एक्सप्लोरर

यूपी: रेप पीड़िता ने खून से खत लिखकर सीएम योगी से लगाई इंसाफ की गुहार

यूपी के कौशाम्बी में रेप की शिकार एक महिला ने इंसाफ न मिलने पर सीएम योगी को अपने खून से खत लिखकर मदद की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि एक तांत्रिक पिछले पांच सालों से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहा था.

इलाहाबाद: यूपी के कौशाम्बी में रेप की शिकार एक महिला ने इंसाफ न मिलने पर सीएम योगी को अपने खून से खत लिखकर मदद की गुहार लगाई है. महिला का आरोप है कि एक तांत्रिक पिछले पांच सालों से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहा था. आरोप है कि इस बारे में उसने कई बार पुलिस में शिकायत की, लेकिन पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के रसूख के चलते उसके खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय उल्टा पीड़िता व उसके पति के साथ ही मारपीट की. सीएम को खून से लिखे गए खत में पीड़िता ने कई गंभीर आरोप भी लगाए हैं. मुकदमा दर्ज हेने से नाराज बीआरडी के जूनियर डॉक्टर बेमियादी हड़ताल पर मामले के तूल पकड़ने के बाद बैकफुट पर आई कौशाम्बी पुलिस ने आरोपी तांत्रिक के खिलाफ रेप का मुकदमा दर्ज कर लिया है. हालांकि आरोपी तांत्रिक को अभी तक गिरफ्तार नहीं किया जा सका है. यह मामला कौशाम्बी ज़िले के करारी इलाके का है. महिला ने आरोप लगाया है कि इलाके का एक तांत्रिक पिछले पांच साल से ब्लैकमेल कर उसके साथ रेप कर रहा था. पांच साल पहले वह बीमारी से निजात पाने के लिए तांत्रिक बाबा अजमल शाह के पास गई तो तांत्रिक ने धोखे से उसे कुछ नशीला सामान खिलाकर उसके साथ रेप किया. नोएडा में पुलिस ने वकील के साथ की मारपीट, प्रदर्शन के बाद कांस्टेबल निलंबित इसके बाद वह सबको बता देने की धमकी देते हुए उसे ब्लैकमेल कर लगातार अपने पास बुलाता रहा. महिला का आरोप है कि कुछ दिन पहले वह आरोपी तांत्रिक के खिलाफ शिकायत लेकर थाने गई तो वहां उसकी मदद करने के बजाय उल्टा उसके व उसके पति के साथ मारपीट की गई और उसे भगा दिया गया. बहरहाल कौशाम्बी पुलिस ने अब आरोपी तांत्रिक अजमल शाह के खिलाफ आईपीसी की धारा 376 व 452 के तहत केस दर्ज कर लिया है. पुलिस का कहना है कि इस मामले में जांच कर उचित कार्रवाई की जा रही है. दूसरी तरफ पीड़िता ने एफआईआर दर्ज होने के बाद भी पुलिस से इंसाफ मिलने पर आशंका जताते हुए अपने खून से सीएम योगी को खत लिखकर इंसाफ की गुहार लगाई है. पीड़िता ने खून से लिखे खत में गंभीर आरोप लगाए हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
लातूर में युवक की निर्वस्त्र कर हुई पिटाई, निजी अंगों पर डाला पेट्रोल
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
यूपी में बारिश पर लगा ब्रेक, मौसम हुआ सुहाना, सुबह-शाम ठंडक बढ़ी
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक
योगी सरकार में मजबूत हुई बेसिक शिक्षा की नींव, कम्पोजिट विद्यालयों में बढ़े शिक्षक

वीडियोज

Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई
Sandeep Chaudhary : जनता परेशान...कारोबार का नुकसान...कब समाधान? | Rahul Gandhi | SIR | Neha Bora

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
'बीबी आपको कभी...', इजरायल इलेक्शन से पहले ट्रंप ने नेतन्याहू के लिए किया प्रचार
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
दिल्ली में खराब हुई हवा, आज आसमान रहेगा साफ, बढ़ेगी ठंड
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
टाइगर श्रॉफ पर जानलेवा हमला, 7 राउंड हुई फायरिंग, बाल-बाल बची जान, ड्राइवर सहित दो घायल
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
चेतेश्वर पुजारा ने चुनी NZ टेस्ट सीरीज के लिए बेस्ट प्लेइंग XI; कुलदीप को किया इग्नोर
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', किरेन रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
'भारत के लिए रची गई थी बांग्लादेश-फ्रांस जैसी हिंसक साजिश', रिजिजू का विपक्ष पर बड़ा हमला
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
अमित शाह 20 अक्टूबर को जाएंगे पंजाब, नशाखोरी-कानून व्यवस्था पर AAP सरकार पर साधा निशाना
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
CJP के खिलाफ उतरी ‘लाल हिट जनता पार्टी’, चेतावनी देते हुए कहा- 'दशहरे से...'
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
ताजा समझकर मत खरीद लेना परवल, वीडियो में देखें मिलावट का जानलेवा खेल
Embed widget