एक्सप्लोरर

हड़ताल पर डॉक्टर: सरकारी अस्पतालों में दूसरे दिन भी ओपीडी ठप, पैथालॉजी और दवा वितरण केंद्रों पर ताले

यूपी में भी डॉक्टरों की हड़ताल का असर दिखने लगा है. सरकारी अस्पतालों में आज दूसरे दिन भी ओपीडी ठप है. पैथालॉजी व दवा वितरण केंद्र में ताले लटके हुए हैं.

प्रयागराज: पश्चिम बंगाल के डॉक्टर्स की हड़ताल का असर अब उत्तर प्रदेश के लोगों की ज़िंदगी व सेहत पर भी पड़ने लगा है. बंगाल के डॉक्टर्स की हड़ताल के समर्थन में प्रयागराज के सरकारी अस्पतालों के डॉक्टर्स भी आज लगातार दूसरे दिन भी कामकाज ठप्प किये हुए है और तालाबंदी कर पूरी तरह हड़ताल पर हैं.

प्रयागराज के मोतीलाल नेहरू मेडिकल कालेज से जुड़े सभी सरकारी अस्पतालों में आज दूसरे दिन भी ओपीडी ठप है. पैथालॉजी व दवा वितरण केंद्र में ताले लटके हुए हैं. इमरजेंसी सेवाओं को हड़ताल से अलग रखा गया है, लेकिन वहां भी काम न के बराबर हो रहा है.

जूनियर डॉक्टर्स बांह पर काली पट्टी बांधकर इमरजेंसी वार्ड के बाहर प्रदर्शन व नारेबाजी कर रहे हैं. डॉक्टर्स की हड़ताल के चलते मरीजों व उनके तीमारदारों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है. लोग इलाज के बिना ही मायूस होकर वापस लौटने को मजबूर हैं.

लोगों को हड़ताली डॉक्टर्स व सरकार दोनों से ही शिकायत है. उनका कहना है कि अपनी मांगों के लिए डॉक्टर्स तमाम लोगों की ज़िंदगी दांव पर नहीं लगा सकते और सरकार को भी वैकल्पिक व्यवस्था करनी ही चाहिए.

एसआरएन के रेजिडेंट डॉक्टर चंदन ने बताया कि कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एंड अस्पताल में डॉक्टरों के साथ हुई मारपीट के विरोध में यहां के डॉक्टरों ने भी हड़ताल कर दी है. आज दोपहर 12 बजे तक ही ओपीडी चली.

उन्होंने कहा,"हमारी मांग है कि सरकार हमें सुरक्षा मुहैया कराए और इस तरह की घटनाएं दोबारा ना हों, इसके लिए सख्त कानून बनाए. हम केवल उन्हीं मरीजों को देख रहे हैं जो पहले से भर्ती हैं. इसके अलावा गंभीर स्थिति में आए मरीजों और पुलिस केस वाले मरीजों का हम इलाज कर रहे हैं."

उल्लेखनीय है कि कोलकाता के एनआरएस मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक मरीज की मृत्यु के बाद उसके परिजनों ने दो डाक्टरों के साथ मारपीट की थी जिसके बाद गत मंगलवार से ही पश्चिम बंगाल में डाक्टर हड़ताल पर हैं.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
मुरादाबादः गांव की दहलीज लांघकर पहनी 'वर्दी', अब बेटियों की ढाल बनीं SI समीक्षा ठाकुर
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
नोएडा-गाजियाबाद में मेघगर्जन के साथ मूसलाधार बारिश, IMD ने दिया अलर्ट
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
दिल्ली में देर रात से गरज चमक के साथ जोरदार बारिश, बेहद ठंडा हुआ मौसम
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस
अंतरराष्ट्रीय तकनीकी चुनौतियों का समाधान खोजेगी यूपी की 'टीम 12', योगी सरकार का फोकस

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
'लाल टोपी...,' यूपी में ये क्या कहने लगे ओवैसी, सुनकर चिढ़ जाएंगे अखिलेश यादव
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के बीच दिल्ली मेट्रो का फैसला, 6 स्टेशन बंद
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
सोमवार, 12 अक्टूबर को बंद रहेंगे बैंक? RBI की छुट्टी का अपडेट जानें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
दिल्ली में आज भी रूट डायवर्जन लागू, 22 रास्तों के लिए एडवाइजरी, जरूर पढ़ लें
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
₹90 में 7 घंटे की राइड! भारतीय रोडवेज बस में बैठी विदेशी लड़की, उड़े होश
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Jio Fiber चलाने वालों के लिए खुशखबरी, 4 महीने फ्री में चलेगा कनेक्शन
Embed widget