एक्सप्लोरर

रामपुर पुलिस ने आजम और उनके बेटे को दिया नोटिस, कहा- सरकारी सुरक्षा साथ लेकर चलें

रामपुर पुलिस ने आजम खान और उनके बेटे अबदुल्ला आजम खान को नोटिस दिया है और कहा है कि अपने साथ उस सुरक्षा को लेकर चलें जो यूपी सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई है.

मुरादाबाद: रामपुर पुलिस ने आजम खान और उनके बेटे अबदुल्ला आजम खान के घर एक नोटिस चस्पा किया है जिसमें लिखा है कि जो सुरक्षा उन्हें मुहैया कराई गई है उसे साथ लेकर चलें. दरअसल दोनों ही नेता पिता-पुत्र उस सुरक्षा को अपने साथ लेकर नहीं चल रहे हैं जो यूपी सरकार ने उन्हें उपलब्ध कराई है.

नोटिस में एसपी रामपुर की ओर से विधायक अबदुल्ला आजम खान को संबोधित करते हुए लिखा है," मेरे संज्ञान में आया है कि आपको जो राजकीय सुरक्षा व्यवस्था प्रदान की गई है आप उसे लेकर भ्रमण नहीं कर रहे हैं जो सुरक्षा की दृष्टि से उचित नहीं है. दी गई सुरक्षा आपके पद और जीवन भय को देखते हुए दी गई है इसलिए सुरक्षा को लेकर ही चलना उचित है. आपको परामर्श है कि आप सुरक्षा के साथ ही चलें ताकि कोई अप्रिय घटना घटित न होने पाए."

एसपी रामपुर अजयपाल शर्मा ने कहा,"आजम खान को वाई श्रेणी की सरक्षा मिली हुई है. एक गारद उनके आवास पर तैनात रहती है और दो सुरक्षाकर्मी उनके साथ रहते हैं. पिछले कुछ दिनों से वे अपने साथ सुरक्षाकर्मियों को नहीं ले जा रहे हैं. इसी संबंध में उनको अवगत कराया गया है. हमारी जिम्मेदारी है उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करना और इसके लिए हम प्रयास कर रहे हैं."

जौहर यूनिवर्सिटी को लेकर फंसते जा रहे हैं आजम

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और रामपुर के सांसद आजम खान इस यूनिवर्सिटी को अपनी सबसे बड़ी उपलब्धि मानते हैं. लेकिन अब इसी यूनिवर्सिटी को लेकर आजम खान लगातार फंसते नजर आ रहे हैं. सबसे पहला विवाद दो शेरों की मूर्तियों का है जो रामपुर क्लब से चोरी हुई थीं. नवाबी दौर की ये दोनों मूर्तियां जौहर यूनिवर्सिटी में पाई गईं. दूसरा विवाद मदरसा आलिया की किताबों का है. 1774 के इस मदरसे को आजम खान के ट्रस्ट ने लीज पर ले रखा है. यहां करीब 9 हजार प्राचीन किताबें थीं. अब यहां स्कूल चलता है जिसे आजम खान का ट्रस्ट चलाता है. आरोप है कि किताबें और फर्नीचर जौहर यूनिवर्सिटी पहुंचा दिया गया.

तीसरा विवाद जमीन से जुड़ा है. 78 हेक्टेयर में बनी इस भव्य यूनिवर्सिटी की 38 हेक्टेयर जमीन पर विवाद है. आरोप है कि इस जमीन को जबरन किसानों से ले लिया गया. यूनिवर्सिटी के लिए तीन बार सर्किल रेट कम कराए गए. सपा सरकार के दौरान इस यूनिवर्सिटी पर भारी भरकम सरकारी पैसा खर्च किया गया था. आजम खान की अध्यक्षता वाला ट्रस्ट इस यूनिवर्सिटी को चलाता है. इस ट्रस्ट से जुड़ी लोग आजम परिवार के ही हैं.

करीब 64 मुकदमे दर्ज हैं आजम के खिलाफ

आजम खान के खिलाफ करीब 64 मुकदमे दर्ज हैं जिनमें से कई मुकदमे जमीनों से जुड़े हैं. आजम खान को भूमाफिया घोषित कर दिया गया है और उन पर शिकंजा कसता जा रहा है. जौहर यूनिवर्सिटी की जमीनों के अलावा आजम खान पर सिंचाई विभाग की जमीन पर भी कब्जे का आरोप है. रामपुर में आजम खान ने एक भव्य रिजॉर्ट भी बनवाया है जिसको हमसफर रिजॉर्ट के नाम से जाना जाता है. आरोप है कि इस रिजॉर्ट के लिए सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जा कर लिया गया.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, 'सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र, झगड़े की जड़ गहलोत नहीं बल्कि...'
आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा, 'सचिन पायलट के साथ षड्यंत्र, झगड़े की जड़ गहलोत नहीं बल्कि...'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
इंडिया गठबंधन की बैठक पर गिरिराज सिंह का बड़ा बयान, 'कांग्रेस अकेले प्रधानमंत्री मोदी से…'
हरिद्वार और अस्थि विसर्जन पर बयान देकर घिरे संजय कृष्ण भैया, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी
हरिद्वार और अस्थि विसर्जन पर बयान देकर घिरे संजय कृष्ण भैया, तीर्थ पुरोहितों ने जताई नाराजगी
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'
AAP-DMK के इंडिया गठबंधन की बैठक में शामिल न होने पर शिंदे बोले, 'कांग्रेस खुद...'

वीडियोज

Bollywood News: रामायणम का फीफा वर्ल्ड कप 2026 में फर्स्ट लुक टीजर प्लान, रणबीर बने भगवान राम (08.06.26)
YRKKH:😯Armaan और Abhira की नई शुरुआत, मुश्किलों के बीच टेम्पो में बसाया अपना संसार #sbs
Tata Tiago EV facelift review: petrol भूल जाओ? #tata #tatatiago #autolive
Insha Ghai ने Bigg Boss, Khatron Ke Khiladi और कंटेंट क्रिएशन के सफर पर की खुलकर बात
'Gullak 5' में हर परिवार को दिखेगी अपनी कहानी, बोलीं Helly Shah

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
ममता बनर्जी को बड़ा झटका, TMC के 20 सांसदों की लोकसभा स्पीकर को चिट्ठी, एनडीए को किया समर्थन
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
RJD को बड़ा झटका, शिवचंद्र राम ने दिया इस्तीफा, फूट-फूटकर रोए, कहा- 'मैंने 3-4 दिन से…'
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'7 लाख मिलेंगे... कॉम्प्रोमाइज करोगी तो...', 'जोधा अकबर' की एक्ट्रेस का कास्टिंग काउच पर खुलासा
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
'जहाज में भर रहा पानी, लाइफ बोट पर आग', US नेवी का अटैक, रेस्क्यू कर 24 भारतीयों को बचाया
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर भारतीय कप्तान शुभमन गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
अफगानिस्तान को एक पारी और 300 रन से हराकर गिल का बड़ा बयान, बोले- 'ये जीत हमारे लिए...'
Iran US War: 'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
'तुरंत बंद हो गोलीबारी', हाई टेंशन के बीच डोनाल्ड ट्रंप की ईरान-इजरायल को कड़ी चेतावनी
Philippines Earthquake Video: आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
आंखों में खौफ और घुटनों पर दुनिया... फिलीपींस के भूकंप से डरे-सहमे दिखे स्कूल के बच्चे
Galghontu Disease: मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
मॉनसून में दूधारू पशुओं में तेजी से फैलता है यह रोग, हो सकती है मौत 
Embed widget