एक्सप्लोरर

रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने हाथ में पकड़ा सांप, देखिए वीडियो

रायबरेली में प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी सपेरों से मिलीं. उन्होंने सापों को अपने हाथ में उठा लिया. ये देख कर आस पास खड़े लोग भी हैरान हो गए.

रायबरेली, अमेठी: कांग्रेस महासचिव और पूर्वी उत्तर प्रदेश की प्रभारी प्रियंका गांधी इन दिनों लगातार अमेठी और रायबरेली का दौरा कर रही हैं. वे छोटी-छोटी नुक्कड़ सभाएं कर रही हैं और गांवों में जाकर प्रचार कर रही हैं. लोग भी उनके इसी अंदाज के कायल हैं. रायबरेली में प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी सपेरों से मिलीं. उन्होंने सापों को अपने हाथ में उठा लिया. ये देख कर आस पास खड़े लोग भी हैरान हो गए. इस पर प्रियंका ने मुस्कुराते हुए कहा कि ये (सांप) कुछ नहीं करेगा. चुनावी आपाधापी के बीच कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी गुरूवार को अपनी मां सोनिया गांधी के लोकसभा चुनाव क्षेत्र में सपेरों की बस्ती में पहुंची और एक सांप को अपने हाथों से पकड़ लिया. प्रियंका चुनाव प्रचार के लिये बेलावेला गांव जा रही थीं तभी रास्ते में कुचरिया गांव में सपेरों की बस्ती में पहुंच गई और उनसे काफी देर तक बातचीत की. उसी दौरान उनका चुनाव प्रचार कवर कर रहे फोटो पत्रकारों को यह हैरतंगेज नजारा देखने को मिला. रायबरेली में चुनाव प्रचार के दौरान प्रियंका गांधी ने हाथ में पकड़ा सांप, देखिए वीडियो गांव में सपेरों से बातचीत के दौरान उन्होंने न केवल एक सांप को पकड़ा बल्कि उसके साथ कुछ देर खेलती भी रहीं. जब भीड़ में से किसी ने उनसे सावधान रहने को कहा तो उन्होंने कहा कि 'कुछ नही होगा सब ठीक है.' बाद में प्रियंका ने गांव वालों से कहा कि मेरी मां आपकी उम्मीदवार हैं, आपने पहले भी उनको जिताया, उन्होंने विकास के कार्य करके दिखाए. आपके क्षेत्र में ऐसा उम्मीदवार हो जो आपकी समस्याओं को समझे, उनको सुलझाने की कोशिश करे. जहां तक भाजपा के उम्मीदवार हैं, उनको भी आप अच्छी तरह से जानते हो, मैं भी अच्छी तरह से जानती हूं. उनके लिए जनता की कोई अहमियत नहीं है. उनके लिए राजनीति सौदेबाजी है. भाजपा प्रत्याशी पर कटाक्ष करते हुए प्रियंका ने कहा कि चुनाव बाद उनका न तो एमएलसी पद बचेगा और न ही जिला पंचायत अध्यक्ष पद. रायबरेली में सोनिया गांधी का सीधा मुकाबला भाजपा प्रत्याशी दिनेश प्रताप सिंह से है जो हाल ही में कांग्रेस छोड़ कर भाजपा में शामिल हुये हैं . रायबरेली में गठबंधन ने अपना उम्मीदवार नही उतारा है. यहां पांचवें चरण में छह मई को मतदान है.
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

शिक्षा का मंदिर शर्मसार! हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
हापुड़ में प्रोफेसर ने छात्रा को पास बुलाकर कहा- 'व्हाट्सप कॉल किया कर, रिकॉर्ड नहीं होता'
Sirohi News: अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
अभय राजपुरोहित हत्याकांड के विरोध में सिरोही में शक्ति प्रदर्शन, हजारों लोग हुए शामिल
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद, तस्वीरों ने बयान किए हालात
आसमानी आफत ने बिगाड़ी जमीनी व्यवस्था, थम गए दिल्ली-नोएडा, गुरुग्राम और फरीदाबाद
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार
बांकीपुर में जबरदस्त हुआ चुनावी मुकाबला, पशुपति पारस की पार्टी ने भी उतारा उम्मीदवार

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
भारत-ऑस्ट्रेलिया ने की न्यूक्लीयर एनर्जी पर डील, पीएम मोदी-अल्बनीज ने दिया वो फॉर्मूला चीन-पाक को होगी टेंशन
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
'जिनको कुत्ता नहीं पूछता वो...', सदन में भड़क उठे CM देवेंद्र फडणवीस, किसपर साधा निशाना?
Rain Today LIVE Updates: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
LIVE: दिल्ली में रेड अलर्ट, सड़कें बनी तालाब, महाराष्ट्र में आई बाढ़ में अबतक 63 लोगों की मौत
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
रणनीति में फॉल्ट, अंधकार में जा रही है टीम इंडिया; लगातार हार से भड़के पूर्व क्रिकेटर
Peddi Worldwide Closing Collection: 'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
'पेद्दी' का दुनियाभर में थिएट्रिकल रन हुआ खत्म, छप्परफाड़ कमाई के साथ बना दिये इतने तगड़े रिकॉर्ड
Explained: अमेरिकी चुनाव 2028 की तस्वीर साफ! मार्को रूबियो को पछाड़कर ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, 7 बड़े संकेत
अमेरिकी चुनाव की तस्वीर साफ! ट्रंप के उत्तराधिकारी बने जेडी वेंस, कैसे मार्को रूबियो को पछाड़ा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Rashmika Mandanna Saree Look: 1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
1.68 लाख की साड़ी में रश्मिका का शाही अंदाज! क्या आपने देखा ये नया अवतार?
Embed widget