एक्सप्लोरर

Kanpur Encounter: विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?

यूपी के कानपुर में हुए एनकाउंटर में 8 पुलिसवाले शहीद हो गये हैं. सवाल अब ये है कि पुलिस टीम की तैयारी में कहां कमी रह गई. पुलिस के इस कार्रवाई की खबर विकास दुबे तक कैसे पहुंची.

कानपुर(वीरेश पांडेय और प्रभात अवस्थी का इनपुट). कानपुर देहात में पुलिस मुठभेड़ के दौरान आठ पुलिसकर्मियों का शहीद होना कई सवाल छोड़ जाता है. शातिर अपराधी विकास दुबे पर 52 से ज्यादा मामले राज्य के अलग-अलग जिलों में दर्ज हैं. सवाल ये भी उठता है कि इतना खतरनाक अपराधी खुलेआम कैसे घुम रहा था. जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद अपराधियों पर लगातार कार्रवाई हो रही थी. एबीपी गंगा इस पूरे घटनाक्रम पर कुछ सवाल उठा रहा है जिनके मुताबिक एक स्थानीय बदमाश जिसके हौसले इतने बुलंद हो गये थे कि उसके गैंग ने आठ पुलिस वालों की हत्या कर दी.

यही नहीं चौबेपुर क्षेत्र के गांव में विकास दुबे का आपराधिक साम्राज्य कैसे चल रहा था? पुलिस ने जब दबिश डालने की योजना बनाई और विकास को घेरने पहुंची तब विकास के गैंग का योजनाबद्ध तरीके से पलटवार करना मुखबिरी की तरफ इशारा करता है. इस बात की खबर विकास दुबे तक कैसे पहुंचीं कि पुलिस उस पर कार्रवाई करने आ रही है.

एबीपी गंगा ये सवाल उठा रहा है कि विकास दुबे जैसा शातिर अपराधी अब तक शिकंजे से बाहर क्यों था?, गांव में विकास दुबे का आपराधिक साम्राज्य कैसे चल रहा था? अपराधी का मुखबिर पुलिस से ज्यादा मजबूत कैसे था? पुलिस ऑपरेशन की जानकारी कैसे लीक हुई?

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दिशा-निर्देश के बाद मौके पर पहुंचे एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने इस घटना को पुलिस की चूक माना है. लखनऊ से कानपुर देहात पहुंचे प्रशांत कुमार ने कहा कि इस मामले में पुलिस की तरफ से बड़ी चूक हुई. प्रशांत कुमार सीएम योगी को अपनी रिपोर्ट देंगे. इस बयान की माने तो उन्होंने पुलिस टीम की तैयारियों पर सवाल उठाया है.

ठोकिया गैंग के हमले में 6 पुलिसकर्मी हुये थे शहीद यूपी के कुख्यात डकैत ददुआ एनकाउंटर के बाद लौट रही पुलिस टीम पर हमले के बाद कानपुर में विकास दुबे गैंग के ये सबसे बड़ा हमला माना जा रहा है. 22 जुलाई 2007 के डकैत ठोकिया से भी बड़ा हमला विकास ने किया. ठोकिया गैंग के हमले में 6 पुलिसकर्मी शहीद हुए थे. वहीं कानपुर देहात में हुये पुलिस टीम पर हमले में विकास दुबे ने 8 पुलिस कर्मियों की जान ले ली.

ये भी पढ़ें.

Kanpur Encounter 'शिवली का डॉन' कहलाता था कुख्यात अपराधी विकास दुबे, थाने में घुसकर की थी दर्जा प्राप्त मंत्री की हत्या

Kanpur Encounter में DSP समेत आठ पुलिसकर्मी शहीद, शातिर विकास दुबे को पकड़ने पहुंची थी पुलिस

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
संसद मार्च की तैयारियों के बीच योगेंद्र यादव ने दिलाई पांच शपथ, सामने आया वीडियो
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
सोनम वांगचुक का अनशन खत्म करने के संकेत के बीच कांग्रेस की प्रतिक्रिया, राहुल गांधी का नाम लेकर क्या कहा?
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
दिल्ली लक्ष्मी योजना: 2,500 रुपये देने से पहले सरकार ने लगाया नया नियम, आसानी से नहीं मिलेगा पूरा पैसा
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल
Sansad March: संसद मार्च से पहले दिल्ली पुलिस अलर्ट, सौरभ भारद्वाज बोले- मैं रहूंगा शामिल

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget