एक्सप्लोरर

अवैध खनन: एसपी-बीएसपी ने मिल कर बोला बीजेपी पर हमला, कहा- उन्होंने सीबीआई के साथ गठबंधन किया है

अवैध खनन के मामले में सीबीआई द्वारा एसपी अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछताछ हो सकती है. ऐसी खबर सामने आने के बाद से एसपी-बीएसपी के तेवर कड़े हो गए हैं.

नई दिल्ली: अवैध खनन के मामले में सीबीआई द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से पूछताछ हो सकती है. ऐसी खबर सामने आने के बाद से एसपी-बीएसपी के तेवर कड़े हो गए हैं. दोनों पार्टियों के नेताओं ने साथ मिल कर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की और बीजेपी पर निशाना साधा.

आज समाजवादी पार्टी के राज्यसभा सांसदों ने सदन में हंगामा किया और बाहर मीडिया से भी बात की. समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता रामगोपाल यादव ने कहा कि खनन मामले में नहीं अखिलेश का नाम नहीं है. बीजेपी ने तोते के साथ गठबंधन किया है.

बीएसपी के वरिष्ठ नेता सतीश मिश्रा ने कहा कि बीजेपी ने सीबीआई के साथ गठबंधन किया है. बीजेपी हताश है और लोगों का ध्यान भटकाने के लिए कभी कोई मुद्दा उछालती है, तो कभी कोई दूसरा मुद्दा उछालती है.

उन्होंने कहा कि यूपी में कोई सुरक्षित नहीं है, बेटियां सुरक्षित नहीं है, अपराध बढ़ा है और लोग त्राहिमाम कर रहे हैं. एबीपी न्यूज़ के स्टिंग ऑपरेशन का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि टीवी पर साफ दिखा कि कैसे नाक के नीचे भ्रष्टाचार फैला हुआ है.

अवैध खनन: एसपी-बीएसपी ने मिल कर बोला बीजेपी पर हमला, कहा- उन्होंने सीबीआई के साथ गठबंधन किया है

आपको बता दें कि कांग्रेस और आम आदमी पार्टी भी इस मुद्दे पर अखिलेश यादव के साथ खड़ी दिखाई दे रही है.

केजरीवाल ने कहा,''कार्यकाल के अपने अंतिम हफ्तों में, मोदी सरकार ने बेशर्मी से उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री (अखिलेश यादव) पर कार्रवाई के लिए सीबीआई को उकसाया है कि जो हम सभी के लिए रिमाइंडर है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान मोदी के राजनीतिक विरोधियों ने किस-किस चीज का सामना किया है. यह इस तानाशाही और अलोकतांत्रिक शासन को उखाड़ फेंकने का समय है.''

एसपी सरकार के शासनकाल में साल 2012 से 2016 के बीच राज्य में कथित खनन घोटाला मामले में सीबीआई ने शनिवार को लखनऊ में आईएएस अधिकारी बी. चंद्रकला के घर पर छापा मारा था.

सीबीआई ने बुंदेलखण्ड में अवैध खनन के मामले में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के आदेश पर चंद्रकला समेत 11 लोगों पर मुकदमा दर्ज किया. साल 2012-13 में खनन विभाग तत्कालीन मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के पास था. लिहाजा माना जा रहा है कि सीबीआई इस मामले में उनसे भी पूछताछ कर सकती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
3 मेट्रोपोलिटन रीजन को जोड़ेगा एक इंटीग्रेटेड इंडस्ट्रियल कॉरिडोर: CM मोहन यादव
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
अभिजीत दीपके को मिली जमानत तो मां बोलीं, 'जब बच्चे को डिटेन कर लिया जाए तो...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'
जमानत के बाद बाहर आने पर अभिजीत दीपके की पहली प्रतिक्रिया, बोले- '24 घंटे...'

वीडियोज

Bollywood News: करीना के बेडरूम का कौन-सा राज खोल गए सैफ? कपिल के शो में मचा धमाल! (17.10.26)
YRKKH: Kabir के शादी के फैसले से टूटेगा दिल, क्या अब अलग हो जाएगी Kabir-Maira की राह?
'इच्छाधारी बीवी' को सजा-ए-मौत!
विदेश से 'मंतर' अराजक 'जंतर'
संविधान नहीं..सड़कतंत्र पर भरोसा ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
कांग्रेस ने 2027 जनगणना को लेकर लगाया बड़ा आरोप, कहा - 'बहुत बड़ी साजिश...'
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
उत्तराखंड में 'न्याय यात्रा' निकालेगी कांग्रेस, कुमारी शैलजा ने धामी सरकार को घेरा
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
प्लेइंग 11 से बाहर रखने पर वैभव सूर्यवंशी का छलका दर्द! 2 शब्दों में बताई मन की बात
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
इमरान खान की बढ़ी मुश्किलें, मुंबई FRRO ने भेजा शो कोज नोटिस
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
ट्रंप ने रूसी तेल खरीद से हटाया टैरिफ तो गदगद हुए पुतिन के दूत- 'यह सच में...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
नेहा बोरा पर विजेता दहिया का चौंकाने वाला बयान - 'वो जो भी बोलती है...'
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
1.27 लाख रुपये में क्रूज कंट्रोल वाली बाइक, Hero ने दिया बड़ा सरप्राइज
Ayushman Bharat: अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
अब 'आयुष्मान' में ही होंगे हार्ट-लिवर और लंग्स ट्रांसप्लांट! यह सरकार कर रही तैयारी
Embed widget