एक्सप्लोरर

राजस्थान: लोकसभा चुनाव से पहले बीजेपी को झटका, दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने पार्टी से दिया इस्तीफा

भाटी ने कहा, मैंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है. हालांकि पार्टी ने अभी तक इस्तीफे के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

बीकानेर: भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता देवी सिंह भाटी ने शुक्रवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया. उन्होंने बीकानेर से मौजूदा सांसद और केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल को टिकट नहीं देने की मांग को लेकर इस्तीफा दिया है. भाटी ने कहा, ''मैंने अपना इस्तीफा पार्टी प्रदेश नेतृत्व को मेल कर दिया है.''

कारण पूछने पर उन्होंने कहा, ''मौजूदा सांसद मेघवाल को टिकट नहीं दिया जाना चाहिए. मैं इसपर अपनी आपत्ति पहले ही केंद्र और प्रदेश नेतृत्व के समक्ष दर्ज करा चुका हूं. लेकिन अब लगता है कि पार्टी नेतृत्व इसपर कान नहीं धर रहा है, इसलिए मैंने इस्तीफा देने का फैसला लिया है.'' हालांकि पार्टी ने अभी तक इस्तीफे के संबंध में आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है.

मेघवाल पर ''कांग्रेस से मिलकर उसके एजेंट के रूप में काम करने'' का आरोप लगाते हुए भाटी ने कहा कि उन्होंने दिसंबर में विधानसभा चुनाव के दौरान भी यह बात पार्टी नेतृत्व के समक्ष रखी थी. हालांकि पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए अपने प्रत्याशियों की घोषणा अभी नहीं की है. ऐसे में मेघवाल को बीकानेर से टिकट नहीं मिलने की स्थिति में भाटी क्या करेंगे, यह पूछने पर उन्होंने कहा, ''मैं अपने मौजूदा स्थान पर बना रहूंगा.''

उल्लेखनीय है कि सात बार विधायक रहे भाटी, मेघवाल के मुखर विरोधी रहे हैं. राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि भाटी का विरोध बीकानेर सीट पर मेघवाल के लिए सिरदर्द साबित हो सकता है. अटकलें हैं कि मेघवाल की सीट बदलकर उन्हें गंगानगर भेजा जा सकता है.

बालाकोट में एयर-स्ट्राइक के दौरान म्यांमार सीमा पर चल रहा था 'ऑपरेशन सनराइज'

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Protest Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
Live: आज ABVP करेगा विधानसभा का घेराव, नाराज छात्रों का ऐलान- 'सरकार को उखाड़ फेकेंगे'
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
पटना में 10वीं की छात्रा लापता, रेलवे ट्रैक पर मिली स्कूल ड्रेस और बैग
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
कल्याण-डोंबिवली में आवारा कुत्तों का आतंक, 250 लोगों को काटा, अस्पताल में लंबी कतारें
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप
लखनऊ सिपाही सुसाइड मामले में महिला सिपाही पर FIR, प्रेम जाल में फंसाने का आरोप

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
ईरान का खौफ या कोई और बात? तुर्किए से छुपके से निकले डोनाल्ड ट्रंप
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
'सरकार अपना बहुमत...', CM मान पर राजा वडिंग के दावे से पंजाब में हलचल
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
रोहित समेत कितने भारतीय बल्लेबाजों ने वनडे में बनाए हैं 200? लिस्ट कर देगी हैरान
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
जनवरी में होनी थी शादी, ट्रेकिंग से गायब हुआ IIT इंजीनियर, तलाश में जुटे 100 लोग
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Video: बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
बुलडोजर से निकली कांवड़ यात्रा, अनोखा अंदाज देख लोग हैरान
 Solar Crop Dryer Subsidy: फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
फसल सुखाने के लिए खरीदें सोलर क्रॉप ड्रायर, मिल रही 1.40 लाख की सब्सिडी
Embed widget