एक्सप्लोरर

प्रयागराज: वकीलों ने किया केशव प्रसाद मौर्य और सिद्धार्थनाथ सिंह के घर का घेराव

यूपी के शिक्षा सेवा अभिकरण को प्रयागराज में ही खोले जाने की मांग को लेकर वकीलों ने डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के घर का घेराव किया.

प्रयागराज: यूपी के शिक्षा सेवा अभिकरण को प्रयागराज में ही खोले जाने की मांग को लेकर इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील आज भी कामकाज ठप्प कर हड़ताल पर हैं. प्रयागराज के नाराज़ वकीलों ने आज इस मुद्दे को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और यूपी के कैबिनेट मंत्री सिद्धार्थनाथ सिंह के घर का घेराव किया. हालांकि दोनों ही नेता अपने घरों पर नहीं थे.

डिप्टी सीएम केशव मौर्य के घर के घेराव के दौरान पुलिस और वकीलों में गहमागहमी भी हुई. पुलिस ने डिप्टी सीएम के घर से कुछ दूर पर ही बैरीकेडिंग कर वकीलों को रोक लिया था. इससे वकील नाराज़ हो गए थे. बहरहाल डिप्टी सीएम केशव के प्रतिनिधि ने वकीलों का ज्ञापन लेकर उस पर कार्यवाही का आश्वासन दिया.

हाईकोर्ट- डिस्ट्रिक्ट कोर्ट व दूसरी अदालतों के वकील जुलूस की शक्ल में दोनों जगहों पर पहुंचे और इन नेताओं के साथ यूपी सरकार के खिलाफ देर तक नारेबाजी की. प्रयागराज के वकीलों ने अब चार सितम्बर को लखनऊ कूच का एलान किया है. प्रयागराज की सभी अदालतों के वकील आज भी हड़ताल पर हैं.

हड़ताल की वजह से अदालतों में आज भी कोई काम काज नहीं हो रहा है. गौरतलब है कि इलाहाबाद हाईकोर्ट के वकील यूपी के शिक्षा सेवा अभिकरण को प्रयागराज में ही खोले जाने की मांग को लेकर पिछले एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं. पिछले एक महीने में ज़्यादातर दिन वकील हड़ताल पर रहे हैं और इसकी वजह से वादकारियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ रहा है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
रांची प्रोटेस्ट 25वें दिन भी जारी, तीन लोग अभी भी कर रहे अनशन
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जम्मू-कश्मीर: पंचायत चुनाव पर घमासान, 2027 तक टलने का खतरा
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
जयपुर: CM ऑफिस से 4 KM की दूरी पर स्थित सरकारी स्कूल की जर्जर हालत, उठे सवाल
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार
JSSC-CGL केस: TDPL के मार्केटिंग मैनेजर की पत्नी और भाई गिरफ्तार

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
बंगाल विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता बने रहेंगे ऋतब्रत बनर्जी, HC से याचिका खारिज
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
'जो मां का वही बच्चे का धर्म', 28 अगस्त से महाराष्ट्र में फ्रीडम ऑफ रिलीजन एक्ट
सनराइजर्स की मालकिन काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
काव्या मारन की शादी फिक्स? सामने आई तारीख; जानें दूल्हा कौन
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
इमरान को बड़ी राहत! शहबाज-मुनीर ने नहीं सुनी तो SC ने दिया बड़ा आदेश
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
तृषा के सैल्यूट पर स्टालिन की पार्टी ने उठाया सवाल, कहा- 'क्या ये...'
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
सरेआम मारी गोली फिर दुकान के बाहर रखा सिलेंडर ले उड़े चोर- देखें वीडियो
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
'सोनिया की रगों में इटैलिन खून', वंदे मातरम विवाद पर बोले केन्द्रीय मंत्री
Embed widget