एक्सप्लोरर

बरेली में बोले प्रवीण तोगड़िया- राम को धोखा देकर भाजपाई मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए

तोगड़िया ने कहा, "जनता ने उन्हें राममंदिर का वकील बनने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए. राम को धोखा दे दिया है."

बरेली: अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण तोगड़िया ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर जुबानी हमला बोला. उन्होंने कहा कि केंद्र में भाजपा की सरकार बने चार साल से अधिक समय हो जाने के बाद भी राम के नाम पर वोट लेने वालों ने मंदिर निर्माण के लिए कोई पहल नहीं की. तोगड़िया ने कहा, "जनता ने उन्हें राममंदिर का वकील बनने के लिए वोट दिया था, लेकिन वे तीन तलाक का कानून बनाकर मुस्लिम बीवियों के वकील बन गए. राम को धोखा दे दिया है." तोगड़िया अपने संगठन के विस्तार देने के लिए बरेली पहुंचे. यहां पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली में 500 करोड़ रुपये का आलीशान कार्यालय बना डाला. मगर अयोध्या में रामलला अभी तक टांट पर बैठे हैं. भाजपा ने लोगों के साथ धोखेबाजी की है. उन्होंने कहा कि इस सरकार ने अपने किए वादे पूरे नहीं किए. अबकी बार हिंदुओं की सरकार, अबकी बार राममंदिर बनाने वाली सरकार, अबकी बार किसानों का कर्ज माफ करने वाली सरकार, अबकी बार सस्ता पेट्रोल डीजल, सस्ती शिक्षा और युवाओं को रोजगार देने की बात करने वाली इस सरकार ने अभी तक इनमें से एक भी काम नहीं किया है. तोगड़िया ने कहा, "एससी/एसटी कानून पर मोदीजी कहते हैं कि कोर्ट नहीं, संसद निर्णय लेगी और जब राम मंदिर बनाने की बात आती है तो कहते हैं संसद नहीं, कोर्ट निर्णय करेगा." पत्रकारों के एक सवाल पर उन्होंने कहा कि बुधवार को बीएसएफ के एक जवान का सिर काट लिया गया. यह सरकार पाकिस्तान को भी सबक नहीं सिखा पाई है. सिर्फ मुंह से ही मुंहतोड़ जवाब दिए जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
लखनऊ: जीजा-साली ने गोमती नदी में लगाई छलांग, पुलिस-SDRF टीम कर रही तलाश
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
अभिजीत दीपके के पिता दिल्ली पुलिस पर भड़के, बोले- 'अगर मेरे बेटे को...'
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
झांसी: बाबा के भेष में लंबे समय से चकमा दे रहा था लूट का आरोपी, पुलिस ने ऐसे दबोचा
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश
UP: दुर्गा पंडालों की ऊंचाई से DJ बजाने तक, नवरात्रों को लेकर CM योगी के कड़े निर्देश

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
रियाद एयरपोर्ट पर हमले में एक भारतीय की मौत, 10 घायल, आज फिर अटैक
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
UP की इस पर BJP-RLD से टिकट के दर्जनों दावेदार, चुनाव से पहले फंसा पेंच!
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
अभिषेक शर्मा ने T20I में बनाया छक्कों का वर्ल्ड रिकॉर्ड, दुनिया में ऐसे करने वाले पहले बल्लेबाज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
'सवाल पूछना जुर्म नहीं...', CJP प्रोटेस्ट को हुमा कुरैशी का समर्थन, विजय वर्मा ने भी कसा तंज
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
कपिल सिब्बल से मुलाकात के बाद ध्रुव राठी की PC, कहा- 'मैं सभी पार्टियों को...'
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
Jio-Airtel के मुकाबले Starlink महंगा या सस्ता, देखें हिसाब-किताब?
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
CJP Protest: पुलिस की कार्रवाई पर भड़के अभिषेक मनु सिंघवी- ‘यह पूरी तरह...’
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
उत्तर भारत के टॉप 5 सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेज, देखें पूरी लिस्ट
Embed widget