एक्सप्लोरर

रचा जा रहा है राम जन्मस्थली पर बाबरी मस्जिद बनाने का षड्यंत्र: प्रवीण तोगड़िया

प्रवीण तोगड़िया ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार संसद में कानून लेकर राम मंदिर बनाएगी, लेकिन सरकार अब लोगों को कोर्ट की राह देखने के लिए कह रही है.

मुरादाबाद: विश्वहिंदू परिषद के अंतराष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष प्रवीण तोगड़िया ने बीजेपी सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए कहा कि अयोध्या में राम जन्मस्थली पर बाबरी मस्जिद बनाने का षड्यंत्र रचा जा रहा है.

इस दौरान उनके साथ मंच साझा कर रहे मुरादाबाद के मेयर और भाजपा नेता विनोद अग्रवाल ने कहा की प्रवीण तोगड़िया जी हमारे नेता और संरक्षक हैं उन्होंने कुछ गलत नहीं कहा है उन्होंने सच्चाई बयान की है.

प्रवीण तोगड़िया ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सरकार ने चुनाव से पहले वादा किया था कि राम मंदिर निर्माण के लिए सरकार संसद में कानून लेकर राम मंदिर बनाएगी, लेकिन सरकार अब लोगों को कोर्ट की राह देखने के लिए कह रही है.

कारसेवकों का बलिदान भूल गई सरकार

हिंदुओं की बेरोजगारी, आत्महत्या, बंद होते कारखाने और लगातार पिछड़ने को मुद्दा बनाते हुए प्रवीण तोगड़िया ने कहा कि राम जन्म भूमि पर बाबरी मस्जिद बनाने की साजिश चल रही है और सरकार खामोशी से तमाशा देख रही है. प्रवीण तोगड़िया ने अपने संबोधन में सरकार से सवाल किया कि जब कारसेवा शुरू की गई थी उस वक्त क्यों कोर्ट की राह नहीं देखी गई. विहिप नेता ने आरोप लगाया कि देश में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने के लिए ही कारसेवकों को आगे कर बलिदान किया गया था और जब सरकार बन गई तो सरकार उस बलिदान को भूल गई है.

तोगड़िया ने कहा कि रामजन्म भूमि पर राम मंदिर के निर्माण के लिए आंदोलन की शुरुआत मुरादाबाद के सपूत दाऊ दयाल खन्ना ने की थी और उस वक्त वह कांग्रेस में थे. 1982 में दाऊ दयाल खन्ना ने विश्व हिंदू परिषद को आंदोलन की कमान सौंपी. तोगड़िया ने कहा कि चार साल में ना तो राम मंदिर बना, ना ही विस्थापित कश्मीरी हिंदुओं को वापस घर भेजा गया. इतना ही नहीं गौरक्षा कानून भी सरकार नहीं बना पाई. तोगड़िया ने कहा कि मुरादाबाद, सूरत, कोयम्बटूर से कारोबार बंद होते जा रहे हैं और व्यापारी, किसान और मजदूर आत्महत्या कर रहे हैं.

देश के किसी भी हिस्से में हिन्दू सुरक्षित नहीं

प्रवीण तोगड़िया ने हिंदुओं को संगठित होने का आह्वान करते हुए कहा कि देश के किसी भी हिस्से में हिन्दू सुरक्षित नहीं है. कश्मीर से लेकर बंगाल और बिहार से लेकर झारखंड तक हिंदुओं पर अत्याचार हो रहे हैं, जबकि सरकार बांग्लादेश से आए घुसपैठिए मुस्लिमों को देश से बाहर नहीं निकाल रही है. तोगड़िया ने सरकार की नाकामी गिनाते हुए कहा कि आजादी के बाद पहली बार झारखंड में ग्यारह गौरक्षकों को जेल भेजा गया.

सरकार के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को लेकर साधा निशाना

बता दें कि पिछले कुछ समय से बीजेपी सरकार के खिलाफ आक्रमक तेवर अपना रहे प्रवीण तोगड़िया लगातार हमलावर हो रहे हैं. सरकार के चुनावी घोषणा पत्र के वादों को लेकर निशाना साध रहे हैं. तोगड़िया ने इस दौरान खुलासा किया कि कोर्ट की राह देखने का संदेश दे रही सरकार के पीछे राम जन्म भूमि पर बाबरी मस्जिद बनाने की साजिश रची जा रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
जम्मू में BJP का प्रदर्शन, उमर अब्दुल्ला सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
झारखंड: JSSC-CGL, TDPL की सभी परीक्षा होंगी रद्द, CBI जांच पर अड़ा एक गुट
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'
वंदे मातरम् विवाद: CM उमर अब्दुल्ला बोले, 'कांग्रेस ने अपनी...'

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget