एक्सप्लोरर

दिल्ली की हिंसा के बावजूद पीछे हटने को तैयार नहीं हैं प्रयागराज में धरने पर बैठी मुस्लिम महिलाएं

प्रयागराज की बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाएं बारह जनवरी से शहर के रोशन बाग़ इलाके के मंसूर पार्क में धरने पर बैठी हुई हैं.

प्रयागराज: नागरिकता संशोधन क़ानून के विरोध में दिल्ली में हुई हिंसा के बावजूद इसी मुद्दे पर संगम नगरी प्रयागराज में पिछले डेढ़ महीने से धरने पर मुस्लिम महिलाएं अपना आंदोलन ख़त्म करने को कतई तैयार नहीं हैं. प्रयागराज की बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाएं बारह जनवरी से शहर के रोशन बाग़ इलाके के मंसूर पार्क में धरने पर बैठी हुई हैं. मंसूर पार्क में सैकड़ों की संख्या में धरने पर बैठी इन महिलाओं का साफ़ तौर पर कहना है कि दिल्ली की घटना के लिए केंद्र सरकार की जिद और दिल्ली पुलिस की लापरवाही ज़िम्मेदार है. सरकार को इस हिंसा से सबक लेते हुए अपनी ज़िद छोड़कर CAA को वापस ले लेना चाहिए. प्रयागराज की मुस्लिम महिलाओं के मुताबिक़ दिल्ली की घटना के बावजूद वह अपना आंदोलन ख़त्म नहीं करेंगी और इसी तरह धरने को जारी रखेंगी.

मंसूर पार्क की मुस्लिम महिलाओं का धरना दिल्ली के शाहीन बाग़ की तर्ज पर चल रहा है. हालांकि यहां के धरने से न तो ट्रैफिक प्रभावित हो रहा है और न ही आम नागरिकों को कोई दिक्कत हो रही है, क्योंकि महिलाओं ने खुद को पार्क तक सीमित कर रखा है. प्रशासन ने कई बार पार्क को खाली कराने और महिलाओं के धरने को ख़त्म कराने की कोशिश की है, लेकिन ज़्यादा भीड़ उमड़ने की वजह से वह कामयाब नहीं हो सका है.

तमाम विपक्षी पार्टियों और संगठनों ने भी इस धरने को अपना समर्थन दे रखा है. इनके पदाधिकारी इस धरने में शामिल भी होते हैं. धरने पर बैठी बुर्कानशीं मुस्लिम महिलाओं का साफ़ कहना है कि सीएए और प्रस्तावित एनआरसी के पूरी तरह वापस होने तक वह लोग अपना आंदोलन जारी रखेंगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'आपने देखा होगा कि…'
खान सर के कोचिंग संस्थान पर हुए हमले पर JDU की पहली प्रतिक्रिया, 'आपने देखा होगा कि…'
Himachal News: हिमाचल की तीन नगर निगम में कांग्रेस की हार, समीक्षा के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां गठित
हिमाचल की तीन नगर निगम में कांग्रेस की हार, समीक्षा के लिए फैक्ट-फाइंडिंग कमेटियां गठित
हरिद्वार: यात्रियों से भरी बस में अचानक भड़क उठी आग, इंजन से उठी थी चिंगारी, विदेशी टूरिस्ट ने क्या बताया
हरिद्वार: यात्रियों से भरी बस में अचानक भड़क उठी आग, इंजन से उठी थी चिंगारी, विदेशी टूरिस्ट ने क्या बताया
Sehore News: सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज
सीहोर में विवाहित महिला से दरिंदगी, घर में घुसकर आरोपी ने हाथ-पैर बांधकर किया रेप, केस दर्ज

वीडियोज

Firing at Khan Sir Coaching Center: जहां खान सर के कोचिंग पर हुआ हमला वहां से देखिए ग्राउंड रिपोर्ट
Kishtwar Cloudburst: किश्तवाड़ में अचानक आई बाढ़ में सब बह गया! | Jammu Kashmir | Weather News | IMD
Sansani | Crime News: खोड़ा थाने में 150 अपराधियों ने हाथ उठाकर मांगी माफी, योगी पुलिस का खौफ!
UP Police Action: मथुरा पुलिस का 'ऑन-स्पॉट' इंसाफ! | Vrindavan
UP Election 2027 | Surya Murder Case | Janhit:खोड़ा में 'असद' के नाम पर शुरू हुई वोट बैंक की सियासत!

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
ममता बनर्जी की TMC आज टूटेगी! रितब्रता बनर्जी, संदीपन साहा पहुंचे विधानसभा, तपस रॉय बोले- 'खेला होबे'
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
महाराष्ट्र विधान परिषद चुनाव के बीच महायुति में बगावत के सुर, BJP-NCP और शिंदे गुट ने लिया यह फैसला
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
डीके शिवकुमार की शपथ से पहले राहुल गांधी का बड़ा फैसला, सिद्धारमैया को दिल्ली में दी ये बड़ी जिम्मेदारी 
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
'वैभव ने दिलाई बिहार को पहचान, वही सबसे बड़े ब्रांड अम्बेसडर', इस मशहूर फीमेल एंकर ने की जमकर तारीफ
Made in India A Titan Story Review: ये शानदार सीरीज आपको दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी बड़े कमाल तरीके से दिखाएगी 
मेड इन इंडिया ए टाइटन स्टोरी रिव्यू: ये सीरीज दुनिया की सबसे कमाल की घड़ी बनने की कहानी कमाल तरीके से दिखाएगी
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
'2 लाख से ज्यादा लोगों ने चुकाए 1,00,000 डॉलर', H-1B वीजा पर ट्रंप सरकार का बड़ा अपडेट
Sleep Banking: घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
घर में है शादी या कोई काम तो तैयार करें स्लीप बैंक, रहेंगे एकदम फ्रेश
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
क्या पाकिस्तान के मोबाइल सिग्नल पर चलने लगते हैं जम्मू-कश्मीर के स्मार्टफोन, कैसे काम करती है यह तकनीक?
Embed widget