एक्सप्लोरर

राजस्थान: सांवली रंगत पर पति कसता था ताने, तंग आकर पत्नी ने कुएं में कूदकर दे दी जान

राजस्थान में सांवले रंग के कारण पति की प्रताड़ना का एक मामला सामने आया है जिसके बाद पत्नी ने आत्महत्या कर ली. इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर लिया है और मामले की जांच जारी है.

जयपुर: राजस्थान के झालावाड़ जिले में कथित रूप से सांवले रंग के कारण पति की प्रताड़ना से परेशान एक महिला ने आत्महत्या कर ली. महिला की उम्र 21 साल थी और छह महीने पहले ही उसकी शादी हुई थी. घटना के बारे में पुलिस ने बताया कि महिला ने घर के बगल में स्थित कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी. पुलिस ने बताया कि महिला को कुएं से बाहर निकालकर अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

झालावाड़ जिले के बकानी पुलिस स्टेशन में आरोपी पति के खिलाफ आईपीसी की धारा 306 (एबेटमेंट टू सुसाइड) के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है. मामले की जांच डीएसपी स्तर के अधिकारी को सौंपी गई है. महिला के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी बेटी की शादी इसी साल अप्रैल में हुई थी. उन्होंने कहा कि उसका पति उसे हमेशा सांवले रंग के कारण उसे नीचा दिखाता था.

महिला के पिता ने पुलिस को दर्ज कराए रिपोर्ट में कहा कि पति की प्रताड़ना से परेशान होकर उनकी बेटी ने आत्महत्या की है. वहीं, पुलिस ने बताया की शव का पोस्ट-मार्टम करने के बाद इसे परिजनों को सौंप दिया गया है और मामले की हर एंगल से जांच की जा रही है.

यह भी पढ़ें-

सामने आया बगदादी के ठिकाने पर अमेरिकी फौज के हमले का वीडियो, सीरिया में मारा गया था IS चीफ

जम्मू-कश्मीर और लद्दाख देश के दो नए केन्द्र शासित राज्य बने, लद्दाख में आरके माथुर ने ली उप-राज्यपाल पद की शपथ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
पंजाब पुलिस का 'गैंगस्टरां ते वार' अभियान तेज, 1532 अपराधी गिरफ्तार
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक
अजमेर: VIP ड्यूटी पर जा रहे ASI को कार ने मारी टक्कर, हालत नाजुक

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget