एक्सप्लोरर

यूपी बोर्ड में सफल होने वाले छात्रों को प्रियंका गांधी और सीएम योगी ने दिया ये मैसेज

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं. जानिए क्या ट्वीट किया है उन्होंने.

लखनऊ: यूपी बोर्ड के दसवीं और बारहवीं के नतीजे घोषित हो गए हैं. दसवीं क्लास में 80.07 प्रतिशत छात्र पास हुए हैं और बारहवीं क्लास में 70.06 प्रतिशत स्टूडेंट्स को कामयाबी मिली है. दोनों ही कक्षाओं में लड़कियां इस बार भी लड़कों से आगे रही हैं. 10 कक्षा में कानपुर के गौतम रघुवंशी और 12वीं में बागपत की तनु तोमर अव्वल रही हैं.

दसवीं क्लास में 83.98 फीसदी लड़कियों और 76.66 प्रतिशत लड़कों को कामयाबी मिली है. बारहवीं क्लास में 76.46 प्रतिशत लड़कियां और 64.40 फीसदी लड़के पास हुए हैं.

हाईस्कूल के लिए 31 लाख 79 हजार 347 और इंटर के लिए 26 लाख 27 हजार 575 बच्चों ने पंजीकरण कराया था. करीब छह लाख 52 हजार 881 बच्चों ने परीक्षा छोड़ दी थी. इस बार परीक्षाएं 7 फरवरी से दो मार्च तक चली थीं. एक लाख 24 हजार 796 परीक्षकों ने कॉपी चेक की थीं.

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बच्चों को शुभकामनाएं दी हैं. प्रियंका ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा- UP बोर्ड 2019 में सफल हुए सभी छात्राओं और छात्रों को बहुत-बहुत बधाई. आपके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ. कोशिश करते रहिए. कोशिश करने वाले हमेशा ऊँचाइयाँ छूते हैं.

योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट किया- उत्तर प्रदेश की बोर्ड परीक्षा में सफल छात्र-छात्राओं को हार्दिक बधाई. विद्यार्थी यह समझें कि यह परीक्षा जीवन का एक पड़ाव मात्र है और अभी कई ऐसे मोड़ आने बाकी हैं. सभी छात्र-छात्राएं भविष्य में जीवन की हर एक कसौटी पर स्वर्ण-सदृश निखरें, यही ईश्वर से प्रार्थना करता हूं.

उन्होंने दूसरे ट्वीट में लिखा- UP बोर्ड परीक्षा 2019 में हाई स्कूल में टॉप करने वाले कानपुर के गौतम रघुवंशी और बाराबंकी के शिवम और तनुजा विश्वकर्मा को अनेकों शुभकामनाएं. ईश्वर से प्रार्थना है कि जीवन में प्रगति पथ पर उत्तरोत्तर यूं ही आगे बढ़ते रहें और सफलता के प्रतिमान गढ़ते रहें.

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा- UP बोर्ड परीक्षा 2019 में इंटरमीडिएट में टॉप करने वाली बागपत से तनु तोमर, गोंडा से भाग्यश्री उपाध्याय और प्रयागराज से आकांक्षा शुक्ला को हार्दिक बधाइयां. ईश्वर से प्रार्थना है कि वे भविष्य में भी इसी तरह सफलता के नित नए आयामों को छुएं और जीवन में एक सफल,सुयोग्य और सजग नागरिक बनें.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
सिवान प्रोटेस्ट में AK47 चलाने वाला पुलिसकर्मी सस्पेंड, कई राउंड किए थे फायर
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
छपरा हिंसा पर एक्शन: 186 नामजद, 2500 अज्ञात पर FIR; 56 गिरफ्तार
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
हापुड़ के अस्पताल में लगी आग, AC में शॉर्ट सर्किट से ब्लास्ट
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'
अखिलेश यादव से नाराज आजम परिवार! कहा- 'CM नहीं PM बनना चाहते हैं'

वीडियोज

बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs
Dharmendra Pradhan के इस्तीफे पर Priyanka Chopra समेत Bollywood Celebs के रिएक्शन वायरल
Sansani|Strange Marriage Video:एक दूल्हा और 3 सगी बहनें! रील बनाने वाली बहनों ने कैमरामैन से रचाई शादी!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Parliament Monsoon Session LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
LIVE: संसद में पेपर लीक पर पेश होगा बिल, बवाल की तैयारी में विपक्ष
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
रामदास अठावले का ओवैसी को जवाब, 'PM मोदी की उम्र भले बढ़ रही हो...'
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
मुज्तबा खामेनेई बोले- हिजबुल्लाह की रक्षा हमारी जिम्मेदारी
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
‘ये बच्चा वापस नहीं आने देगा’, वैभव पर इरफान ने क्या कुछ कहा
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
'जना नायकन' ने संडे को मचाई तबाही, करुप्पु को पछाड़ बना दिया इतना बड़ा रिकॉर्ड
Explained: पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
पेपर लीक के बाद क्या सदन में पेश होगा परिसीमन बिल?
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
CJP प्रोटेस्ट के बाद 100 से ज्यादा छात्र पटना की जेलों में बंद? AISA की नेहा ने कहा- 'उन्हें छोड़ दें वरना...'
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
जर्मनी में रहने वाले भारतीय ने बताया यूरोप की बेहतर जिंदगी का राज, वीडियो ने छेड़ी बहस
Embed widget