एक्सप्लोरर

राजस्थान: लोकसभा चुनाव के पहले बागी नेताओं को मनाने में जुटी बीजेपी

लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने राजस्थान में तैयारी तेज कर दी है. इसी सिलसिले में बीजेपी यहां के अपने बागी नेताओं की घरवापसी कराना चाहती है जिससे पार्टी प्रदेश में मजबूती के साथ चुनाव लड़ सके.

जयपुर: बीजेपी राजस्थान में पार्टी के बागी नेताओं की घरवापसी कराना चाह रही है. इसमें ऐसे नेता हैं जो विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं मिलने से बागी हो गए थे और चुनावी मैदान में कूद गए थे. पार्टी संगठन के बड़े नेताओं की सलाह पर इस बारे में बातचीत चल रही है ताकि पार्टी के मिशन 25 अभियान को बल दिया जा सके.

पार्टी सूत्रों ने बताया कि लोकसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए पार्टी उन बागियों की घरवापसी करवाना चाहती है जिन्होंने विधानसभा चुनाव में अपने स्तर पर बड़ी संख्या में वोट जुटाए. इनमें हेम सिंह भडाना, धन सिंह रावत, राजकुमार रिणवां और हेमसिंह भडाना जैसे नाम शामिल हैं.

पार्टी महामंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा, 'बातचीत चल रही है. कुछ लोगों ने पार्टी संगठन में आवेदन किया है कि वे दोबारा जुड़ना चाहते हैं. ऐसे आवेदनों पर विचार हो रहा है.' दिसंबर महीने में हुए विधानसभा चुनाव में बीजेपी 180 प्लस का लक्ष्य लेकर उतरी थी. लेकिन अंतत: वह 73 पर सिमट गयी. इसमें कई सीटों पर उसके बागियों ने बड़ा नुकसान पहुंचाया.

भजनलाल शर्मा ने बताया कि टिकट नहीं मिलने से पार्टी के एक दर्जन से अधिक नेता बागी होकर मैदान में कूद गए जिनमें कई तत्कालीन मंत्री और विधायक शामिल थे. इनमें से जीते तो ज्यादा नहीं लेकिन उन्होंने बड़ी संख्या में वोट हासिल कर न केवल अपनी ताकत दिखाई बल्कि पार्टी के आधिकारिक प्रत्याशियों को नुकसान पहुंचाया.

राजनीतिक सूत्रों के अनुसार 2014 के लोकसभा चुनाव में राज्य की सारी 25 सीटें जीतने वाली बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में इन सीटों की महत्ता समझ रही है. ऐसे में वह चाहती है कि बागियों को वापस लिया जाए.

पार्टी के संगठन महामंत्री रामलाल हाल ही में राज्य के दौरे पर थे. बताया जाता है कि उन्होंने ही पार्टी से बिछड़े ऐसे नेताओं की घर वापसी पर विचार करने को कहा था. सूत्रों के अनुसार बातचीत शुरू हो चुकी है लेकिन इस बारे में अंतिम फैसला दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व ही करेगा.

यह भी पढ़ें- CM नीतीश ने लालू पर साधा निशाना, कहा- बिहार में 'लालटेन' की जरूरत खत्म हो गई है  Maha shivratri 2019: इस विधि से पूजा करने से भगवान शंकर होंगे प्रसन्न, जानें पूजा विधि और व्रत खोलने का समय

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
अमृतसर में घात लगाकर बाइक सवार पर ताबड़तोड़ फायरिंग, एक की मौत
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
जामिया में 2027 में होंगे छात्र संघ के चुनाव, यूनिवर्सिटी ने लिया बड़ा फैसला
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
आजमगढ: 2007 के दोहरे हत्याकांड में फैसला, ब्लॉक प्रमुख समेत 9 को उम्रकैद
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप
महोबा में अवैध लकड़ी के कारोबार के खिलाफ एक्शन, मचा हड़कंप

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
व्यापार संगठनों ने अखिलेश यादव और ममता बनर्जी को लिखा खत, रैली को लेकर रखी ये मांग
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
UP: कोई दूसरी, कोई तीसरी तो कोई चौथी बार बना MLC, सभी 11 विजेताओं को जानें
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेंटल क्रिमिनल', रिजिजू ने नसीरुद्दीन शाह को बताया लोकतंत्र के लिए खतरनाक, भड़की CPM
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
चैंपियंस ट्रॉफी में टीम इंडिया की लगातार दूसरी जीत, चीन को 5-2 से रौंदा
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Rawa Dosa Recipe: घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
घर में कैसे बनाएं बाजार जैसा रवा डोसा, किन चीजों की पड़ेगी जरूरत?
Embed widget