एक्सप्लोरर

प्रधानमंत्री अपने पांच सालों के कार्यकाल की एक उपलब्धि तक नहीं बता सकते- प्रियंका गांधी

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को देश को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया?

गाजियाबाद: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि मोदी को पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू और इंदिरा गांधी के कामकाज का हिसाब मांगने के बजाय देश को बताना चाहिए कि उन्होंने पिछले पांच साल में क्या किया? कांग्रेस प्रत्याशी डॉली शर्मा के समर्थन में यहां रोड शो करने के बाद प्रियंका ने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री जनता से झूठ बोल रहे हैं और वह अपने पांच साल के कार्यकाल की एक उपलब्धि तक नहीं बता सकते. उन्होंने कहा,"उन्हें हमारे परिवार को लेकर सनक है. वह कहते हैं कि नेहरू ने यह किया, इंदिरा गांधी ने यह किया, लेकिन मोदीजी, आपने क्या किया? आप बताओ कि पांच साल में आपने क्या किया?" जीटी रोड घंटाघर से शुरू होकर ढाई किलोमीटर तक चले रोडशो के समापन के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए प्रियंका ने कहा कि मोदी के लोकसभा क्षेत्र वाराणसी की जनता ने उन्हें बताया कि प्रधानमंत्री कभी किसी गांव में नहीं गये और केवल आकर भाषण देते हैं. उन्होंने कहा,"प्रधानमंत्री को पांच साल के शासन में अपने संसदीय क्षेत्र में एक भी परिवार से मिलने के लिए पांच मिनट भी नहीं मिले. उन्होंने पूरी दुनिया घूम ली. उन्होंने जापान में लोगों को गले लगाया, अमेरिका में लोगों को गले लगाया,पाकिस्तान में बिरयानी खाई, चीन में उन्होंने लोगों को गले लगाया, लेकिन आपने कभी उन्हें वाराणसी में किसी गरीब परिवार को गले लगाते देखा?" किसानों के मुद्दे पर भी प्रियंका ने प्रधानमंत्री को घेरा. इससे पहले रोड शो दूधेश्वर नाथ मंदिर से शुरू होना था जहां प्रियंका वाड्रा को भगवान शिव के मंदिर में पूजा करनी थी. हालांकि इसे बाद में कार्यक्रम से हटा लिया गया. डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रशासन को उनके रोडशो के मार्ग पर और उनके मंदिर जाने पर कोई आपत्ति नहीं है, लेकिन हो सकता है कि सुरक्षा कारणों से एसपीजी ने उनके कार्यक्रम में बदलाव कराया हो. गाजियाबाद में कांग्रेस की डॉली शर्मा का मुकाबला भाजपा के वी के सिंह और एसपी-बीएसपी-रालोद गठबंधन के सुरेश बंसल से है.

योग में सूर्य नमस्कार नहीं कर सकते तो चंद्र नमस्कार करो- उप राष्ट्रपति

आतंकियों को छोड़ने की गलत परंपरा बीजेपी सरकारों की है, बीएसपी की नहीं- मायावती

शिवपाल सिंह यादव की पार्टी प्रसपा का घोषणा पत्र जारी, 20 लाख नौकरियों का वादा

कन्नौज सीट पर डिंपल यादव आज करेंगी नामांकन, अखिलेश यादव भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
दिल्ली की बारिश हुई जानलेवा, सड़क पर भरे पानी में डूबने से 8 साल के मासूम की मौत! 
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान? अटकलें तेज
मध्य प्रदेश में फिर एक्टिव हुए पूर्व गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा, दतिया उपचुनाव में मिलेगा चुनावी मैदान?
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
दिल्ली में बड़ी सियासी हलचल, इस पार्टी के 16 पार्षद BJP में होंगे शामिल
JhansiNews: झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार
झांसी में शादी के नाम पर ठगी करने वाले फर्जी कॉल सेंटर का भंडाफोड़, 9 युवतियों समेत 11 गिरफ्तार

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget