एक्सप्लोरर

अमेठी में राहुल ने राफेल पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- वो मेरी आखों में नहीं देख सके

राहुल ने सोमवार को देर शाम मुसाफिरखाना में पार्टी के सोशल मीडिया विंग के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सही समय आने पर हम देश के सामने साबित कर देंगे कि मोदी देश के चौकीदार नहीं हैं, जैसा वह दावा करते हैं.

अमेठी: कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने राफेल सौदे को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सोमवार को एक बार फिर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि देश के 'चौकीदार' (मोदी) ने गरीब से पैसा छीनकर उसे उद्योगपति अनिल अंबानी को सौंप दिया. गांधी ने इसके साथ ही प्रधानमंत्री से कहा कि वह राफेल लड़ाकू विमान सौदे से जुड़े कई मुद्दों का जवाब दें और यह भी स्पष्ट करें कि क्यों फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कथित रूप से उन्हें 'चोर' कहा. राहुल ने सोमवार को देर शाम मुसाफिरखाना में पार्टी के सोशल मीडिया विंग के कार्यकर्ता को संबोधित करते हुए कहा कि सही समय आने पर हम देश के सामने साबित कर देंगे कि मोदी देश के चौकीदार नहीं हैं, जैसा वह दावा करते हैं. क्या बीजेपी का ये बड़ा दांव महागठबंधन को कर देगा फेल, विपक्षी खेमे में खलबली उन्होंने कहा,"नरेंद्र मोदी के जो भी काम हैं, राफेल, विजय माल्या, ललित मोदी, नोटबन्दी, गब्बर सिंह टैक्स (जीएसटी), इन सब में चोरी हुई है. हम एक एक कर के दिखा देंगे कि नरेंद्र मोदी जी चौकीदार नहीं हैं, नरेंद्र मोदी जी 'चोर' हैं." राहुल गांधी ने जायस में एक जनसभा में राफेल सौदे का उल्लेख करते हुए आरोप लगाया कि देश के 'चौकीदार' ने हिन्दुस्तान के जवानों और शहीदों की जेब से 20 हजार करोड़ रूपये निकालकर अनिल अंबानी की जेब में डाला है. अमेठी में राहुल ने राफेल पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- वो मेरी आखों में नहीं देख सके उन्होंने कहा कि एचएएल से कांट्रैक्ट छीनकर अनिल अंबानी को क्यों दे दिया गया? भारत की जनता राफेल सौदे की कीमत जानना चाहती है. प्रधानमंत्री मोदी इस बारे में सफाई नहीं दे सकते हैं क्योंकि उनमें सफाई देने का दम नहीं है. नरेंद्र मोदी भाषण देते हैं लेकिन जवाब नहीं दे पाते हैं.' राहुल गांधी की सुरक्षा में तैनात एसपीजी कर्मियों से बहस के बाद कांस्टेबल को हटाया राहुल ने कहा कि मोदी सरकार के समय किसान रो रहे हैं, गरीब रो रहे हैं. मौजूदा सरकार पूरा का पूरा फायदा पांच दस लोगों को ही दे रही है. उन्होंने कहा कि अनिल अंबानी, विजय माल्या, नीरव मोदी और ललित मोदी जैसों को फायदा दिया जा रहा है. उन्होंने कहा," कीमत का खुलासा क्यों नहीं किया जा रहा है. (अनिल) अंबानी को ठेका कैसे दिया गया. फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद द्वारा गंभीर आरोप आरोप लगाये गए हैं." उन्होंने राफेद सौदे पर संसद में एक चर्चा का उल्लेख करते हुए कहा,"प्रधानमंत्री मेरी आंखों में नहीं देख सके." IPS सुरेन्द्र दास के ससुर ने दामाद के परिवार पर लगाए आरोप, कहा- उन्हें पैसे कमाने की मशीन समझते थे घर के लोग उन्होंने कहा कि करोड़ों रूपये मूल्य के ठेके से अमेठी के युवाओं, इंजीनियरों को रोजगार मिल सकता था. उससे हजारों युवाओं को रोजगार मिल सकता था. फ्रांसीसी प्रौद्योगिकी से भारत में विमान बन सकते थे. देश को उससे लाभ हो सकता था. उन्होंने कहा," एचएएल विमान बनाती है, इस क्षेत्र में 70 वर्षों से है जबकि अनिल अंबानी ने अपने जीवन में एक भी विमान नहीं बनाया है और उनके ऊपर बैंक का 45,000 करोड़ रूपये का ऋण बकाया है. जिस कंपनी को ठेका मिला वह 10 दिन पहले ही बनी थी. अंबानी को 10 दिन पहले कैसे पता चल गया कि उन्हें ठेका मिलने वाला है. राहुल ने कहा,"देश की रक्षा मंत्री कहती हैं कि विमान की कीमत का खुलासा किया जाएगा लेकिन तीन महीने बाद कहती हैं कि फ्रांस के साथ हुए एक गोपनीय समझौते के तहत ऐसा नहीं किया जा सकता लेकिन उसके राष्ट्रपति ने इससे इनकार किया, मैंने उनसे निजी तौर पर पूछा था." अमेठी में राहुल ने राफेल पर पीएम मोदी को घेरा, कहा- वो मेरी आखों में नहीं देख सके अखलाक हत्याकांड के मुख्य आरोपी को नोएडा संसदीय सीट से चुनाव लड़ाएगी उत्तर प्रदेश नवनिर्माण सेना उन्होंने कहा," हमने जेपीसी जांच की मांग की और अरूण जेटली को ट्वीट भी किया लेकिन जेटली के बॉस नरेंद्र ऐसा नहीं करेंगे. मैंने चार सवाल पूछे थे लेकिन एक का भी उत्तर नहीं मिला." शिवभक्त राहुल गांधी का उनके संसदीय क्षेत्र अमेठी में अनूठे ढंग से स्वागत किया गया. शिवभक्त कांवड़ियों के वस्त्र पहने सैकड़ों समर्थक ने 'बोल बम' का जयघोष लगाते हुए उनका स्वागत किया. गांधी हाल में कैलास मानसरोवर की यात्रा करके लौटे हैं. राहुल ने सांसद निधि से होने वाले विभिन्न कार्यों की आधारशिला रखी. गांधी के समर्थकों ने फुरसतगंज में भगवान शिव का बड़ा होर्डिंग लगाया था और उसमें राहुल को शिवभक्त के रूप में प्रदर्शित किया गया था. राहुल गांधी लखनऊ के अमौसी हवाई अड्डे पहुंचे और सड़क मार्ग से अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी पहुंचे. गांधी दो दिवसीय दौरे पर अपने संसदीय क्षेत्र पहुंचे हैं. वह जिले में पार्टी की विभिन्न कमेटियों के साथ बैठक के साथ ही पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
'जिस साइकिल को 7 हजार में खरीदा उसे हमने सिर्फ 4200 में...', AAP का रेखा गुप्ता सरकार पर हमला
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget