एक्सप्लोरर

राबड़ी देवी का दावा- जेडीयू और आरजेडी के विलय का प्रस्ताव लेकर आए थे प्रशांत किशोर

राबड़ी देवी ने कहा कि इस प्रस्ताव से वे नाराज हो गईं. उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के धोखा देने के बाद उनपर भरोसा नहीं रह गया. राबड़ी देवी ने कहा कि हमारे सुरक्षाकर्मी इस बात का गवाह हैं कि प्रशांत किशोर ने कम से कम पांच बार हमसे मुलाकात की थी.

पटना: बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने शुक्रवार को दावा किया कि चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने उनके पति लालू प्रसाद यादव से भेंट करके यह प्रस्ताव रखा था कि आरजेडी और नीतीश कुमार के जेडीयू का विलय हो जाए और इस प्रकार बनने वाले नए दल को चुनावों से पहले अपना ‘प्रधानमंत्री पद का उम्मीदवार’ घोषित करना चाहिये. उन्होंने कहा कि अगर प्रशांत किशोर, पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद से इस प्रस्ताव को लेकर मुलाकात करने से इंकार करते हैं तो वह सफेद झूठ बोल रहे हैं.

आरजेडी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘मैं इससे बहुत नाराज हो गई और उनसे निकल जाने को कहा क्योंकि नीतीश के धोखा देने के बाद मुझे उन पर भरोसा नहीं रहा.’’ राबड़ी देवी के पास विधानसभा में विपक्ष के नेता का भी पद है. गौरतलब है कि बीते साल नीतीश कुमार आरजेडी और कांग्रेस का साथ छोड़कर बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए में शामिल हो गए थे.

लालू यादव का बड़ा दावा- महागठबंधन में दोबारा वापस आना चाहते थे नीतीश, आरोप से भन्नाए प्रशांत किशोर

राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘हमारे सभी कर्मचारी और सुरक्षाकर्मी इस बात के गवाह हैं कि उन्होंने हमसे कम से कम पांच बार मुलाकात की. इनमें से अधिकांश तो यहीं (दस सर्कुलर रोड) पर हुईं और एक दो पांच नम्बर (पांच देशरत्न मार्ग-छोटे पुत्र तेजस्वी यादव के आवास) पर हुईं.’’

नीतीश कुमार के इस दावे पर कि लालू जेल से ही प्रशांत किशोर से बात करते रहे हैं, पर नाराजगी जाहिर करते हुये राबड़ी देवी ने कहा, ‘‘यहां तक कि हम (परिवार के सदस्य) लोगों को भी उनसे (लालू प्रसाद) फोन पर बात करने का मौका नहीं मिलता है और अनंत सिंह के दावे का क्या जो कहते हैं कि उनके जेल में रहने के दौरान ललन सिंह (मंत्री) नीतीश से टेलीफोन पर बातचीत करवाते थे.

मोकामा विधानसभा सीट का प्रतिनिधित्व करने वाले बाहुलबली नेता अनंत सिंह पहले नीतीश कुमार के करीबी थे पर 2015 के चुनाव से पहले उनके रिश्ते खराब हो गए. अनंत सिंह ने यह दावा एक स्थानीय न्यूज पोर्टल को दिये साक्षात्कार में किया था.

यह भी देखें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
कांग्रेस की मांग पर अखिलेश यादव का रिएक्शन, कहा- 170 सीटों का हमें...
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
अंकिता भंडारी केस: पूर्व MLA सुरेश राठौड़-उर्मिला सनावर नार्को टेस्ट के लिए तैयार
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप
UP MLC चुनावः आगरा में फूट-फूट कर रोए सपा प्रत्याशी, BJP पर बूथ कैप्चरिंग का आरोप

वीडियोज

Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs
Isha Malviya & Gurmeet Choudhary Interview: प्यार, फिटनेस और Tum Mere Ho पर खास बातचीत!
Ramayana Part 1 OTT Release: JioHotstar पर आएगी Ranbir Kapoor की फिल्म? जानें पूरा अपडेट!
Rashmika Mandanna ने Hindi Accent पर ट्रोलर्स को दिया करारा जवाब, अपनी पहचान पर जताया गर्व!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
‘टेंट गाड़ कर बैठ गए’, अगस्त में भारत-चीन सैनिकों के बीच क्या-क्या हुआ? ITBP डीजी का खुलासा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
LIVE: सौरव दास और रांका SEM के सामने हुए पेश, प्रदर्शनकारियों को पुलिस ने हिरासत में लिया
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
भारतीय क्रिकेटर ने 30 साल की उम्र में लिया संन्यास, किया भावुक पोस्ट
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
राहुल गांधी का जिक्र कर अभिजीत दीपके बोले, 'अगर कांग्रेस के साथ चले गए तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
रिजीम चेंज पर अभिजीत दीपके का बड़ा बयान, ' ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो गया तो...'
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
पंजाब में बीजेपी-शिअद का अलायंस पक्का? सुखबीर बादल के बयान से मिले संकेत
Embed widget