिन कैसी है सोनम वांगचुक की तबीयत? सामने आया ताजा हेल्थ अपडेट
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
संसद तक आज भी मार्च करेगी CJP ? अभिजीत दीपके ने किया बड़ा दावा, जानें क्या है प्लान
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'जैसे आपने संजू और वैभव सूर्यवंशी का करियर खराब किया, वैसे ही अब आप...', पूर्व क्रिकेटर टीम इंडिया में किसपर भड़के
'रोहित शर्मा और विराट कोहली को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
'रोहित और विराट को टीम से इसलिए नहीं निकाला जा सकता क्योंकि...', रविचंद्रन अश्विन ने जो बात बोली वो फैन्स को खुश कर देगी
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
यूपी के लिए मौसम विभाग का रेड अलर्ट, दिल्ली-बिहार से लेकर हरियाणा तक क्या है चेतावनी, जानें
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Exclusive: यूपी में कमल के विजय रथ का सारथी बनेगा AI ऐप! विधायकों को एक क्लिक पर मिलेंगी ये जानकारियां
Dengue Vaccine: भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
भारत को मिली पहली डेंगू वैक्सीन! जानिए कितनी असरदार है QDENGA और कब से लगेगी?
Embed widget