एक्सप्लोरर

प्रयागराज: इलाहाबाद यूनिवर्सिटी हॉस्टल में गोली मारकर छात्र की हत्या, फैला तनाव

बता दें कि फायरिंग का आरोप आदर्श त्रिपाठी और उसके दो अन्य साथियों पर लगा है. पूर्व छात्र रोहित शुक्ल इतनी रात को हॉस्टल क्यों गया और किस बात पर फायरिंग हुई, इसका पता अभी नहीं चल सका है.

प्रयागराज: पूरब का आक्सफोर्ड कही जाने वाली इलाहाबाद युनिवर्सिटी में एक बार फिर खूनी खेल खेला गया है. सेंट्रल युनिवर्सिटी के पीसीबी हॉस्टल में आज तड़के एक पूर्व छात्र को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया. छात्र की हत्या का आरोप यूनिवर्सिटी के एक मौजूदा छात्र पर लगा है. वारदात को अंजाम देने के बाद से आरोपी और उसके साथी फरार हैं.

पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर अपनी तफ्तीश शुरू कर दी है. आरोपी छात्र ने तीन दिन पहले ही यूनिवर्सिटी प्रशासन से मृतक पूर्व छात्र के खिलाफ परेशान करने व धमकी दिए जाने की शिकायत दर्ज कराई थी. आशंका है कि उसी विवाद में देर रात झड़प हुई और फायरिंग में पूर्व छात्र की मौत हो गई.

इलाहाबाद सेंट्रल युनिवर्सिटी से एमए की पढ़ाई कर रहे पीसीबी हॉस्टल में रहने वाले छात्र आदर्श त्रिपाठी ने तीन दिन पहले चीफ प्रॉक्टर से मुलाकात कर उनसे रोहित शुक्ल के खिलाफ शिकायत की थी. रोहित शुक्ल सेंट्रल यूनिवर्सिटी का पूर्व छात्र है और पिछले सत्र में यहां से एलएलबी की पढ़ाई कर रहा था. देर रात रोहित शुक्ल पीसीबी हॉस्टल पहुंचा. रात करीब तीन बजे हुई फायरिंग में रोहित को गोली लगी और कुछ देर बाद ही उसकी मौत हो गई.

फायरिंग का आरोप आदर्श त्रिपाठी व उसके दो अन्य साथियों पर लगा है. पूर्व छात्र रोहित शुक्ल इतनी रात को हॉस्टल क्यों गया और किस बात पर फायरिंग हुई, इसका पता अभी नहीं चल सका है. फिलहाल यह भी साफ़ नहीं है कि फायरिंग कर हत्या करने के आरोपी रोहित शुक्ल के साथ मौजूद दो अन्य युवक युनिवर्सिटी के छात्र हैं या नहीं. पुलिस अफसरों का कहना है कि इस मामले की पड़ताल की जा रही है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें कई जगहों पर छापेमारी कर रही हैं.

लोकसभा चुनाव: बाबा साहेब की जयंती पर बसपा ने जारी की 16 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, गोरखपुर-बस्‍ती मंडल की छह सीटों पर संशय खत्‍म

अलीगढ़: यूपी के नतीजे विरोधी दलों को अलीगढ़ के ताले खरीदने को मजबूर कर देंगे- PM मोदी अलीगढ़ की रैली में मोदी की सुरक्षा में बड़ी चूक, मंच के नीचे तार जलने से आग लगी, बड़ा हादसा टला यूपी में आज से कांग्रेस की 'न्याय यात्रा', प्रियंका गांधी आगरा से करेंगी शुरुआत, राहुल भी रहेंगे मौजूद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
टाइगर श्रॉफ पर हुआ अटैक तो सरकार पर भड़के संजय राउत, '90 के दशक का गैंगवार...'
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी
दिल्ली में प्रदूषण के खिलाफ सरकार सख्त, AI तकनीक से होगी निगरानी
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
अंकिता भंडारी मर्डर केस: कुमारी सैलजा का आरोप, 'दुष्यंत गौतम को कानूनी...'
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात
गोरखनाथ मंदिर में CM योगी ने किया कन्या पूजन, नारी सम्मान पर कही बड़ी बात

वीडियोज

YRKKH: Maira की खोई मुस्कान लौटाने की अनोखी कोशिश, Armaan-Abhira का नया सरप्राइज!
Mumbai News | Sansani: बॉलीवुड के सितारों पर गैंगस्टर की नजर... मुंबई में खौफ !
Tiger Shroff Firing News: टाइगर श्रॉफ के बिल्कुल सामने थे हमलावर, ताबड़तोड़ फायरिंग, सामने आया VIDEO
Tiger Shroff News: ब्लॉग बनाती रहीं अम्मा.. टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के दौरान क्या हुआ? बड़ा खुलासा !
Tiger Shroff Firing News: लॉरेंस गैंग के अनिल पंडित ने पोस्ट किया, जांच के लिए 15 टीमें बनाई गई

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
'बहुत जल्द...', भारत-US ट्रेड डील पर मार्को रुबियो का बड़ा बयान, जयशंकर से मीटिंग
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
कांग्रेस में शामिल हुए जुबिन नौटियाल के पिता, कुमारी शैलजा बोलीं- मन मारकर BJP में गए
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
रिजीम चेंज पर शशि थरूर का बड़ा बयान, 'भारत न तो फ्रांस है और न...'
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
18 छक्के, 11 चौके... 214 के स्ट्राइक रेट से 184 रन! बिहार के अनमोल ने काटा गदर
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
जो भी होने वाला है वो होगा...' लॉरेंस बिश्नोई से मिल रही धमकियों पर बोले थे सलमान खान
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
फेसबुक-इंस्टा पर किस तरह की पोस्ट पर बढ़ेगी निगरानी? जानें सरकार की एडवाइजरी
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
शिवा हत्याकांड: आरोपी श्रद्धा लखनऊ आई और चली गई...पुलिस को भनक तक नहीं?
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
मुइज्जू का पाकिस्तान दौरा बढ़ाएगा भारत की चिंता? 11 साल बाद मालदीव के राष्ट्रपति का दौरा
Embed widget