एक्सप्लोरर

मीसा मेरी भतीजी, कटा हाथ भी आशीर्वाद के लिए उठेगा- रामकृपाल यादव

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने 16 जनवरी को पटना के विक्रम प्रखंड में पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव का हाथ काटने की बात कही थी.

पटना: केंद्रीय मंत्री और बिहार के पाटलिपुत्र से बीजेपी के सांसद रामकृपाल यादव ने 'हाथ काट देने' वाले मीसा भारती के बयान पर प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में ऐसा बयान कहीं से शोभा नहीं देता, फिर भी भतीजी के लिए उनका हाथ आशीर्वाद के लिए ही उठेगा. मीसा भारती राष्ट्रीय जनता दल की राज्यसभा सांसद हैं.

पाटलिपुत्र क्षेत्र के सांसद रामकृपाल यादव ने कहा, "मीसा भारती मेरी भतीजी है और वह मेरी बेटी के समान है. अगर, मेरे हाथ काट देने से उसकी संतुष्टि होती है, तो मैं उसके लिए तैयार हूं. मेरा कटा हुआ हाथ भी उसे आशीर्वाद देने के लिए ही उठेगा." उन्होंने कहा, "हमारी शुभकामना हमेशा उसके साथ है. लोकतंत्र में इस तरह का बयान दुर्भाग्यपूर्ण है. ऐसा बयान जनता का सेवक नहीं दे सकता, बल्कि कोई शासक ही दे सकता है."

आरजेडी अध्यक्ष लालू प्रसाद की बेटी मीसा भारती ने 16 जनवरी को पटना के विक्रम प्रखंड में पाटलिपुत्र के सांसद रामकृपाल यादव का हाथ काटने की बात कही थी. मीसा के इस बयान का वीडियो काफी वायरल हुआ था, जिसमें मीसा कहती नजर आ रही हैं, "रामकृपाल यादव कुट्टी (चारा) काटते थे. उनके लिए हमारे मन में बहुत सम्मान था. उनको हाथ पकड़कर राजनीति करना सिखाया गया, लेकिन उनके लिए हमारा यह सम्मान तब खत्म हो गया जब वह सुशील कुमार मोदी की किताब को हाथ में लेकर खड़े थे. उस समय मेरा मन किया कि उसी चारा काटने वाली मशीन से उनके हाथ काट दूं."

गौरतलब है कि रामकृपाल यादव पहले आरजेडी में थे और उन्हें लालू प्रसाद का 'हनुमान' कहा जाता था. साल 2014 के लोकसभा चुनाव से ठीक पहले वे आरजेडी छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गए थे.

(नोट- ABP न्यूज फ्री टू एयर चैनल है... ABP न्यूज को अपने बेसिक पैक का हिस्सा बनाने के लिए केबल/डीटीएच ऑपरेटर से संपर्क करें. जब चैनल चुनें...सबसे आगे रखें ABP न्यूज, क्योंकि ABP न्यूज देश को रखे आगे.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
UP में 25 फरवरी के बाद होंगे विधानसभा चुनाव? इस वजह से लग रहे कयास!
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बागपत: पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
पत्नी पर कमेंट से नाराज दोस्त ने कर दी युवक की हत्या, मुठभेड़ में गिरफ्तार
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच
शराब घोटाले में कांग्रेस नेता पर ED की सप्लीमेंट्री चार्जशीट, संपत्ति अटैच

वीडियोज

सगाई के बाद... किडनैपिंग का प्लान !
विपक्षी मार्च..'शिव बारात' या 'अराजक जमात'?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi अब क्या करेंगे?
CEC पर बवाल...अब सुप्रीम कोर्ट ही करेगा समाधान?
Gyanesh Kumar के खिलाफ Rahul Gandhi का 'तांडव'!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
'ज्ञानेश कुमार मुर्दाबाद', पटना में AISA का भारी प्रदर्शन, बैरिकेड को तोड़ा
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
बंगाल के इस चुनाव में ममता संग होगा खेल, NCPI ने खोले पत्ते, कहा- 'कोई शक नहीं कि...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
गेट फांदकर जंतर मंतर पर लहराया तिरंगा, भारत माता की जय के नारे, रांका बोले- 'किला...'
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
'थप्पड़ मारे, सिगरेट से जलाया...', इस एक्ट्रेस को टॉर्चर करता था Ex बॉयफ्रेंड
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
PAK टेस्ट सीरीज के लिए श्रीलंका ने किया टीम का एलान, यह खिलाड़ी पहली बार बना कप्तान 
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
महंगी शराब, Adult Toy और विदेशी ब्रांड की सिगरेट, श्रद्धा दुबे की लाइफस्टाइल पर उठे सवाल
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
गांधी परिवार की संपत्तियों पर रोक लगाने से HC का इनकार, ED को नहीं मिली राहत
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
रबी की बुवाई से पहले किसान करें ये काम, बचेगा पानी और घटेगा खर्च
Embed widget