एक्सप्लोरर

मोदी सरकार के गले की फांस बना राफेल विवाद, तेजस्वी बोले- पीएम ने बार-बार झूठ बोला, इस्तीफा दें

ओलांद के इस बयान के बाद पिछले 24 घंटों में राफेल डील को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. विपक्ष पूरी तरह सरकार पर हमलावर हो गया है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है.

नई दिल्ली: राफेल डील को लेकर मचे विवाद ने सियासी पारा चढ़ा दिया है. ये विवाद केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार के गले की फांस बन गया है. ये विवाद तब और बढ़ गया जब शुक्रवार को जब फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने कहा कि राफेल सौदे के लिए भारत सरकार ने अनिल अंबानी की रिलायंस का नाम प्रस्तावित किया था. डसॉल्ट एविएशन कंपनी के पास दूसरा विकल्प नहीं था.

ओलांद के इस बयान के बाद पिछले 24 घंटों में राफेल डील को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर जारी है. विपक्ष पूरी तरह सरकार पर हमलावर हो गया है. इस बीच बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने भी मोदी सरकार पर जोरदार हमला किया है.

राहुल गांधी का पीएम मोदी पर करारा वारः जनता जान गई है कि देश का 'चौकीदार' चोर है

तेजस्वी यादव ने आरोप लगाया कि राफेल सौदे के लेकर पीएम नरेंद्र मोदी, मनोहर पर्रिकर, निर्माला सीतारमण और अरुण जेटली ने देश की जनता से बार-बार झूठ बोला है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘’भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उनके दो रक्षामंत्री मनोहर पर्रिकर, निर्मला सीतारमण और वित्त मंत्री अरुण जेटली ने देश की जनता से बार-बार झूठ बोला है. उन्होंने न केवल देश को गुमराह किया बल्कि करोड़ों के विश्वास को तोड़ दिया. पीएम को इस्तीफा देना चाहिए.’’

उधर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज पीएम नरेंद्र मोदी पर करारा वार किया और प्रेस कॉन्फ्रेंस में बेहद तल्ख लहजे में प्रधानमंत्री पर आरोप लगाए. राहुल गांधी ने कहा कि फ्रांस के पूर्व राष्ट्रपति फ्रांस्वा ओलांद ने जो आरोप लगाए हैं उसका साफ मतलब है कि पीएम मोदी ने राफेल सौदे में भ्रष्टाचार किया है, चोरी की है. जो राफेल विमान यूपीए सरकार ने 526 करोड़ रुपये के खरीदे था वो अनिल अंबानी की मदद करने के लिए 1600 करोड़ रुपये में खरीदे गए.

राहुल गांधी ने कहा कि मैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मदद करना चाहता हूं, प्रधानमंत्री कार्यालय की मदद करना चाहता हूं और इसलिए पीएम मोदी से ये मांग कर रहा हूं कि वो देश के सामने आकर पूर्व फ्रांसीसी राष्ट्रपति के आरोपों पर सफाई दें लेकिन वो ऐसा नहीं कर रहे हैं. वो देश के सामने आकर कुछ नहीं कह रहे हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
Live: झारंखड विधानसभा मार्च के लिए जयपाल मुंडा स्टेडियम से निकले छात्र, कुछ देर में करेंगे घेराव
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
शरद पवार के सांसदों की PM मोदी से मुलाकात, नवनीत राणा बोलीं- 'ये कोई बुरी बात नहीं'
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल
'ये मर्डर है...', सपा नेता अबू आजमी ने उठाए UP की एनकाउंटर नीति पर सवाल

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget