एक्सप्लोरर

मेरठ: परीक्षा में टीचर ने नकल करते पकड़ा, नाराज छात्र ने दो महीने बाद किया जानलेवा हमला

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में दो महीने पहले परीक्षा के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गौरव शर्मा ने फलावदा के अवनीश नागर को नकल करते हुए पकड़ा था.पकड़े जाने के बाद अवनीश नागर ने डॉ गौरव को देख लेने की धमकी दी थी.

मेरठ: मेरठ में परीक्षा के दौरान नकल पकड़ने वाले असिस्टेंट प्रोफेसर की जान के लाले पड़ गये. प्रोफेसर से नाराज नकलची मुन्नाभाई ने सरेबाजार दिनदहाड़े टीचर पर जानलेवा हमला कर दिया. वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है. पुलिस ने केस दर्ज करने के बाद वीडियो के आधार पर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि मुख्यारोपी फरार है. दो महीने पहले पकड़ी नकल, अब हुआ हमला

मेरठ के सुभारती विश्वविद्यालय में दो महीने पहले परीक्षा के दौरान असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ गौरव शर्मा ने फलावदा के अवनीश नागर को नकल करते हुए पकड़ा था. अवनीश एमबीए का छात्र है. नकल पकड़े जाने के बाद अवनीश नागर ने डॉ गौरव को देख लेने की धमकी दी थी. वक्त बीत गया और डॉ गौरव छात्र की धमकी को तत्कालिक गुस्सा समझकर भूल गये. मगर अवनीश नागर ने वही किया जिसकी उसने धमकी दी थी.

फिल्मी स्टाइल में आये हमलावर, हैलमेट ने बचाई जान

23 अक्टूबर की शाम डॉ गौरव बाइक पर सवार होकर विश्वविद्यालय से घर की ओर जा रहे थे. शहर के बच्चापार्क चौराहे से छीपीटैंक की ओर बढ़ते समय अचानक आधा दर्जन हमलावरों ने उन्हें घेर लिया और उन पर लाठी-डंडो और हॉकी से हमला कर दिया. करीब डेढ़ मिनट तक चारों ओर से घेरकर हमलावर उन्हें पीटते रहे. गनीमत यह थी कि उन्होंने सिर पर हैलमेट लगा रखा था इसलिए उन्हें सिर में चोट नहीं लगी. माजरा समझते ही कुछ दुकानदार हमलावरों को ललकारते हुए आगे आये. दुकानदारों ने संभाला मोर्चा

दुकानदारों के आगे आने से हमलावरों का हौसला टूट गया. वह भाग लिये. भागते वक्त बाइक सवार दो हमलावरों को दुकानदारों ने दबोचना चाहा तो उन्होने डंडों से प्रहार शुरू कर दिये और फरार हो गये. अमूमन इस इलाके में चौराहे पर पिकेट रहती है लेकिन हमले के वक्त पुलिसवाले पिकेट से गायब थे. काफी देर बाद सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित डॉ गौरव को अस्पताल में भर्ती कराया गया. सीसीटीवी खंगाली गई तो हमले की फुटेज पुलिस को मिल गई. तीन अरेस्ट, मुख्यारोपी समेत 3 की शिनाख्त, तलाश जारी

पीड़ित से तस्दीक के आधार पर पुलिस ने तीन हमलावरों को कुछ घंटों की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया. इनमें बुलंदशहर का मयंक त्यागी और मेरठ का गौरव और गगन त्यागी शामिल है. मुख्यारोपी अवनीश और उसके दो साथी साथियों की भी शिनाख्त कर ली गयी. मुख्यारोपी फिलहाल फरार है. एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमों को सतर्क कर दिया गया है. लालकुर्ती थाने में आधा दर्जन हमलावरों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
प्रशांत किशोर कब लेंगे MLA की शपथ? तारीख फाइनल
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
राजस्थान निकाय चुनाव: BJP ने बनाई टीम, हरीश द्विवेदी प्रभारी
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: भूख हड़ताल कर रहे छात्रों की तबीयत कैसी? आया अपडेट
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके
रांची: छात्रों का आंदोलन जारी, 4 मंत्रियों के पुतले फूंके

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
झगड़े में पत्नी को ‘बांझ’ कहना क्रूरता नहीं, HC का फैसला
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
लॉन्च हो गया Google Gemini 3.7 Flash! जानें क्या-क्या बदला
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget