एक्सप्लोरर

अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं संग लंच कर राहुल गांधी जानेंगे कि आखिर वो क्यों हारे?

राहुल गांधी अमेठी में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं से मिलेंगे और ये जानने की कोशिश करेंगे कि आखिर उनकी हार के क्या कारण रहे.

लखनऊ: आख़िर लोकसभा चुनाव क्यों हारे? ये जानने के लिए राहुल गांधी ने अमेठी जाने का फैसला किया है. 10 जुलाई को वे दिन भर वहीं रहेंगे. कांग्रेस के छोटे बड़े कार्यकर्ताओं से मुलाक़ात करेंगे. उनके बीच बैठ कर दाल रोटी खायेंगे. सबके मन की बात सुनेंगे लेकिन अपनी नहीं सुनायेंगे. चुनावी हार के बाद कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी का संवाद इकतरफ़ा होगा. हार के कारणों को जानने के लिए राहुल ने इस बार मौन रहने का मन बनाया है. इस बार वे बीजेपी की स्मृति ईरानी से अमेठी का चुनाव हार गए. वो भी कांग्रेस अध्यक्ष रहते हुए. जिस सीट से उनकी मां सोनिया और पिता राजीव गांधी एमपी हुआ करते थे, राहुल उसे बचा नहीं पाए.

ग़नीमत रही कि इस बार वे दो जगहों से चुनाव लड़े. अमेठी तो हारे लेकिन वायनाड से चुनाव जीत गए. वरना वे इस बार संसद से बाहर होते. राहुल की हार इसलिए बड़ी थी क्योंकि वे कांग्रेस के अध्यक्ष भी थे. चुनाव हारने के बाद से ही राहुल गांधी ने अमेठी का मुँह तक नहीं देखा था. 23 मई को नतीजे आने के बाद से ही उन्होंने वहां के लोगों का हाल चाल तक नहीं लिया. अमेठी में कांग्रेस के लोग गहरे सदमे में हैं. किसी ने भी राहुल के हार की कल्पना तक नहीं की थी.

बीएसपी और एसपी गठबंधन ने यहाँ कांग्रेस के ख़िलाफ़ उम्मीदवार तक नहीं दिया था. प्रियंका गांधी ने अपने भाई के लिए जम कर चुनाव प्रचार भी किया था. लेकिन राहुल कांग्रेस के इस गढ़ को मोदी लहर से बचा नहीं पाए. ऐसा क्यों हुआ ? यही जानने समझने के लिए राहुल ने कांग्रेस नेताओं की बैठक बुलाई है. दिल्ली से लखनऊ पहुँचने के बाद राहुल गांधी सीधे अमेठी पहुँचेंगे.

गौरीगंज के निर्मला देवी डिग्री कॉलेज में वे कांग्रेस के नेताओं से संवाद करेंगे. तीन अलग अलग बैठकें बुलाई गई हैं. सबसे पहले वे ग्राम सभा, न्याय पंचायत और ब्लॉक अध्यक्षों से मिलेंगे. ज़िला कांग्रेस कमेटी के नेताओं से राहुल अलग मीटिंग करेंगे. एक बैठक उन्होंने ग्राम प्रधानों और ज़िला पंचायत के सदस्यों की भी बुलाई है

मीटिंग ख़त्म होने के बाद वे सभी नेताओं के साथ भोजन भी करेंगे. कार्यकर्ताओं के साथ लंच करने का मक़सद उनका मनोबल बढ़ाना है. अमेठी के दौरे में राहुल उन नेताओं के घर भी जायेंगे, जिनका निधन हाल में हुआ है. चुनाव के नतीजे आने के बाद प्रियंका और सोनिया गांधी ने रायबरेली का दौरा किया था.

इस दौरान कांग्रेस महासचिव ने पार्टी नेताओं की मीटिंग भी बुलाई थी. जिसमें हार के कारणों पर चर्चा हुई थी. अमेठी में पार्टी के ज़िलाध्यक्ष योगेश मिश्र को उन्होंने ख़ास तौर से बुलाया था. प्रियंका ने उन्हें ख़ूब खरी खोटी सुनाई थी. कहा जा रहा है कि उनसे इस्तीफ़ा भी ले लिया गया है.

राहुल गांधी जब अमेठी के एमपी थे तो चंद्रकांत दूबे उनके सांसद प्रतिनिधि हुआ करते थे. राहुल के चुनाव हारने के बाद से ही दूबे अमेठी से ग़ायब हैं. उन्हें भोपाल से ख़ास तौर से बुलाया गया था. राहुल के एक क़रीबी नेता ने बताया कि दूबे अब अमेठी नहीं बुलाये जायेंगे.

कहा जा रहा है कि राहुल ने अमेठी में संगठन में भारी फेर बदल करने का मूड बनाया है. चुनाव जीतने के बाद केन्द्रीय मंत्री स्मृति ईरानी दो बार अमेठी का दौरा कर चुकी हैं. कांग्रेस के गढ़ अमेठी को फिर से अपने पास लाना राहुल के लिए बहुत बड़ी चुनौती है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
CM हेमंत सोरेन ने होनहार फिल्मकारों को किया सम्मानित, कहा- झारखंड में खुलेंगे सिनेमा के नए रास्ते
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
BJP ने मारपीट मामले में दर्ज कराई शिकायत, बिहार कांग्रेस प्रभारी सहित 12 लोग नामजद
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
बलिया में सपा महिला शाखा प्रमुख के खिलाफ केस दर्ज, लगे ये आरोप
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस

वीडियोज

Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE
Honda ZR-V expected price in India: Kodiaq से ज़्यादा? #honda #hondazrv #autolive
Ravi Dubey के Lakshman बनने पर भावुक हुईं Sargun Mehta, बोलीं- ‘सालों की मेहनत और तपस्या का फल’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
AAP सांसद संजय सिंह ने PM आवास के पास धरने पर उठाए थे सवाल, अब राहुल गांधी ने दिया ऐसा जवाब
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
'पीछे हटे तो नौकरी के लायक नहीं बचोगे', IPS के हड़काते ही छात्रों को कूटने दौड़ी पटना पुलिस
Commonwealth Games 2026 India Schedule: कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का पूरा शेड्यूल, फ्री में कैसे देखें लाइव? नीरज चोपड़ा भी आएंगे नजर
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
सरकार दे रही है प्राकृतिक खेती के लिए आर्थिक मदद, जानिए कौन उठा सकता है लाभ
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
अस्पताल से सोनम वांगचुक ने सरकार को लिखी चिट्ठी, अनशन खत्म करने को तैयार, रखी शर्त
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी; उठे सवाल 
कीचड़ में नंगे पैर चलकर प्रेमानंद महाराज के आश्रम पहुंचे विराट-अनुष्का, छात्र प्रदर्शन पर चुप्पी
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
'चॉल में रहते हैं...', खाने के लिए ठोकरे खा रहे आमिर खान के सौतेले भाई, एक्स-वाइफ ईवा ग्रोवर ने किया खुलासा
Embed widget