एक्सप्लोरर

डकैती के बाद भाग रहे बदमाशों का पब्लिक एनकाउंटर, कनपटी पर तमंचे तानकर बोले- 'पनाह दे दे मां'

डकैती कर भाग रहे बदमाशों के पीछे भीड़ पड़ गई. भीड़ से बचने के लिए बदमाश एक घर में घुस गए. इसके बाद जो हुआ वो आपको चौंका देगा. पढ़ें ये खास खबर.

मेरठ: दिनदहाड़े डकैती के बाद माल लेकर निकल रहे बदमाशों को पब्लिक ने दौड़ा दिया. भीड़ ने एक को दबोच लिया और भीड़ से बचने के लिए 5 बदमाश एक घर में घुस गए. बदमाशों ने घर में मौजूद 2 महिलाओं को बंधक बना लिया और उनकी कनपटी पर तमंचा तानकर उनसे पनाह मांगी. कारतूस खत्म होने के बाद बदमाशों ने भीड़ की मौजूदगी में पुलिस के सामने सरेंडर कर दिया. डकैती के बाद ऐसे फंसे बदमाश लिसाड़ीगेट के ताजगार्डन कॉलोनी में जूता कारोबारी शाहनवाज़ का घर है. शाम के वक्त आधा दर्जन असलहाधारी बदमाश जब उनके घर में घुसे तो शाहनवाज़ की पत्नी आलिया को बंधक बना लिया. बदमाश 20 तोले से ज्यादा सोने के जेवरात और नकदी लूटकर भागने की कोशिश में ही थे कि तभी आलिया की सास फातमा आ गई और उन्होंने बदमाशों को देखकर शोर मचा दिया. बदमाश माल फेंककर भागने लगे. शोर सुनकर मोहल्लेवाले जुटे तो बदमाशों का पीछा शुरू हो गया. बदमाशों ने भीड़ से बचने के लिए फायरिंग शुरू की लेकिन भीड़ ने मोर्चा लेते हुए भाग रहे एक बदमाश को दबोच लिया. अपने साथी के पकड़े जाने के बाद बदमाशों ने अपनी जान बचाने के लिए मंदिर वाली गली में सगीर के घर में एंट्री कर दी और घर में मौजूद दो महिलाओं को हथियारों की नोंक पर बंधक बना लिया. एक घंटे तक फायरिंग के बाद भी चुप रहीं पुलिस की बंदूकें घर में बदमाश एक बुजुर्ग महिला छोटी और उसकी पोती नरगिस को बंधक बनाए हुए थे और घर के बाहर बड़ी तादाद में भीड़ इकठ्ठा थी. पुलिस को जब इस मामले की सूचना लगी तो डायल-100 की गाड़ी सबसे पहले मौके पर पहुंची लेकिन घर के अंदर से फायरिंग कर रहे बदमाशों से मोर्चा लेने की बजाय पीठ दिखाकर लौट गई. इसके बाद थाना पुलिस मौके पर आई मगर वह भी बदमाशों से मुकाबला करने की हिम्मत न जुटा सकी. पुलिसवाले अपनी बंदूकों को कंधे पर टांगे रहे. भीड़ से कुछ नौजवानों ने दिलेरी दिखाई और फायरिंग कर रहे बदमाशों पर घर की दीवार पर चढ़कर पथराव करना शुरू कर दिया. थोड़ी ही देर में बदमाशों के कारतूस खत्म हो चुके थे और मौके पर क्राइमब्रांच की टीम भी पहुंच गई थी. बदमाशों ने अपने हथियार घर के बाहर फेंक दिए और हाथ ऊपर करके आत्मसमर्पण करने के लिए कमरे से बाहर आ गए. भीड़ और पुलिस की मौजूदगी में बदमाशों ने सरेंडर कर दिया. भीड़ ने जमकर की पिटाई, वीडियो वायरल डकैती डालकर भाग रहे बदमाशों में से एक को भीड़ ने दबोचा जिसका नाम हारून है. हारून को रस्सी से बांधकर भीड़ ने जमकर पिटाई की. पुलिस के सामने सरेंडर करने वाले 2 बदमाश कासिम और हामिद लिसाड़ीगेट थाना इलाके के समर गार्डन के निवासी हैं. इस पूरे घटनाक्रम के दौरान तीन बदमाश घर में शरण लेने के बाद भाग जाने में सफल रहे. हैरत की बात यह रही कि एनकाउंटर्स को लेकर चर्चित मेरठ पुलिस घर के अंदर से फायरिंग कर रहे बदमाशों का मुकाबला न कर सकी. वारदात के बाद बदमाशों ने करीब आधा किलोमीटर भागते हुए 12 से 15 राउंड गोलियां भीड़ पर दागी. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि घटनास्थल पर भीड़ की मौजूदगी की वजह से पुलिस ने जवाबी कार्रवाई नहीं की. अगर पुलिस गोली चलाती तो भीड़ में मौजूद लोगों को नुकसान हो सकता था. तीन बदमाशों की गिरफ्तारी की गई है और बाकी बदमाश पुलिस के रडार पर हैं. सबकी शिनाख्त कर ली गई है और जल्द ही गिरफ्तारी भी होगी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Jharkhand Vidhan Sabha March Live: विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने 30 मीटर आगे ही रोका, वहीं धरने पर बैठे छात्र
Live: विधानसभा मार्च शुरू, पुलिस ने 30 मीटर आगे ही रोका, वहीं धरने पर बैठे छात्र
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
डिलिमिटेशन और FCRA बिल पर सपा करेगी सरकार का समर्थन? अखिलेश यादव क्लियर किया स्टैंड
Moradabad Kanwar Yatra 2026: मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
मुरादाबाद में अधिकारियों ने कावड़ियों पर बरसाए फूल, वितरित किए फल
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष
40km पैदल यात्रा, लाखों भक्तों की भीड़… समस्तीपुर में गूंजा ‘हर-हर महादेव’ का जयघोष

वीडियोज

Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश
Romana Isar Khan | Janhit: मीटिंग-मीटिंग की 'सेटिंग' से संदेह बढ़ा? | Jharkhand Student Protest
Bareilly Ke Bacchan: 😯Sangam की बल्लेबाज़ी और ससुर की गेंदबाजी, पहली गेंद पर टूटा बैट छूटी हंसी #sbs
Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
बाढ़ से हाहाकार! असम में अब तक 100 की मौत, यूपी-बिहार में कैसा है मौसम
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
BJP के इस कदम से भड़कीं मायावती, समर्थकों को दी सतर्क रहने की सलाह
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
एक टेस्ट में सबसे ज्यादा गेंद खेलने वाले बल्लेबाज, देखें भारतीय रिकॉर्ड किसके नाम
Spider Man BO Day 11: दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म, चकनाचूर किया 'अवतार 2' का रिकॉर्ड
दूसरे संडे 'स्पाइडर-मैन' का तहलका, बनी भारत में सबसे बड़ी हॉलीवुड फिल्म
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
भारतीय सीमा में घुस आए बांग्लादेशी, चाय किसान किया अपहरण, जानें पूरा मामला
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
सैनिकों को सैलरी के भी पड़े लाले! ट्रंप का दावा- 'कंगाली की ओर ईरान'
Tomato Flower Drop: टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
टमाटर के पौधे में फूल आकर गिर जाते हैं? ये हो सकती है वजह
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
TRAI में बिना एक्सपीरियंस नौकरी का मौका, 80 हजार तक सैलरी 
Embed widget