एक्सप्लोरर

पीएम मोदी पर प्रियंका ने कसा तंज, कहा 'यूपी को किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है'

रायबरेली: आज यूपी के रायबरेली में एक सभा को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी ने केंद्र की बीजेपी सरकार और पीएम मोदी पर जमकर निशाना साधा. प्रियंका ने प्रधानमंत्री मोदी को आड़े हाथों लेते हुए कहा 'यूपी को किसी को गोद लेने की जरूरत नहीं है. यूपी के विकास के लिए उत्तर प्रदेश के युवा ही काफी हैं. यहां दो नौजवान राहुल गांधी जी और अखिलेश यादव जी साथ-साथ मौजूद हैं वो इसी मिट्टी से बड़े हुए हैं'  आपको बता दें यूपी चुनाव में प्रियंका गांधी की ये पहली चुनावी रैली थी.

पीएम मोदी ने वाराणसी की जनता के लिए क्या किया? प्रियंका गांधी के संबोधन के दौरान पार्टी कार्यर्ताओं का जोश चरम पर था. प्रियंका ने आगे कहा 'यूपी की जनता को बाहरी नेता की कोई जरुरत नहीं है. पीएम मोदी की सरकार को केंद्र में आए तीन साल से ज्यादा का समय हो गया है लेकिन सरकार ने वाराणसी के लिए कुछ भी नहीं किया है. ये बात आप वाराणसी की जनता से पूछ सकते हैं'

नोटबंदी से केवल गरीबों को परेशानी हुई प्रियंका गांधी ने केंद्र की मोदी सरकार पर नोटबंदी के लिए प्रहार किया. प्रियंका ने कहा 'पीएम मोदी ने देश के लोगों को लाइन में खड़ा कर दिया. इस फैसले से सिर्फ गरीबों को ही परेशानी का सामना करना पड़ा'.

यूपी के पास अपने खुद के बेटे हैं प्रियंका ने आगे कहा 'बहुत सुन लिया है इस देश ने, प्रदेश ने. यूपी के पास जब उसके अपने खुद के बेटे हैं तो उसे किसी और को गोद लेने की क्या जरूरत है? उत्तर प्रदेश का हर युवा नेता बन सकता है' रायबरेली में आज पहली बार प्रियंका गांधी चुनाव के मैदान में नजर आईं. प्रियंका गांधी ने अपने भाई और कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गांधी के साथ मंच साझा किया. यूपी में राहुल गांधी और अखिलेश यादव आज जो सुर मिला रहे हैं. इसकी स्क्रिप्ट लिखने में प्रियंका गांधी ने अहम भूमिका निभाई थी.

यहां देखें वीडियो

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
'भाषा अनेक, भाव एक' के मंत्र के साथ गूंजा ‘सनातनी शंखनाद’
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
BJP के गढ़ काशी में अखिलेश की हुंकार, इन समीकरणों पर सपा का फोकस
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम
गुजरात के स्कूलों में बिना अनुमति नहीं मिलेगी एंट्री, सरकार ने बदले नियम

वीडियोज

Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!
'दुश्मन' कौन 'अराजक' मौन?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
दुर्गा पूजा में शामिल हुए न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी, बोले- 'जय माता दी'
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
तिहाड़ से बाहर आए सौरव दास ने बोला कुछ ऐसा, हंस पड़े लोग
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
सौरव दास-आशुतोष रांका को किसने तिहाड़ से बाहर निकाला? ये रही वकीलों की लिस्ट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी, मुख्य साजिशकर्ता को भेजे थे फोटो-वीडियो
टाइगर श्रॉफ फायरिंग मामला: रणवीर सिंह के घर और ऑफिस की भी की गई थी रेकी
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
कैगिसो रबाड़ा ने रचा इतिहास, डेल स्टेन का रिकॉर्ड तोड़ने से चूके
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
'केंद्र सरकार यह भूल जाती है कि...', बोले अन्नामलाई, CJP और कांग्रेस पर क्या कहा?
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
नीला ड्रम केस: मुस्कान की बेटी का खर्च उठाएंगे फैजान अंसारी? कोर्ट में दी अर्जी
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
इस एक तरीके से 1 महीने तक गंदी नहीं होगी बेडशीट, कुंवारों के फायदे की खबर
Embed widget